OnePlus Nord CE 3 Lite 5G vs OnePlus Nord CE 2 Lite 5G: अगर आप 20 हजार रुपये की रेंज में वनप्लस का नया स्मार्टफोन नया स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं, तो आपके लिए ये खबर काम की हो सकती है। यहां हम वनप्लस के दो धांसू फोन की तुलना कर रहे हैं। ये दोनों फोन का नाम OnePlus Nord CE 3 Lite 5G और OnePlus Nord CE 2 Lite 5G है।
OnePlus Nord CE 3 Lite 5G के स्पेसिफिकेशन्स
वनप्लस का यह स्मार्टफोन 6.72-इंच IPS LCD डिस्प्ले के साथ आता है। इस डिस्प्ले का रिफ्रेश रेट 120Hz है। यह स्नैपड्रैगन 695 SoC प्रोसेसर से लैस आता है, जिसे 88GB तक रैम और 128GB या 256GB स्टोरेज के साथ जोड़ा गया है। डिवाइस को पावर देने के लिए कंपनी ने 5,000mAh की बैटरी दी है, जो 67W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
कैमरे की बात करें तो वनप्लस नोर्ड सीई 3 लाइट में रियर में 108MP के प्राइमरी के साथ दो 2MP के सेंसर है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस फोन में 16MP का फ्रंट कैमरा है।
OnePlus Nord CE 2 Lite 5G के स्पेसिफिकेशन्स
अब, बात करें वनप्लस नोर्ड सीई 2 लाइट 5जी को कंपनी ने इस फोन को पिछले साल 28 अप्रैल को लॉन्च किया था। इस फोन में 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट के साथ 6.59-इंच का डिस्प्ले देखने को मिलता है। 5000mAh बैटरी और सुपर VOOC फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आने वाला यह स्मार्टफोन ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 695 प्रोसेसर द्वारा संचालित है। हैंडसेट एंड्रॉयड 12 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है।
यह भी पढ़ेंः आप भी करते हैं IRCTC ऐप का इस्तेमाल, तो इन बातों का रखें ध्यान
कैमरे की जहां तक बात है तो इसमें फोटोग्राफी के लिए रियर में तीन कैमरे मिलते हैं, जिसमें 64 मेगापिक्सल के प्राइमरी कैमरा के साथ दो 2 मेगापिक्सल का कैमरा शामिल है। सेल्फी के लिए वनप्लस नोर्ड सीई 2 लाइट में 16 मेगापिक्सल का सेंसर मिलता है।
OnePlus Nord CE 3 Lite 5G vs OnePlus Nord CE 2 Lite 5G: कीमत
वनप्लस नोर्ड सीई 3 लाइट 8 जीबी रैम और 128/256 स्टोरेज के साथ आता है। इसमें 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 19,999 रुपये है। जबकि, 256 स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 21,999 रुपये है। वहीं, बात करें वनप्लस नोर्ड सीई 2 लाइट 5जी की तो इसे आप 17,999 रुपये में अपना बना सकते हैं।
संबंधित खबरें
कौन-सा ऐप इस्तेमाल कर रहा आपका कैमरा और माइक? ऐसे करें चेक
1 day agoक्या आप भी वेबसाइट खोलते ही Cookies पर करते हैं Accept All? तो ये जान लें
1 day agoएप्पल-सैमसंग को टक्कर देने भारत बनाएगा अपना स्मार्टफोन ब्रांड!
1 day agoअब नोटिफिकेशन में नहीं दिखेगा OTP? TRAI ला रहा नया ये सिस्टम
1 day agoफोन में हमेशा Battery Saver ऑन रखने पर क्या होता है? ये हो सकते हैं नुकसान
2 days agoस्मार्टफोन चार्ज नहीं हो रहा? खराब बैटरी समझने से पहले चेक करें ये चीजें
2 days ago30 हजार से कम में खरीदें ये 5 धांसू स्मार्टफोन, मिलेंगे शानदार कैमरा ऑप्शन
2 days agoiPhone Duo की बिक्री शुरू, खरीदने से पहले जान लें ये ऑफर्स
2 days agoDark.ai क्या है? दीपिंदर गोयल का नया AI प्रोजेक्ट क्यों है चर्चा में
2 days agoWhatsApp- Telegram पर सरकार का नया नियम, फोन में SIM रखना होगा जरूरी!
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines