---विज्ञापन---

गैजेट्स

AI फीचर्स और 4K कैमरा के साथ OnePlus Nord CE 6 सीरीज लॉन्च, कपंनी का दावा- ये फास्टेस्ट फोन

OnePlus ने भारत में अपने दो नए Nord स्मार्टफोन लॉन्च कर दिए हैं. OnePlus Nord CE 6 और Nord CE 6 Lite में 144Hz डिस्प्ले, 8000mAh तक की बैटरी, AI कैमरा फीचर्स और दमदार प्रोसेसर दिए गए हैं. खास बात ये है कि दोनों फोन की कीमत भी काफी आक्रामक रखी गई है. जानिए कौन-सा मॉडल आपके लिए रहेगा बेस्ट.

Author
Written By: Mikita Acharya Updated: May 7, 2026 13:44
OnePlus Nord CE 6 और Nord CE 6 Lite लॉन्च.

OnePlus Nord CE 6 and CE 6 Lite: OnePlus ने भारत में अपनी Nord सीरीज को और मजबूत करते हुए एक साथ दो नए स्मार्टफोन लॉन्च कर दिए हैं. कंपनी ने OnePlus Nord CE 6 और OnePlus Nord CE 6 Lite को पेश किया है. दोनों फोन खास तौर पर उन यूजर्स को ध्यान में रखकर लाए गए हैं, जिन्हें दमदार बैटरी, स्मूद गेमिंग और शानदार कैमरा चाहिए. खास बात ये है कि दोनों ही फोन में 144Hz रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले दिया गया है, जो इस प्राइस रेंज में काफी आकर्षक माना जा रहा है.

OnePlus Nord CE 6 में क्या है खास?

OnePlus Nord CE 6 में 6.78 इंच का बड़ा डिस्प्ले मिलता है, जो 1.5K रेजोल्यूशन और 144Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है. कंपनी का दावा है कि यह फोन गेमर्स के लिए खास तौर पर तैयार किया गया है. इसमें Touch Reflex टेक्नोलॉजी और 3200Hz टच सैंपलिंग रेट दिया गया है, जिससे गेमिंग के दौरान स्क्रीन काफी फास्ट रिस्पॉन्ड करती है.

---विज्ञापन---
Photo-OnePlus

दमदार प्रोसेसर और कूलिंग सिस्टम

फोन में Qualcomm Snapdragon 7s Gen 4 चिपसेट दिया गया है. लंबे समय तक गेमिंग या भारी इस्तेमाल के दौरान फोन ज्यादा गर्म न हो, इसके लिए OnePlus ने इसमें बड़ा वेपर चैंबर कूलिंग सिस्टम दिया है. कंपनी के मुताबिक इसमें 33,000 mm का कूलिंग एरिया मिलता है, जो डिवाइस को ठंडा रखने में मदद करता है.

कैमरा में मिलेगा फ्लैगशिप वाला अनुभव

फोटोग्राफी के लिए OnePlus Nord CE 6 में 50MP का प्राइमरी कैमरा दिया गया है, जिसमें डुअल-एक्सिस OIS सपोर्ट मिलता है. इसके अलावा फ्रंट में 32MP का सेल्फी कैमरा मौजूद है. फोन का कैमरा 4K Ultra HD वीडियो रिकॉर्डिंग भी सपोर्ट करता है, जिससे वीडियो क्वालिटी काफी शानदार मिलती है.

---विज्ञापन---
Photo-OnePlus

8000mAh बैटरी बनी सबसे बड़ी ताकत

इस स्मार्टफोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी 8000mAh की बड़ी बैटरी है. कंपनी का कहना है कि यह फोन एक बार चार्ज करने पर करीब ढाई दिन तक चल सकता है. इसमें 80W SUPERVOOC फास्ट चार्जिंग और 27W रिवर्स चार्जिंग का सपोर्ट भी दिया गया है. OnePlus का दावा है कि 6 साल बाद भी बैटरी की हेल्थ 80 प्रतिशत तक बनी रहेगी.

Photo-OnePlus

फीचर्स और मजबूती में भी आगे

फोन Android बेस्ड OxygenOS 16 पर चलता है. इसमें डुअल स्टीरियो स्पीकर्स दिए गए हैं, जो 300 प्रतिशत Ultra Volume सपोर्ट करते हैं. इसके अलावा फोन IP66, IP68, IP69 और IP69K रेटिंग के साथ आता है, यानी यह पानी और धूल से काफी हद तक सुरक्षित रहेगा. डिवाइस को MIL-STD-810H ड्यूरेबिलिटी टेस्ट भी मिला है.

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- रेडी कर लें बजट! आज रात से शुरू होगी Amazon की बंपर सेल, 80% तक मिलेगा डिस्काउंट, यहां जानें डील्स

OnePlus Nord CE 6 Lite की खास बातें

OnePlus Nord CE 6 Lite उन लोगों के लिए लाया गया है, जो कम कीमत में फ्लैगशिप जैसा अनुभव चाहते हैं. इसमें 6.72 इंच का Full HD डिस्प्ले मिलता है, जो 1Hz से 120Hz तक एडाप्टिव रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है. जरूरत पड़ने पर यह 144Hz तक जा सकता है.

---विज्ञापन---
Photo-OnePlus

MediaTek प्रोसेसर और लंबी बैटरी लाइफ

इस फोन में MediaTek Dimensity 7400 Apex प्रोसेसर दिया गया है. OnePlus का दावा है कि यह AnTuTu पर 10 लाख से ज्यादा स्कोर करता है. फोन में 7000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो करीब दो दिन तक चल सकती है. इसके साथ 45W SUPERVOOC फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी मिलता है.

Photo-OnePlus

कैमरा और AI फीचर्स का जबरदस्त कॉम्बिनेशन

Nord CE 6 Lite में 50MP का मेन कैमरा मिलता है, जो 4K वीडियो रिकॉर्डिंग सपोर्ट करता है. इसके साथ 2MP डेप्थ सेंसर भी दिया गया है. सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 8MP फ्रंट कैमरा मौजूद है. फोन में कई AI फीचर्स भी दिए गए हैं, जिनमें AI Perfect Shot, AI Reflection Eraser, AI Detail Boost, AI Portrait Glow, AI Eraser और AI Reframe शामिल हैं. इसके अलावा Google Gemini AI सपोर्ट भी मिलता है.

---विज्ञापन---

कीमत और सेल डिटेल

OnePlus Nord CE 6 की शुरुआती कीमत 29,999 रुपये रखी गई है. इसका 8GB + 256GB वेरिएंट 32,999 रुपये में मिलेगा. वहीं बैंक ऑफर के बाद इसकी कीमत 27,999 रुपये और 30,999 रुपये तक हो जाती है.

दूसरी तरफ OnePlus Nord CE 6 Lite की शुरुआती कीमत 20,999 रुपये है. इसके अलग-अलग वेरिएंट्स की कीमत 22,999 रुपये और 25,999 रुपये तक जाती है. बैंक ऑफर के बाद यह फोन 18,999 रुपये की शुरुआती कीमत में खरीदा जा सकेगा.

---विज्ञापन---

कब से शुरू होगी बिक्री?

OnePlus Nord CE 6 की बिक्री 8 मई से शुरू होगी, जबकि Nord CE 6 Lite को 12 मई से खरीदा जा सकेगा. दोनों फोन Amazon, OnePlus की वेबसाइट, OnePlus Store ऐप और ऑफलाइन स्टोर्स पर उपलब्ध होंगे.

ये भी पढ़ें- Vivo X300 Ultra & X300 FE: 200MP कैमरा के साथ आए Vivo के दो सबसे धांसू फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे

---विज्ञापन---
First published on: May 07, 2026 01:44 PM

End of Article
संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.