OnePlus Diwali Sale Offers: वनप्लस ने स्मार्टफोन और अन्य एक्सेसरीज पर कुछ बेहतरीन डिस्काउंट के साथ ग्राहकों के लिए दिवाली सेल ऑफर की घोषणा की है। यह सेल 5 नवंबर तक लाइव रहेगी और इसे रिलायंस डिजिटल, बजाज इलेक्ट्रॉनिक्स, क्रोमा, विजय सेल्स और अन्य मार्केटप्लेस पर एक्सेस किया जा सकता है। अगर आप भी इन दिनों नया फोन खरीदने की सोच रहे हैं तो आपको ये दिवाली सेल मिस नहीं करनी चाहिए। आइए 3 बेस्ट डील्स पर एक नजर डालते हैं…
OnePlus Nord 4
जो ग्राहक वनप्लस नॉर्ड 4 को बैंक कार्ड से खरीदते हैं, वे 2,000 रुपये के बैंक डिस्काउंट और 9 महीने तक की नो कॉस्ट EMI का लाभ उठा सकते हैं। इसके अलावा फोन पर 3,000 रुपये तक का फ्लैट डिस्काउंट मिल रहा है जिससे डिवाइस पर कुल 5,000 रुपये तक की छूट मिल रही है। डील वर्तमान में OnePlus.in, Amazon.in और OnePlus Experience Stores पर उपलब्ध है। डिवाइस की कीमत इस वक्त 27,999 रुपये हो गई है।
OnePlus Nord CE4
जो ग्राहक वनप्लस नॉर्ड CE4 खरीदने की सोच रहे हैं, तो आप अपनी खरीद पर 2,500 रुपये का खास डिस्काउंट ऑफर का लाभ उठा सकते हैं। साथ ही आप कुछ बैंक कार्ड के साथ 1,500 रुपये तक का इंस्टेंट बैंक डिस्काउंट और तीन महीने की नो कॉस्ट EMI का लाभ भी उठा सकते हैं। फोन की कीमत 22,999 रुपये हो गई है।
ये भी पढ़ें : iPhone की बोलती बंद करने आ रहे हैं ये 5 फोन, मिलेगा ‘सबसे तगड़ा’ प्रोसेसर
OnePlus 12R
जो ग्राहक OnePlus 12R खरीदने की सोच रहे हैं, वे कुछ बैंक कार्ड का इस्तेमाल करके 6 महीने की नो कॉस्ट EMI और 3,000 रुपये का इंस्टेंट बैंक डिस्काउंट ले सकते हैं। ग्राहकों को फोन पर 5,000 रुपये तक का फ्लैट डिस्काउंट भी मिल रहा है। ग्राहक OnePlus 12, Nord CE4 Lite, OnePlus Open जैसे अन्य पॉपुलर डिवाइस पर भी ऑफर का लाभ उठा सकते हैं।
OnePlus Nord Buds 3 और Nord Buds 3 Pro
कुछ बैंक कार्ड के साथ, OnePlus Nord Buds 3 और OnePlus Nord Buds 3 Pro को क्रमश 200 रुपये और 300 रुपये के बैंक डिस्काउंट पर पेश किया गया है। इसके अलावा Nord Buds 3 Pro पर 500 रुपये का फ्लैट डिस्काउंट मिल रहा है। OnePlus Nord Buds 3 या Oneplus Nord Buds 3 Pro खरीदते समय, स्टूडेंट 200 रुपये की एक्स्ट्रा छूट ले सकते हैं। जो ग्राहक OnePlus.in पर Nord CE4 या Nord CE4 Lite के साथ OnePlus Nord Buds 3 खरीदते हैं, उन्हें Nord Buds 3 पर 700 रुपये और Nord Buds 3 Pro पर 500 रुपये की छूट मिल सकती है।
संबंधित खबरें
Apple के फेस्टिव ऑफर में ₹15,000 तक की छूट, नए AirPods भी लॉन्च
8 hrs agoGoogle Maps को ऐसे करें Offline डाउनलोड, बिना इंटरनेट भी मिलेगा रास्ता
2 days agoDebit या Credit कार्ड खो जाए तो सबसे पहले क्या करें?
2 days agoजंतर-मंतर पर दिल्ली पुलिस की वर्दी पर लगे ये छोटे कैमरे क्या हैं?
2 days agoक्या है Instagram पर आया MUSE? जानिए कैसे और क्या-क्या करेगा काम
2 days agoफोटो असली है या AI से बनी? Google के इस टूल से खुलेगा पूरा राज
3 days agoJioHotstar पर आने वाले Ads से हैं परेशान? एक बार ट्राई करें ये ट्रिक
3 days agoसिर्फ 56,990 में iPhone 17 Pro और 45,599 में खरीदें iPhone 17, जानें कैसे?
3 days agoसेल में जरा संभलकर! एक गलती और खाली हो सकता है बैंक अकाउंट
3 days agoWhatsApp में आने वाला है बड़ा बदलाव, आ रहा ये कमाल का फीचर
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines