OnePlus लाया गजब का AI Tool, एक क्लिक पर तैयार होगा Music
OnePlus AI Music Studio: अगर आप भी एक क्लिक पर म्यूजिक तैयार करना चाहते हैं तो OnePlus AI Music Studio इसमें आपकी काफी मदद कर सकता है।
Edited By Sameer Saini

Edited By Sameer Saini

OnePlus AI Music Studio: पिछले कुछ महीनों में जेनरेटिव एआई का यूज काफी ज्यादा बढ़ गया है। AI के जरिए आज कई काम मिनटों में हो जाते हैं। ड्राइंग, पेंटिंग करनी हो या कोई सांग लिखना हो, ऐसे सभी काम करने में AI काफी मदद कर रहा है। इसी कड़ी में लोकप्रिय स्मार्टफोन निर्माता वनप्लस अपने खुद के एआई टूल वनप्लस एआई म्यूजिक स्टूडियो (OnePlus AI Music Studio) के साथ मार्केट में फिर एक बार तहलका मचाने आ गया है।
वीडियो से भी जानें इसके बारे में
जैसा कि नाम से ही पता चलता है, यह एक ऑनलाइन टूल है जो यूजर्स को AI की मदद से अपना सांग बनाने की सुविधा देगा। खास बात यह है कि कंपनी इस AI टूल के साथ क्रिएटर्स को गिफ्ट जीतने का भी मौका दे रही है। अगर आपका सांग ट्रेंड करता है तो आप इसके जरिए प्राइस भी जीत सकते हैं।
वनप्लस एआई म्यूजिक स्टूडियो का लक्ष्य यूजर्स को जेनरेटिव एआई की पावर का यूज करके अपने स्वयं के सांग और सांग वीडियो बनाने का अवसर देना है। यह टूल आपके द्वारा शेयर किए गए Signs और आइडिया के आधार पर सांग लिखने, सांग तैयार करने और एक सांग वीडियो बनाने में सक्षम है। एक बार जब आपका सांग बन जाता है, तो इसे आप सोशल मीडिया पर शेयर भी कर सकते हैं और अगर आपका सांग ट्रेंड करता है तो आप शानदार Prizes भी जीत सकते हैं।
Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.
First published on:
Read more: About our editorial guidelines and standards here.