---विज्ञापन---

गैजेट्स angle-right

OnePlus N6: 8000mAh बैटरी, 120Hz डिस्प्ले और Android 16 के साथ आया नया स्मार्टफोन, जानें कीमत और फीचर्स

OnePlus ने भारत में अपना नया बजट स्मार्टफोन OnePlus N6 लॉन्च कर दिया है. 8,000mAh की बड़ी बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग, 120Hz डिस्प्ले और Android 16 जैसे फीचर्स के साथ यह फोन एंट्री-लेवल सेगमेंट में धमाल मचाने की तैयारी में है. जानिए इसकी कीमत, ऑफर्स और सभी खास फीचर्स.

---विज्ञापन---

OnePlus N6: अगर आप कम कीमत में बड़ी बैटरी, दमदार परफॉर्मेंस और लंबे समय तक सॉफ्टवेयर अपडेट वाला नया स्मार्टफोन खरीदने का इंतजार कर रहे हैं, तो OnePlus आपके लिए नया विकल्प लेकर आया है. कंपनी ने भारत में अपना नया OnePlus N6 लॉन्च कर दिया है. यह OnePlus की नई N सीरीज का पहला स्मार्टफोन है, जिसे Nord सीरीज से नीचे के सेगमेंट में पेश किया गया है. एंट्री-लेवल कैटेगरी में आने वाले इस फोन में बड़ी बैटरी, फास्ट चार्जिंग, नया प्रोसेसर और Android 16 जैसे कई आकर्षक फीचर्स दिए गए हैं.

OnePlus N6 की कीमत

भारत में OnePlus N6 की शुरुआती कीमत 22,999 रुपये रखी गई है. इस कीमत में 4GB RAM और 128GB स्टोरेज वाला बेस वेरिएंट मिलेगा. वहीं, 6GB RAM और 128GB स्टोरेज मॉडल की कीमत 24,999 रुपये है. लॉन्च ऑफर के तहत Prime Day सेल में ग्राहकों को 1,000 रुपये का डिस्काउंट मिलेगा. इसके अलावा Axis Bank और SBI क्रेडिट कार्ड से भुगतान करने पर 2,000 रुपये तक का इंस्टेंट डिस्काउंट भी दिया जाएगा. ग्राहक 6 महीने तक की नो-कॉस्ट EMI का लाभ भी उठा सकते हैं. इसकी बिक्री 4 जुलाई से Amazon पर शुरू होगी. यह फोन Fresh Mint और Midnight Green रंगों में उपलब्ध होगा.

---विज्ञापन---

बैटरी और 45W फास्ट चार्जिंग

OnePlus N6 की सबसे बड़ी खासियत इसकी 8,000mAh की बैटरी है. कंपनी का दावा है कि एक बार फुल चार्ज करने के बाद यह फोन तीन दिन तक चल सकता है. इसमें 45W वायर्ड फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है. साथ ही 6.5W रिवर्स वायर्ड चार्जिंग फीचर भी मौजूद है, जिससे जरूरत पड़ने पर दूसरे डिवाइस भी चार्ज किए जा सकते हैं. कंपनी के अनुसार 1,600 फुल चार्ज साइकल के बाद भी बैटरी अपनी करीब 80 प्रतिशत क्षमता बनाए रखेगी.

ये भी पढ़ें- क्या खड़ी कार में भी खुल सकता है Airbag? महाराष्ट्र में युवक की मौत के बाद बड़ा सवाल, जानिए कितनी सुरक्षित है आपकी कार

---विज्ञापन---

दमदार प्रोसेसर और स्मूथ डिस्प्ले

इस स्मार्टफोन में ऑक्टा-कोर MediaTek Dimensity 6360 Apex प्रोसेसर दिया गया है. कंपनी का दावा है कि AnTuTu बेंचमार्क पर इस फोन ने 6,15,800 से ज्यादा का स्कोर हासिल किया है. फोन में 6.75 इंच का HD LCD डिस्प्ले मिलता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 1,200 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करता है. इसके अलावा डस्ट और पानी से सुरक्षा के लिए IP65 रेटिंग और मजबूती के लिए MIL-STD-810H मिलिट्री-ग्रेड ड्यूरेबिलिटी सर्टिफिकेशन भी दिया गया है.

50MP कैमरा और Dual-View वीडियो फीचर

फोटोग्राफी के लिए OnePlus N6 के रियर पैनल पर 50 मेगापिक्सल का सिंगल कैमरा दिया गया है. यह f/1.8 अपर्चर और 10x डिजिटल जूम के साथ आता है. सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलता है. यह स्मार्टफोन 1080p रिजॉल्यूशन पर 60fps तक वीडियो रिकॉर्ड कर सकता है. इसके अलावा इसमें Dual-View Video मोड भी दिया गया है, जिससे एक साथ अलग-अलग एंगल से वीडियो रिकॉर्डिंग की जा सकती है.

---विज्ञापन---

Android 16 के साथ मिलेगा लंबा सॉफ्टवेयर सपोर्ट

OnePlus N6 डुअल सिम सपोर्ट के साथ आता है और इसमें Android 16 बेलेस्ड OxygenOS 16 दिया गया है. कंपनी ने इस फोन के लिए दो बड़े Android OS अपडेट और तीन साल तक सिक्योरिटी अपडेट देने का वादा किया है. बेहतर हीट मैनेजमेंट के लिए इसमें 5,300 वर्ग मिलीमीटर एरिया वाला वेपर चेंबर कूलिंग सिस्टम भी दिया गया है. स्मार्टफोन में 6GB तक RAM और 128GB तक स्टोरेज का विकल्प उपलब्ध है.

ये भी पढ़ें- नई ईवी पॉलिसी में हाइब्रिड कारों को क्या मिला? खरीदना अब फायदे का सौदा या नहीं

---विज्ञापन---
First published on: Jun 30, 2026 04:18 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola