OnePlus Free Accessories Offer: इन दिनों वनप्लस अपने एक्सेसरीज पर बंपर डिस्काउंट दे रहा है, जिसमें फोन केस, चार्जर और बहुत से प्रोडक्ट शामिल हैं। हालांकि आपको यह जानकर हैरानी होगी कि स्मार्टफोन निर्माता कुछ प्रोडक्ट्स पर 100% तक डिस्काउंट दे रहा है, जिसमें वनप्लस वॉर्प चार्ज 30 वायरलेस चार्जर, नॉर्ड सीई 2 लाइट 5जी सिलिकॉन केस सहित कई प्रोडक्ट शामिल हैं। बता दें कि कंपनी वनप्लस डिस्काउंट प्रोग्राम, रेफरल प्रोग्राम, रेड केबल क्लब और अन्य सहित कई कार्यक्रमों के जरिए बड़े डिस्काउंट ऑफर दे रही है।
इन सभी का लाभ उठाने के लिए, ग्राहकों को वनप्लस इंडिया की ऑफिसियल वेबसाइट या ऐप पर जाना होगा। हालांकि, कंपनी रियायती कीमतों पर एक्सेसरीज को लिमिटेड स्टॉक में ही पेश कर रही है। इसलिए जब तक हम इस खबर को लिख रहे हैं, हो सकता है कि कई एक्सेसरीज आउट ऑफ स्टॉक हो जाएं। इसके अलावा वनप्लस कुछ एक्सेसरीज पर 70 से 80 प्रतिशत तक डिस्काउंट दे रहा है।
एक्सेसरीज सेल के अलावा, वनप्लस की दिवाली सेल भी लाइव है। सेल 7 अक्टूबर को सुबह 12 बजे शुरू हुई थी जो 31 अक्टूबर तक चलने वाली है। इस सेल में वनप्लस के कुछ स्मार्टफोन्स पर बंपर छूट मिल रही है। चलिए स्मार्टफोन्स डील्स के बारे में भी विस्तार से जानते हैं।
ये भी पढ़ें : Android यूजर्स GoldDigger से रहें सावधान! मैलवेयर कर रहा बैंक अकाउंट खाली; ऐसे रखें खुद को सुरक्षित
वनप्लस 11 5जी
वनप्लस ने इस साल क्लाउड 11 इवेंट के दौरान अपना प्रीमियम वनप्लस 11 लॉन्च किया था। फोन काफी पॉपुलर भी हुआ और अब यह 49,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर उपलब्ध है। वनप्लस 11 में 120Hz रिफ्रेश रेट और QHD+ रेजोल्यूशन, क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 जेन 2 प्रोसेसर के साथ शानदार 6.7-इंच AMOLED डिस्प्ले है।
वनप्लस नॉर्ड 3 5जी
यह मिड-रेंज स्मार्टफोन इस वक्त कूपन और बैंक ऑफर्स के साथ 28,999 रुपये में लिस्टेड है। फोन में 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.74-इंच AMOLED डिस्प्ले, 50MP प्राइमरी सेंसर के साथ ट्रिपल-कैमरा सिस्टम, मीडियाटेक डाइमेंशन 9000 प्रोसेसर और 16GB तक रैम है।
वनप्लस नॉर्ड CE3 5G
कंपनी ने इस फोन को इस साल 26,999 रुपये में लॉन्च किया था। मिड-रेंज स्मार्टफोन अब वनप्लस इंडिया वेबसाइट और ऐप पर 22,999 रुपये में उपलब्ध है। इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.7 इंच AMOLED डिस्प्ले, क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 782G प्रोसेसर और 12GB तक रैम है। Nord CE3 5G में 50MP प्राइमरी सेंसर, 8MP अल्ट्रा वाइड कैमरा और 2MP मैक्रो कैमरा के साथ ट्रिपल-कैमरा सिस्टम है।
संबंधित खबरें
iPhone Duo की बिक्री शुरू, खरीदने से पहले जान लें ये ऑफर्स
1 hr agoDark.ai क्या है? दीपिंदर गोयल का नया AI प्रोजेक्ट क्यों है चर्चा में
2 hrs agoWhatsApp- Telegram पर सरकार का नया नियम, फोन में SIM रखना होगा जरूरी!
4 hrs agoChatGPT पर मिनटों में लॉक करें अपनी चैट, जानें क्या है तरीका
1 day agoApple ने iPhone खरीदने पर लगाई पाबंदी! इन मॉडलों पर लागू हुआ नया नियम
1 day agoTruecaller से अपना मोबाइल नंबर कैसे हटाएं? जानें पूरा तरीका
1 day agoeMudhra की सिक्योरिटी में सेंध को लेकर सरकार गंभीर, जांच के लिए बनी टीम
1 day agoस्मार्ट या नॉर्मल गीजर, सर्दियों में कौन-सा रहेगा बेहतर? जानें अंतर
1 day agoबैटरी फटने से पहले फोन में दिखते हैं ये 5 संकेत, भूलकर भी न करें नजरअंदाज
2 days agoApple 28 अक्टूबर को करेगा बड़ा धमाका, लॉन्च करेगा ये नए प्रोडक्ट
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines