लाखों OnePlus स्मार्टफोन यूजर्स के लिए बड़ी खबर, कंपनी ने अपडेट की पॉलिसी  

OnePlus Update Policy: अगर आप भी OnePlus का लेटेस्ट डिवाइस इस्तेमाल कर रहे हैं या स्मार्टवॉच यूज कर रहे हैं तो आपके लिए बड़ी खबर है। कंपनी ने अपने इन सभी डिवाइस के लिए पॉलिसी को अपडेट किया है।

OnePlus Update Policy
विज्ञापन

OnePlus Update Policy: वनप्लस ने हाल ही में लॉन्च किए गए वनप्लस 13 और वनप्लस 13आर स्मार्टफोन के लिए अपनी पॉलिसी को अपडेट किया है, जिसमें यह बताया गया है कि यूजर्स को कितने एंड्रॉइड अपडेट मिल सकते हैं। शुरुआत में एक रिपोर्ट के बाद से कन्फ्यूजन बना हुआ है जिसमें दावा किया गया था कि प्री-इंस्टॉल किए गए एंड्रॉइड वर्जन को चार वादा किए गए अपडेट में से एक में गिना जाएगा, जिससे खरीदारों के बीच चिंता बढ़ गई थी। हालांकि, वनप्लस ने अब इस मुद्दे को क्लियर कर दिया है।

एंड्रॉइड 19 तक मिलेंगे अपडेट

कंपनी ने कंफर्म किया है कि वनप्लस 13 और 13आर दोनों को एंड्रॉइड 16 से शुरू होने वाले चार बड़े एंड्रॉइड अपडेट मिलेंगे। हालांकि ये डिवाइस एंड्रॉइड 15-बेस्ड ऑक्सीजनओएस 15 के साथ आते हैं, वनप्लस ने क्लियर किया कि प्री-इंस्टॉल किए गए सॉफ्टवेयर को चार साल के अपग्रेड सर्किल के नहीं गिना जाएगा। इसलिए, यूजर्स को अब फोन में एंड्रॉइड 19 तक के अपडेट मिलने की उम्मीद है। इसके साथ ही, फोन को छह साल तक सिक्योरिटी पैच भी मिलने वाला है, ताकि वे लंबे समय तक सेफ और अप टू डेट रहें।

Advertisment

Image

स्मार्टवॉच को कब तक मिलेंगे अपडेट?

स्मार्टफोन के अलावा, वनप्लस ने अपनी स्मार्टवॉच के बारे में भी जानकारी शेयर की है। वनप्लस वॉच 2 और वॉच 3 दोनों को तीन साल का सॉफ़्टवेयर अपडेट मिलेगा। Watch 2, जो WearOS 4 के साथ आता है, उसे WearOS 6 तक अपडेट मिलेगा, साथ ही तीन साल के लिए Quarterly Security पैच भी मिलेंगे, जो 2026 में खत्म होंगे। Watch 3, WearOS 5 के साथ लॉन्च हो रही है, उसे भी WearOS 7 तक अपडेट मिलेगा, जिसमें Quarterly security पैच 2027 तक मिलेंगे।

Google और Samsung दे रहा लंबा सॉफ्टवेयर सपोर्ट  

हालांकि जब इसे अन्य ब्रांड्स से कंपेयर किया जाता है तो Google और Samsung अपने डिवाइस के लिए सात साल के OS अपडेट के साथ ज्यादा टाइम तक अपडेट सपोर्ट दे रहे हैं, जबकि Apple आमतौर पर iPhones को 5 साल तक का सॉफ्टवेयर अपडेट ऑफर करता है। जून में एप्पल अपना नया iOS अपडेट पेश कर सकता है। हालांकि शुरुआत में ये अपडेट सिर्फ बीटा यूजर्स के लिए होगा। जबकि इसका फाइनल वर्जन सितंबर में आईफोन 17 सीरीज के साथ रोल आउट किया जा सकता है।

विज्ञापन

विज्ञापन
Tags:

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ