OnePlus Bullets Wireless Z3: डिजाइन से लेकर साउंड में कितना दमदार? खरीदने से पहले करें चेक

नए Bullets Wireless Z3 ब्लैक और ऑरेंज कलर में है। 26 ग्राम इनका वजन है, जिसकी वजह से आप पूरा दिन इसे पहन सकते हैं। इसमें 12.4mm डायनामिक ड्राइवर्स दिए हैं। अगर आप इस ईयरफोन को खरीदने की सोच रहे हैं तो यहां हम आपको इसके टॉप फीचर्स की जानकारी दे रहे हैं…

One Plus Bullets Wireless Z3
विज्ञापन

OnePlus Bullets Wireless Z3: भले ही आज कल Buds का जमाना है लेकिन  नेकबैंड-स्टाइल ईयरफोन की भी डिमांड कम नहीं है। खास बात ये है कि इन्हें इस्तेमाल करना आसान है, Walk करते हुए या टू-व्हीलर चलाते समय नेकबैंड काफी  उपयोगी साबित होते हैं। बैटरी लाइफ भी काफी अच्छी मिल जाती है। OnePlus  ने अपने नए वायरलेस नेकबैंड-स्टाइल ईयरफोन Bullets Wireless Z3 को हाल ही में पेश किया है, और कीमत सिर्फ 1699 रुपये है। कम कीमत और प्रीमियम डिजाइन की वजह से ये चर्चा में है।अगर आप इस ईयरफोन को खरीदने की सोच रहे हैं तो यहां हम आपको इसके टॉप फीचर्स की जानकारी दे रहे हैं।

Advertisment

प्रीमियम डिजाइन

नए Bullets Wireless Z3 ब्लैक और ऑरेंज कलर में है। 26 ग्राम इनका वजन है, जिसकी वजह से आप पूरा दिन इसे पहन सकते हैं। इसमें 12.4mm डायनामिक ड्राइवर्स दिए हैं। साउंड के बारे में आगे बात करेंगे।  buds सॉफ्ट हैं जिसकी वजह से कान में दर्द नहीं होता। चार्जिंग के टाइप-सी पोर्ट मिलता है, इसके अलावा वॉल्यूम कम और ज्यादा करने और कॉल पिक करने से लेकर ट्रैक चेंज करने के लिए राईट साइड में बटन्स दिए हैं, जिन्हें आसानी से इस्तेमाल कर सकते हैं। फिट और फिनिश काफी अच्छी है।

बैटरी और कनेक्टिविटी

विज्ञापन

नए वायरलेस नेकबैंड में 220mAh का बैटरी पैक मिलता है। अगर आप 10 मिनट इसे चार्ज करते हैं तो आपको  27 घंटे की बैटरी लाइफ मिलेगी। आप लगातार  36 घंटे म्यूजिक सुन सकते हैं या फिर 21 घंटे बात कर सकते हैं।

विज्ञापन

साउंड और परफॉरमेंस

साउंड के मामले में नए Bullets Wireless Z3 काफी बेहतर हैं। ये P55 रेटिंग के साथ आते हुए जिसकी वजह से पसीने और पानी से सुरक्षा मिलेगी। ऑडियो क्वालिटी काफी अच्छी है। बास और बीट्स का तालमेल काफी बढ़िया है। ये Bluetooth 5.4 का सपोर्ट मिलता है और इसकी रेंज 10 मीटर तक है। इसमें Google Fast Pair का सपोर्ट भी मिलता है।

विज्ञापन

इसके 12.4mm डायनामिक ड्राइवर्स आपको जबरदस्त साउंड देते हैं। गेमिंग,म्यूजिक और वीडियो देखते  समय आपको काफी मज़ा आने वाला है। इसमें 3D ऑडियो का मजा मिलता है। Android फोन पर यह तेजी से फ़ास्ट पेयर होते हैं।  कीमत और फीचर्स के हिसाब से ये वैल्यू फॉर मनी साबित होता है।

विज्ञापन

Tags:

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ