OnePlus Nord 4 and Nord CE 4 Lite launch Price: वनप्लस फैंस काफी वक्त से नॉर्ड स्मार्टफोन के अगले मॉडल के लॉन्च होने का इंतजार कर रहे हैं। अब आखिरकार नए अपकमिंग वनप्लस फोन्स के लॉन्च टाइमलाइन सामने आ गई है। कंपनी जल्द ही वनप्लस नॉर्ड 4 और नॉर्ड सीई 4 लाइट को अगले महीने भारत में लॉन्च कर सकती है। लीकस्टर अभिषेक यादव के मुताबिक, दोनों स्मार्टफोन जून में भारत में लॉन्च होंगे।
लीक से यह भी पता चलता है कि दोनों स्मार्टफोन में पिछली सीरीज की तुलना में और भी ज्यादा पावरफुल प्रोसेसर होगा। जहां Nord 4 को कंपनी क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 7+ Gen 3 चिपसेट के साथ पेश कर सकती है तो वहीं, Nord CE 4 Lite क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 6 Gen 1 SoC से लैस हो सकता है। Nord CE 4 Lite में OLED डिस्प्ले होने की उम्मीद है।
OnePlus Nord CE 4 Lite
अभी तक Nord CE 4 Lite के बारे में कुछ भी ऑफिशियल तौर पर सामने नहीं आया है। हालांकि, स्मार्टफोन पिछले कुछ दिनों में कई सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर स्पॉट किया गया है जिससे ये साफ है कि फोन का लॉन्च जल्द हो सकता है। CE 4 लाइट को हाल ही में भारत की BIS सर्टिफिकेशन साइट पर भी देखा गया है।
OnePlus Nord 4 और Nord CE 4 Lite के स्पेसिफिकेशन
पहले बात करें OnePlus Nord 4 की तो बता दें कि ये फोन वनप्लस ऐस 3वी का रीब्रांडेड मॉडल होगा जिसे इस साल की शुरुआत में चीन में लॉन्च किया गया था। Ace 3V में डुअल रियर कैमरा सेटअप, 50-मेगापिक्सल OIS प्राइमरी रियर कैमरा और 16-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है। वनप्लस ऐस 3V स्नैपड्रैगन 7+ जेन 3 SoC से लैस है। फोन 16GB LPDDR5X RAM और 512GB UFS 4.0 स्टोरेज से लैस होगा। डिवाइस Android 14 ओएस पर चलेगा।
ये भी पढ़ें : Google ने बताई बड़े काम की Safe Mode ट्रिक, तेज हो जाएगी धीमे हो चुके Android फोन की स्पीड
बात करें वनप्लस नोर्ड CE 4 लाइट कि तो इस आगामी फोन में 8GB RAM और 128GB या 256GB इंटरनल स्टोरेज होने की उम्मीद है। कहा जा रहा है कि लॉन्च होने वाला वनप्लस का ये नया फोन ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 6 जेन 1 चिपसेट से लैस होगा। लीक्स में यह भी कहा जा रहा है कि स्मार्टफोन में 5,500mAh की बड़ी बैटरी होगी और यह 67W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आएगा। नॉर्ड सीई 4 लाइट में भी एंड्रॉइड 14 ऑपरेटिंग सिस्टम देखने को मिल सकता है।
OnePlus Nord 4 और Nord CE 4 Lite की संभावित कीमत
लीक्स रिपोर्ट की मानें तो वनप्लस नॉर्ड 4 की कीमत लगभग 25,000 रुपये होने की उम्मीद है, जबकि नॉर्ड सीई4 लाइट का प्राइस 20,000 रुपये से कम होगा। इन नए अपकमिंग फोन की कीमत पिछले मॉडल्स के सामान होने की उम्मीद है, जिन्हें पिछले साल भारत में लॉन्च किया गया था।
संबंधित खबरें
अब घर बैठे पता करें किस कंपनी का नेटवर्क है सबसे खराब, यहां मिलेगी जानकारी
8 hrs agoApple यूजर्स की मौज! iOS 27.3 अपडेट में मिलेंगे ये 5 बड़े बदलाव
10 hrs agoGoogle का नया AI ऐप Dreambeans क्या है? जानिए कैसे करेगा काम
1 day agoAirPods में क्या है Adaptive Audio फीचर? कैसे करें इस्तेमाल
1 day agoWhatsApp पर आया कमाल का फीचर! बस एक टैप में होंगे ये काम
1 day agoशुभमन गिल के माथे पर चिपका ये डिवाइस क्या है? जानिए क्या है इसका काम?
1 day agoJio यूजर्स की मौज! कंपनी ने लॉन्च किए 6 नए वॉयस ओनली रिचार्ज
1 day agoहार्ट रेट ट्रैकिंग में Apple वॉच से बेहतर है Temple डिवाइस!
3 days agoतैयार कर लें बजट! नवंबर में लॉन्च हो रहे ये शानदार फोन, देखें लिस्ट
3 days agoअब AI बताएगा आज क्या पहनें! Meta ने लॉन्च किया गजब का फैशन ऐप
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines