OnePlus Upcoming Smartphone in India: वैसे तो वनप्लस अपने प्रीमियम स्मार्टफोनों के लिए लोगों के बीच हमेशा से ही चर्चाओं में रहा है। इसके फोन को पसंद करने वाले ग्राहकों की भारत में लाइन भी लगी हुई है और कईयों को कंपनी के अपकमिंग फोन का इंतजार भी रहता है। ये ही कारण है कि पिछले काफी समय से कंपनी लोगों के बीच अपने आगामी स्मार्टफोन के कारण चर्चाओं में है।
जी हां, वनप्लस के अपकमिंग फोन वनप्लस 11आर के लॉन्च से पहले ही लोग दीवाने हो गए हैं। ज्यादातर लोगों को वनप्लस 11आर 5जी का इंतजार है। अगर आप भी उनमें से एक हैं या वनप्लस के अपकमिंग फोन 11आर 5जी के बारे में जानना चाहते हैं तो आइए वनप्लस 11आर 5जी की लॉन्च डेट, संभावित कीमत और संभावित स्पेसिफिकेशन्स के बारे में बताते हैं।
OnePlus 11R 5G Launch Date Price India
वनप्लस 11आर 5G स्मार्टफोन 7 फरवरी, 2023 को लॉन्च होगा। लॉन्च होने से पहले ही इसकी तमाम जानकारियां लीक हो चुकी हैं। संभावित कीमत की बात करें तो इसके 8GB + 128GB स्टोरेज मॉडल की कीमत 35,000 रुपये से 40,000 रुपये के बीच हो सकती है, जबकि दूसरे 16GB + 512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत लगभग 45,000 रुपये हो सकती है।
और पढ़िए –Realme Coca Cola Edition जल्द होने वाला है लॉन्च, जानिए खासियत
OnePlus 11R Specifications (Expecting)
लीक के अनुसार वनप्लस 11आर 5जी में 6.7 इंच का फुल-एचडी+ (1,080 x 2,412 पिक्सल) एमोलेड डिस्प्ले हो सकता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ होगा। इस फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8+ Gen 1 SoC की सुविधा होने की उम्मीद है, जिसे 16GB तक रैम के साथ जोड़ा जाएगा। फोन में Android 13, अलर्ट साइडर, इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट, 16 जीबी तक रैम और 512 जीबी तक स्टोरेज हो सकता है।
OnePlus 11R Camera and Battery
कैमरे की बात करें तो इसमें वनप्लस 11R में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप हो सकता है, जिसमें 50-मेगापिक्सल का मुख्य सेंसर, 8-मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड-एंगल लेंस और 2-मेगापिक्सल का मैक्रो स्नैपर शामिल होगा। इसके फ्रंट में 16 इंच का सेल्फी शूटर होने की भी उम्मीद है। बैटरी की बात करें तो इसमें 5,000mAh की बैटरी होगी जो 100W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी।
संबंधित खबरें
स्मार्टफोन चार्ज नहीं हो रहा? खराब बैटरी समझने से पहले चेक करें ये चीजें
7 hrs ago30 हजार से कम में खरीदें ये 5 धांसू स्मार्टफोन, मिलेंगे शानदार कैमरा ऑप्शन
9 hrs agoiPhone Duo की बिक्री शुरू, खरीदने से पहले जान लें ये ऑफर्स
11 hrs agoDark.ai क्या है? दीपिंदर गोयल का नया AI प्रोजेक्ट क्यों है चर्चा में
12 hrs agoWhatsApp- Telegram पर सरकार का नया नियम, फोन में SIM रखना होगा जरूरी!
14 hrs agoChatGPT पर मिनटों में लॉक करें अपनी चैट, जानें क्या है तरीका
1 day agoApple ने iPhone खरीदने पर लगाई पाबंदी! इन मॉडलों पर लागू हुआ नया नियम
1 day agoTruecaller से अपना मोबाइल नंबर कैसे हटाएं? जानें पूरा तरीका
1 day agoeMudhra की सिक्योरिटी में सेंध को लेकर सरकार गंभीर, जांच के लिए बनी टीम
2 days agoस्मार्ट या नॉर्मल गीजर, सर्दियों में कौन-सा रहेगा बेहतर? जानें अंतर
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines