7500mAh की जबरदस्त बैटरी वाला OnePlus 15T लॉन्च, एक चार्ज में दिनभर से ज्यादा चलेगा! जान लें कीमत

क्या आपने कभी ऐसा फोन देखा है जो एक बार चार्ज करने पर पूरा दिन नहीं बल्कि उससे भी ज्यादा चले? OnePlus 15T में मिल रही है 7500mAh की बड़ी बैटरी, 165Hz का स्मूथ डिस्प्ले और लेटेस्ट Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर. आइए जानते हैं इस न्यूली लॉन्च फोन की डिटेल्स.

OnePlus 15 T (2)

चीन में लॉन्च हुआ OnePlus 15T. (Photo-Oneplus)

विज्ञापन

OnePlus 15T: OnePlus ने एक बार फिर फ्लैगशिप स्मार्टफोन सेगमेंट में हलचल मचा दी है. कंपनी ने फाइनली अपना नया दमदार स्मार्टफोन OnePlus 15T चीन में लॉन्च कर दिया है, जो बड़ी बैटरी, पावरफुल प्रोसेसर और हाई-एंड फीचर्स के साथ आता है. खास बात यह है कि यह फोन उन यूजर्स को टारगेट करता है जो गेमिंग, परफॉर्मेंस और बैटरी बैकअप में कोई समझौता नहीं चाहते.

कीमत और उपलब्धता

OnePlus 15T को चीन में कई वेरिएंट्स में लॉन्च किया गया है. इसके बेस मॉडल (12GB RAM + 256GB स्टोरेज) की कीमत CNY 4,299 यानी करीब 58,000 रुपये रखी गई है. वहीं 12GB + 512GB वेरिएंट CNY 4,899 (लगभग 67,000 रुपये) में मिलेगा. 16GB + 256GB मॉडल की कीमत CNY 4,599 (करीब 63,000 रुपये) है, जबकि 16GB + 512GB वेरिएंट CNY 5,199 (लगभग 71,000 रुपये) में आएगा. टॉप मॉडल 16GB RAM और 1TB स्टोरेज के साथ CNY 5,699 (करीब 78,000 रुपये) में उपलब्ध होगा. यह फोन 25 मार्च से चीन में बिक्री के लिए उपलब्ध हो गया है.

Advertisment

डिजाइन और डिस्प्ले

फोन में 6.32 इंच का फुल-HD+ AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 60Hz से लेकर 165Hz तक का रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है. हालांकि 165Hz रिफ्रेश रेट सिर्फ कुछ खास गेम्स में ही काम करेगा. स्क्रीन की ब्राइटनेस 1800 निट्स तक जाती है और इसमें TÜV Rheinland Eye Protection 5.0 और लो ब्लू लाइट सर्टिफिकेशन भी मिलता है. इसके अलावा फोन को IP66, IP68 और IP69K जैसे मजबूत वाटर और डस्ट रेसिस्टेंस रेटिंग्स भी मिली हैं.

Photo-Oneplus

परफॉर्मेंस और प्रोसेसर

OnePlus 15T में Qualcomm का लेटेस्ट 3nm Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर दिया गया है, जो जबरदस्त परफॉर्मेंस देता है. इसके साथ कंपनी ने E-Sports Triple-Core टेक्नोलॉजी भी दी है, जिसमें टच रिस्पॉन्स और Wi-Fi परफॉर्मेंस को बेहतर बनाया गया है. फोन ने AnTuTu पर 44.5 लाख से ज्यादा का स्कोर हासिल किया है, जो इसकी ताकत को साफ दिखाता है. इसमें 16GB तक RAM और 1TB तक स्टोरेज का ऑप्शन मिलता है.

कैमरा फीचर्स

फोटोग्राफी के लिए इसमें डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है. इसका मुख्य कैमरा 50 मेगापिक्सल का है, जो Sony सेंसर के साथ आता है. इसके साथ 50 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा भी दिया गया है, जिसमें 3.5x ऑप्टिकल जूम और 7x तक डिजिटल जूम मिलता है. सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मौजूद है. यह फोन 8K वीडियो रिकॉर्डिंग भी सपोर्ट करता है.

विज्ञापन

बैटरी और चार्जिंग

इस फोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी 7,500mAh की बड़ी बैटरी है. कंपनी का दावा है कि यह एक बार चार्ज करने पर करीब 22.8 घंटे तक ऑनलाइन वीडियो चला सकती है. इसके साथ 100W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग और 50W वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट भी मिलता है, जिससे फोन बहुत तेजी से चार्ज हो जाता है.

Photo-Oneplus

अन्य फीचर्स और कनेक्टिविटी

OnePlus 15T Android 16 पर बेस्ड ColorOS 16 पर चलता है. इसमें 5G, Wi-Fi 7, Bluetooth, NFC और USB Type-C जैसे सभी लेटेस्ट कनेक्टिविटी फीचर्स मिलते हैं. सिक्योरिटी के लिए इसमें इन-डिस्प्ले अल्ट्रासोनिक फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है. फोन का वजन करीब 194 ग्राम है और यह काफी स्लिम डिजाइन के साथ आता है.

विज्ञापन

विज्ञापन

Tags:

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Mikita Acharya

Mikita Acharya

मिकिता आचार्य News24 में ऑटो एंड टेक राइटर हैं. पत्रकारिता में उन्हें 6 साल से ज्यादा का अनुभव है. मूल रूप से मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले की रहने वाली मिकिता ने इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के स्कूल और जर्नलिज्म एंड मास कम्यनिकेशन (SJMC, DAVV) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म किया है. वहीं श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, इंदौर से बीएससी की डिग्री ली है. अपने करियर की शुरुआत मिकिता ने 2019 में ईटीवी भारत, हैदराबाद से की, जहां उन्होंने कई ऑटो, टेक के अलावा न्यूज के लिए कॉटेंट लिखा. इसके बाद दैनिक भास्कर सब-एडिटर के तौर पर उन्होंने न्यूज के साथ इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म के लिए भी काम किया. साइंस बैकग्राउंड होने की वजह से ऑटोमोबाइल और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरें लिखने में मिकिता की गहरी रूचि है. News24 में इस पद पर रहते हुए वे ऑटो और टेक्नोलॉजी से जुड़ी प्रोडक्ट लॉन्च, इंडस्ट्री ट्रेंड्स और रिव्यूज पर रोजाना लेख लिख रही हैं. मिकिता ने ऑटो और टेक से जुड़े कई बड़े इवेंट में ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है. वह ऑटो और टेक इंडस्ट्री से जुड़े एक्सपर्ट्स के संपर्क में रहती हैं. कितने साल का अनुभव: 6+ योग्यता : SJMC, DAVV से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में बीएससी पिछला अनुभव: दैनिक भास्कर, ETV भारत
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ