अगर आप नया स्मार्टफोन खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो OnePlus की Independence Day Sale 2026 आपके लिए अच्छी डील लेकर आई है. सेल में OnePlus Nord 6 पर डिस्काउंट और बैंक ऑफर का फायदा मिल रहा है. इन ऑफर्स को मिलाकर ग्राहक फोन की खरीद पर करीब 11,000 रुपये तक की बचत कर सकते हैं.
11 हजार रुपये तक की हो सकती है बचत
OnePlus Nord 6 के 8GB RAM और 256GB स्टोरेज मॉडल की कीमत कंपनी की वेबसाइट पर 44,499 रुपये है. इसकी MRP 52,999 रुपये है. सेल के दौरान चुनिंदा कार्ड पर 2500 रुपये तक का इंस्टेट डिस्काउंट भी मिल रहा है. HDFC Bank, ICICI Bank, Kotak Mahindra Bank, IDFC Bank और IndusInd Bank के चुनिंदा क्रेडिट कार्ड EMI ट्रांजैक्शन पर यह ऑफर लिया जा सकता है.
Axis Bank ग्राहकों को भी फायदा
Axis Bank के ग्राहक क्रेडिट कार्ड EMI ट्रांजैक्शन पर 2,500 रुपये तक की छूट ले सकते हैं. वहीं नॉन-EMI ट्रांजैक्शन पर 2,000 रुपये तक का डिस्काउंट मिल सकता है. Nord 6 को करीब 42,000 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया था, लेकिन बाद में इसकी कीमत दो बार बढ़ी. मौजूदा ऑफर से इसकी प्रभावी कीमत फिर कम हो जाती है.
165Hz का शानदार AMOLED डिस्प्ले
OnePlus Nord 6 में 6.78 इंच की 1.5K AMOLED स्क्रीन मिलती है. इसमें 165Hz रिफ्रेश रेट, HDR सपोर्ट और 3,600 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस दी गई है. हाई रिफ्रेश रेट की वजह से स्क्रॉलिंग और एनिमेशन काफी स्मूद नजर आते हैं. गेमिंग करने वालों के लिए भी यह डिस्प्ले बेहतर अनुभव दे सकती है.
Snapdragon प्रोसेसर से तेज परफॉर्मेंस
फोन में Snapdragon 8s Gen 4 प्रोसेसर दिया गया है, जिसे LPDDR5X RAM और UFS 4.1 स्टोरेज के साथ जोड़ा गया है. इससे रोजमर्रा के काम, मल्टीटास्किंग और गेमिंग आसानी से किए जा सकते हैं. फोन की सबसे बड़ी खूबियों में 9,000mAh की बैटरी शामिल है. कंपनी के मुताबिक, सामान्य इस्तेमाल में यह करीब दो दिन तक चल सकती है. इसमें 80W फास्ट चार्जिंग भी मिलती है.
50MP कैमरा और 32MP सेल्फी कैमरा
फोटोग्राफी के लिए Nord 6 में 50MP का मेन कैमरा दिया गया है. वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 32MP का फ्रंट कैमरा मिलता है. ऐसे में डिस्प्ले, परफॉर्मेंस, गेमिंग और बैटरी को प्राथमिकता देने वाले ग्राहकों के लिए मौजूदा ऑफर के साथ OnePlus Nord 6 एक अच्छा विकल्प हो सकता है.
ये भी पढ़ें- AI फोटो और असली तस्वीर में फर्क बताएगा iPhone! Apple ला रहा नया Photo Authentication फीचर
संबंधित खबरें
खराबी वाले iPhone Duo को बदलकर नया फोन देगा Apple, जानें कैसे?
1 hr agoGmail में ऐसे सेट करें ऑटो रिप्लाई, अपने आप जाएगा ईमेल का जवाब
3 hrs agoApple ने लॉन्च किया नया iPad mini, जानें कीमत और फीचर्स
5 hrs agoदिवाली से पहले स्मार्टफोन पर बंपर ऑफर्स! सस्ते मिल रहे इन कंपनी के फोन
22 hrs agoदिवाली-छठ पर चाहिए कन्फर्म ट्रेन टिकट? नोट कर लें ये बातें
23 hrs agoफोन का स्टोरेज हो गया फुल? इन 4 तरीकों से मिनटों में खाली करें मेमोरी
1 day agoइस हफ्ते लॉन्च होंगे 5 धांसू स्मार्टफोन, लिस्ट 200MP का कैमरा फोन भी शामिल
1 day ago4.5 लाख का iPhone Duo कितना मजबूत? ड्यूरेबिलिटी टेस्ट में खुली पोल
1 day agoकौन-सा ऐप इस्तेमाल कर रहा आपका कैमरा और माइक? ऐसे करें चेक
2 days agoक्या आप भी वेबसाइट खोलते ही Cookies पर करते हैं Accept All? तो ये जान लें
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines