साल 2025 के पहले 6 महीने बीत चुके हैं और अब अगले महीने हमारे सामने हैं। टेक्नोलॉजी की दुनिया में कई बड़े लॉन्च होने अभी बाकी हैं। फिलहाल लोग मानसून का मजा ले रहे हैं और इस मजे को और बढ़ाने के लिए आ रहे हैं OnePlus के दो नए जबरदस्त स्मार्टफोन बाजार में दस्तक देने जा रहे हैं। 8 जुलाई को OnePlus Nord 5 और Nord CE 5 को लॉन्च कर कीमत का ऐलान भी के दिया जाएगा। इन दोनों फोन के दम पर कंपनी यूथ के साथ फैमिली क्लास को भी टारगेट करेगी। आइये जानते है दोनों फोन्स के बारे में…
OnePlus Nord 5
वनप्लस की नोर्ड सीरीज बेहद सफल रही है भारत में। अब इस सीरीज में नया Nord 5 इसी महीने दस्तक देने आ रहा है। Nord 5 (5G) फोन को 8 जुलाई को भारत में लॉन्च किया जाएगा। फीचर्स की बात करें नये Nord 5 में Snapdragon 8s Gen 3 प्रोसेसर मिलेगा इसके अलावा इसमें 12GB रैम का भी सपोर्ट मिलेगा। पावर के लिए इसमें 80W फास्ट चार्जिंग के साथ 6,650mAh बैटरी मिलेगी। फोटो और वीडियो के लिए इस फोन में 50MP OIS डुअल रियर कैमरा मिल सकता है। इसके अलावा फोन में 16MP फ्रंट कैमरा दिया है। इस फोन की कीमत 30 हजार से कम रहने की उम्मीद है।
OnePlus Nord CE 5
8 जुलाई को ही नया Nord CE 5 भी लॉन्च किया जायेगा। इस फोन का डिजाइन भी आकर्षित होने वाला है। इस फोन में MediaTek Dimensity 8350 प्रोसेसर मिल सकता हैं। इसके साथ ही इसमें 8GB रैम का सपोर्ट मिलेगा। फ़ोने में 5,200mAh की बैटरी मिलेगी जो 80W फास्ट चार्जिंग से लैस होगी। फोटो और वीडियो के लिए इस फोन में 50MP का रियर कैमरा और 16MP का फ्रंट कैमरा मिलेगा। नए OnePlus Nord CE 5 की कीमत 25 हजार से 30 हजार रुपये के बीच हो सकती है।
यह भी पढ़ें: 30,000 से कम में आने वाले टॉप 3 स्मार्टफ़ोन, 7550 mAh का मिलेगा बैटरी पैक
संबंधित खबरें
फोटो असली है या AI से बनी? Google के इस टूल से खुलेगा पूरा राज
5 hrs agoJioHotstar पर आने वाले Ads से हैं परेशान? एक बार ट्राई करें ये ट्रिक
6 hrs agoसिर्फ 56,990 में iPhone 17 Pro और 45,599 में खरीदें iPhone 17, जानें कैसे?
8 hrs agoसेल में जरा संभलकर! एक गलती और खाली हो सकता है बैंक अकाउंट
10 hrs agoWhatsApp में आने वाला है बड़ा बदलाव, आ रहा ये कमाल का फीचर
1 day agoसर्दियों में गीजर चलाने से पहले कर लें ये 7 काम, वरना होगी परेशानी
1 day agoAirtel यूजर्स को बड़ा झटका, कंपनी ने महंगे किए ये प्लान, इतनी बढ़ी कीमत
2 days agoGTA 6 खेलने वालों के लिए बड़ी खुशखबरी, बिना कंसोल के ऐसे खेल पाएंगे गेम
2 days agoजानें Flipkart या Amazon कहां मिलेंगी सबसे सस्ती डील्स?
2 days agoयूजर्स ध्यान दें, इन फोन्स में बंद हो सकता है WhatsApp!
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines