OnePlus Monitor E24 and X27 Sale Begins in India: वनप्लस इन दिनों अपने नए प्रोडक्ट्स के कारण सुर्खियों में बना हुआ है। हालही में कंपनी ने अपने कई प्रोडक्ट्स को भारत में लॉन्च किया है। इनमें वनप्लस 11 5जी सीरीज, टैबलेट, ईयरबड्स जैसे प्रोडक्ट्स शामिल हैं। इन्हीं में से वनप्लस के दो नए मॉनिटर- वनप्लस मॉनिटर ई24 (OnePlus Monitor E24) और मॉनिटर एक्स27 (OnePlus Monitor X27) भी हैं।
ये दोनों भी कुछ दिनों पहले ही भारत में लॉन्च किए गए हैं जिनकी आज यानी 15 फरवरी, बुधवार को दोपहर 12 बजे से बिक्री के लिए उपलब्ध हो जाएगा। आइए OnePlus Monitor E24 और Monitor X27 की कीमत, उपलब्ध और खासियत के बारे में बताते हैं।
OnePlus Monitor E24 और X27 की बिक्री शुरू
वनप्लस मॉनिटर ई24 और वनप्लस एक्स27 की बिक्री भारत में शुरू कर दी गई है। वनप्लस के दोनों मॉनिटर फ्लिपकार्ट के माध्यम से सेल किए जाएंगे। इसके अलावा वनप्लस के दोनों मॉनिटर अमेजन, वनप्लस एक्सपीरियंस स्टोर्स और वनप्लस स्टोर ऐप पर भी खरीदने के लिए उपलब्ध होंगे।
OnePlus Monitor E24 और X27 की भारत में कीमत
बात करें कीमत की तो वनप्लस मॉनिटर की शुरुआती कीमत 12 हजार से कम है। वनप्लस मॉनिटर ई24 की कीमत 11,999 रुपये है, जबकि वनप्लस मॉनिटर एक्स27 की कीमत 27,999 रुपये है। सेल के दौरान चुनिंदा कार्ड से पेमेंट करके डिस्काउंट का फायदा उठा सकते हैं। इसके अलावा प्रमुख बैंक लेनदेन में नो कॉस्ट ईएमआई ऑप्शन से भी फायदा मिल सकता है।
OnePlus Monitor E24 and X27 Specs
वनप्लस मॉनिटर ई24 एक फुल एचडी डिस्प्ले के साथ आता है, जिसमें 16.7 मिलियन लाइफ रंग और एक विस्तृत 178-डिग्री आईपीएस पैनल है। वनप्लस मॉनिटर ई24 में स्लीक 8mm मिनिमल डिजाइन है और ये मेटल स्टैंड के साथ आता है। इस मॉनिटर में यूएसबी टाइप-सी कनेक्टिविटी, मल्टीटास्किंग सपोर्ट और कई मोड उपलब्ध हैं।
और पढ़िए –Elon Musk ने की ट्विटर के नए CEO की घोषणा! कहा- “उस दूसरे आदमी से बहुत बेहतर”
दूसरी ओर, वनप्लस मॉनिटर एक्स27 68.5 सेमी स्क्रीन आकार में उपलब्ध है, जो 165 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट और अविश्वसनीय रूप से तेज़ 1 एमएस प्रतिक्रिया समय के साथ तेज और सहज गेमिंग अनुभव प्रदान करता है, न्यूनतम लैग और ब्लर के साथ अल्ट्रा-क्लियर इमेज पेश करता है।
संबंधित खबरें
256GB, 512GB या 1TB? आपके लिए कौन-सा स्मार्टफोन स्टोरेज ऑप्शन है बेस्ट?
12 hrs agoएक ही जगह का AQI दो मोबाइल में अलग क्यों? कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलती
15 hrs agoएक बार रिचार्ज और 3 साल की छुट्टी, Jio लाया धांसू लंबी वैलिडिटी वाला प्लान
17 hrs agoएयर प्यूरीफायर खरीदने से पहले चेक करें ये 7 जरूरी बातें
18 hrs agoइलेक्ट्रॉनिक सामान खरीदते समय एक्सटेंडेड वारंटी लेना कितना जरूरी?
1 day ago80% ऑफ देखकर न करें पेमेंट! दिवाली पर ऐसे खाली हो सकता है बैंक अकाउंट
1 day agoकॉल ड्रॉप और खराब नेटवर्क से मिलेगी राहत, TRAI ने बदले नियम
1 day agoसामने वाले के फोन में नहीं है WhatsApp? फिर भी कर पाएंगे कॉल, जानें कैसे
1 day agoअब घर बैठे पता करें किस कंपनी का नेटवर्क है सबसे खराब, यहां मिलेगी जानकारी
2 days agoApple यूजर्स की मौज! iOS 27.3 अपडेट में मिलेंगे ये 5 बड़े बदलाव
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines