सिर्फ 12990 में आया OnePlus का नया टैब, फुल चार्ज पर 54 दिन का मिलेगा बैकअप

स्टूडेंट्स और एंटरटेनमेंट यूजर्स को ध्यान में रखते हुए OnePlus ने अपना नया Pad Lite टैबलेट को लॉन्च किया है। इस नए टैब की कीमत 12,990 रुपये रखी है। 9340mAh की बड़ी बैटरी के सतह यह टैब आया है। आइये जानते हैं क्या खास हैं इसमें….

ONEPLUS_70f6f1
विज्ञापन
Advertisment

प्रोसेसर और बैटरी

इस नए टैब  में 9340mAh की बैटरी लगी है और फुल चार्ज पर आप 80 घंटे तक तक म्यूजिक का आनंद उठा सकते हैं। लगातार 11 घंटे आप वीडियो देखते हैं। खास बात ये है कि फुल चार्ज पर यह 54 दिन के स्टैंडबाय टाइम पर रहेगा है। इसे 33W फ़ास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है। परफॉरमेंस के लिए इसमें MediaTek Helio G100 प्रोसेसर दिया है यह फोन OxygenOS 15.0.1 पर बेस्ड है और एंड्राइड पर काम करता है

डिजाइन और डिस्प्ले

विज्ञापन

नए OnePlus Pad Lite  का डिजाइन प्रीमियम फील देता है यह 11 इंच के डिस्प्ले के साथ आता है। इसमें वीडियो देखना, फोटो देखना और गेम्स खेलने में मजा आएगा। यह डिस्प्ले 500निट्स ब्राइटनेस के साथ आता है इसमें आँखों को भी आराम मिलेगा। अगर आप ज्यादा देर तक टैब पर काम करते हैं तो यह तब आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है   

कीमत और उपलब्धता

विज्ञापन

OnePlus Pad Lite को दो वेरिएंट में उतारा गया है। जिसमें 6GB RAM+128GB स्टोरेज (Wi-Fi) और 8GB RAM+128GB स्टोरेज (Wi-Fi + 4G LTE) हैं। जिनकी कीमत क्रमशः 12,999 और 14,999 रुपये है। इस पर 2000 रुपये का इंस्टेंट ऑफर दिया जा रहा है। इसके अलावा इसे फोन पर 6 महीने की नो कॉस्ट EMI किकी भी भी सुविधा दी जा रही है। नये OnePlus Pad Lite की बिक्री 1 अगस्त से शुरू होगी।  यह टैब ऑनलाइन और ऑफलाइन बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। 

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ