भारत में जल्द लॉन्च होगा OnePlus 15, कंपनी की जारी पोस्ट में छुपा है लॉन्चिंग का हिंट

OnePlus 15 भारत में जल्द लॉन्च होने वाला है. कंपनी ने इसके कुछ स्पेसिफिकेशन सोशल मीडिया पर जारी किए है. इसी पोस्टम में इसकी रिलीज डेट का हिंट है.

भारत में कब लॉन्च होगा OnePlus 15?

भारत में कब लॉन्च होगा OnePlus 15? (Photo by oneplus india)

विज्ञापन

OnePlus 15 launch Date in India: OnePlus ने अपने नए फ्लैगशिप स्मार्टफोन OnePlus 15 के भारतीय लॉन्च की पुष्टि कर दी है. चीन में इसकी लॉन्चिंग अक्टूबर में तय है, लेकिन कंपनी के भारतीय डिवीजन के जारी किए गए टीजर के अनुसार यह फोन भारत में भी जल्द उपलब्ध होगा.

बता दें कि OnePlus ने OnePlus 13 को अक्टूबर 2024 में चीन में पेश किया था. ग्लोबल मार्केट में पहला टीजर दिसंबर में आया और जनवरी 2025 में चीन के बाहर अन्य क्षेत्रों में डेब्यू हुआ. इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि भारत में OnePlus 15 भी नवंबर या दिसंबर में उपलब्ध हो सकता है. 

Advertisment

कैमरा: DetailMax इमेज इंजन

OnePlus 15 में नया DetailMax इमेज इंजन दिया जाएगा. यह तकनीक एडवांस्ड एल्गोरिदम का इस्तेमाल करके फोटोग्राफी को और बेहतर बनाएगी. इसका मकसद है कि तस्वीरें ज्यादा नेचुरल, स्पष्ट और डिटेल में बेहतर दिखाई दें. फिलहाल कैमरा के पूरे स्पेसिफिकेशन की जानकारी नहीं दी गई है, लेकिन कंपनी का फोकस लाइफलाइक इमेजरी और डिटेल कैप्चर पर है.

गेमिंग के लिए ट्यून किया OxygenOS

OnePlus ने बताया है कि OxygenOS को OnePlus 15 में गेमिंग के लिए खास तौर पर ऑप्टिमाइज किया गया है. इसमें एडेप्टिव ऑप्टिमाइजेशन मिलता है, जिससे लंबी गेमिंग सेशंस में फ्रेम रेट स्थिर रहता है और फोन का हीटअप कम होता है. यह नया Qualcomm प्लेटफ़ॉर्म और सॉफ्टवेयर कस्टमाइजेशन मिलकर बेहतरीन मोबाइल गेमिंग एक्सपीरियंस देने का दावा करते हैं.

बाकी स्पेसिफिकेशंस का खुलासा

OnePlus 15 की बैटरी क्षमता, चार्जिंग स्पीड और कैमरा मेगापिक्सल जैसे बाकी स्पेसिफिकेशंस लॉन्च के करीब ही पूरी तरह से घोषित किए जाएंगे. फिलहाल कंपनी ने केवल फीचर्स और प्रदर्शन के बारे में संकेत दिए हैं.

विज्ञापन

OnePlus 15 भारत में आने वाला है और यह पावरफुल प्रोसेसर, डिटेलमैक्स कैमरा और गेमिंग-फ्रेंडली OxygenOS के साथ फ्लैगशिप स्मार्टफोन के तौर पर तैयार है.

विज्ञापन
Tags:

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Mikita Acharya

Mikita Acharya

मिकिता आचार्य News24 में ऑटो एंड टेक राइटर हैं. पत्रकारिता में उन्हें 6 साल से ज्यादा का अनुभव है. मूल रूप से मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले की रहने वाली मिकिता ने इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के स्कूल और जर्नलिज्म एंड मास कम्यनिकेशन (SJMC, DAVV) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म किया है. वहीं श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, इंदौर से बीएससी की डिग्री ली है. अपने करियर की शुरुआत मिकिता ने 2019 में ईटीवी भारत, हैदराबाद से की, जहां उन्होंने कई ऑटो, टेक के अलावा न्यूज के लिए कॉटेंट लिखा. इसके बाद दैनिक भास्कर सब-एडिटर के तौर पर उन्होंने न्यूज के साथ इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म के लिए भी काम किया. साइंस बैकग्राउंड होने की वजह से ऑटोमोबाइल और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरें लिखने में मिकिता की गहरी रूचि है. News24 में इस पद पर रहते हुए वे ऑटो और टेक्नोलॉजी से जुड़ी प्रोडक्ट लॉन्च, इंडस्ट्री ट्रेंड्स और रिव्यूज पर रोजाना लेख लिख रही हैं. मिकिता ने ऑटो और टेक से जुड़े कई बड़े इवेंट में ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है. वह ऑटो और टेक इंडस्ट्री से जुड़े एक्सपर्ट्स के संपर्क में रहती हैं. कितने साल का अनुभव: 6+ योग्यता : SJMC, DAVV से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में बीएससी पिछला अनुभव: दैनिक भास्कर, ETV भारत
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ