OnePlus 13s: कॉम्पैक्ट डिजाइन, दमदार प्रोसेसर, कैसी है परफॉरमेंस? खरीदने से पहले जानिए

OnePlus 13s लॉन्च हो गया हैं। कंपनी ने इसे अपना Handiest स्मार्टफ़ोन बता रही है। इस फोन में सबसे ताकतवर प्रोसेसर दिया है। 54,999 रुपये से इस फोन की कीमत शुरू होती है। क्या यह वाकई एक दमदार और वैल्यू फॉर मनी फ़ोन है? आइये जानते हैं…

oneplus 13s full
विज्ञापन

OnePlus 13s: भारत में OnePlus ने अपना अब तक का सबसे कॉम्पैक्ट और पावरफुल स्मार्टफोन पेश किया है। यह एक स्लिम और कॉम्पैक्ट साइज़ वाला फ़ोन है।  इस फोन की कीमत 54,999 रुपये से शुरू होती है। यह वजन में हल्का है और इसे इस्तेमाल करना बेहद सुविधाजनक है। लेकिन क्या यह सच में एक पावरफुल स्मार्टफोन है? यहां हम इस फोन के डिजाइन से लेकर इसकी परफॉरमेंस के बारे में आपको जानकारी दे रहे हैं। अगर आप इस फोन को खरीदने की सोच रहे हैं तो यह खबर आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकती है।

कीमत और वेरिएंट

Advertisment
  • 12GB RAM + 256GB –54,999 रुपये
  • 12GB RAM + 512GB –59,999 रुपये

डिजाइन

OnePlus 13s कॉम्पैक्ट डिजाइन वाला फोन है। कंपनी ने इसे अपना Handiest स्मार्टफ़ोन  बुलाती है। इसमें अल्ट्रा-थिन साइड बेजल्स देखने को मिलते हैं जिनकी मोटाई 1.34mm है। इस फोन की चौड़ाई 71.7mm है। फ़ोन से हीट को बाहर निकालने के लिए इसमें इसमें खास 3D डिजाइन का इस्तेमाल किया गया है। फोन के लेफ्ट साइड पर कस्टमाइज़ेबल Plus Key दी गई है जो अलर्ट स्लाइडर के साथ ही कई फोन फीचर्स का क्वीक एक्सेस देती है। इसके अलावा इस एक बटन दबाकर मोबाइल में OnePlus AI का इस्तेमाल भी किया जा सकता है और टॉस्क कमांड भी दी जा सकती है। डिजाइन के मामले में यह फोन हर उम्र के यूजर्स को पसंद आने वाला है।

विज्ञापन

डिस्प्ले

OnePlus 13s 5G में 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट के साथ 6.32-इंच का एमोलेड डिस्प्ले (2640 x 1216 पिक्सल रेजोल्यूशन) दिया है। यह फोन अंडर-स्क्रीन ऑप्टिकल फिंगरप्रिंट सेंसर से लैस है जिसे कोर्निंग ग्लास से प्रोटेक्ट किया गया है। डिस्प्ले चटक और कलरफुल है। तेज धूप में आसानी से डिस्प्ले को रीड किया जा सकता है। गेम्स खेलना, फोटो देखना और वीडियो में काफी मज़ा आने वाला है।

विज्ञापन

कैमरा सेटअप

विज्ञापन

फोटोग्राफी और वीडियो के लिए नए OnePlus 13s 5G में 50MP+50MP के डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा। जबकि सेल्फी के लिए 16MP का कैमरा दिया है। यह फोन फोटोग्राफी के मामले में निराश होने का मौका ही नहीं देता वहीं अगर आप वीडियो शूट करना पसंद करते हैं तो इससे 4K 60fps Dolby Vision HDR वीडियो रिकॉर्ड करने की सुविधा मिलती है। इस फोन से आप काफी अच्छे वीडियो शूट कर सकते हैं।

विज्ञापन

प्रोसेसर, परफॉरमेंस और बैटरी लाइफ

परफॉरमेंस के लिए नए OnePlus 13s 5G में क्वालकॉम का सबसे पावरफुल स्नैपड्रैगन 8 एलिट ऑक्टा-कोर दिया गया है। ग्राफिक्स के लिए इस वनप्लस 5जी फोन में Adreno 830 GPU मौजूद है। यह फोन OxygenOS 15.0 के साथ मिलकर एंड्रॉयड 15 पर काम करता है। यह फोन 12GB और 16GB रैम के ऑप्शन के साथ आता है। हैवी मोबाइल गेमिंग और मल्टीटास्किंग के दौरान भी फ़ोन स्मूथ रहा।

विज्ञापन

इस फोन में 5,850mAh बैटरी लगी है जो 80W फास्ट चार्जिंग तकनीक के साथ आती है। टेस्ट के दौरान फोन बैटरी को 20% से 100% चार्ज होने में 43 मिनट का समय लगा। फुल चार्ज होने पर यह फोन एक दिन आराम से निकाल देता है। इस फोन को OnePlus AI से लैस किया है। इसके साथ ही इसमें Google Gemini Live मिलता है। बेहतर ऑडियो के लिए के लिए इस फोन में 8 स्पीकर्स लगाए गए हैं। OnePlus 13s 5G अपनी कीमत और फीचर्स के दम वाकई दमदार फोन है।

विज्ञापन

विज्ञापन
Tags:

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ