OnePlus लाया स्पेशल एडिशन Smartphone, इस तरह खरीदें सस्ते में

OnePlus 12R Genshin Impact Edition Price : आज से OnePlus का जेनशिन इम्पैक्ट एडिशन स्मार्टफोन भारत में खरीदने के लिए उपलब्ध हो गया है। फोन पर कुछ खास ऑफर्स मिल रहे हैं। आइए इसकी प्राइस और फीचर्स जानते हैं।

OnePlus 12R Genshin Impact Edition Price
विज्ञापन

OnePlus 12R Genshin Impact Edition Price: वनप्लस 12R जेनशिन इम्पैक्ट एडिशन हाल ही में भारत में लॉन्च किया गया था और यह डिवाइस 19 मार्च यानी आज से भारत में खरीदने के लिए उपलब्ध हो गया है। स्मार्टफोन को जेनशिन इम्पैक्ट गेम की थीम पर डिजाइन किया गया है। फोन के बाहरी डिजाइन में कंपनी ने कुछ बदलाव किए हैं। ऑपरेटिंग सिस्टम और चार्जर को भी नए लुक में पेश किया है। इसके साथ ही आपको फोन का स्पेशल बॉक्स भी मिलता है जिसमें कुछ जेनशिन इम्पैक्ट गिफ्ट भी शामिल हैं। आइए पहले ऑफर के बारे में जानते हैं…

OnePlus 12R Genshin Impact Edition

Advertisment

OnePlus 12R Genshin Impact Edition की भारत में कीमत

वनप्लस 12आर जेनशिन इम्पैक्ट एडिशन की कीमत 49,999 रुपये है और यह Oneplus.in, Amazon और वनप्लस एक्सपीरियंस स्टोर्स के जरिए से खरीदने के लिए उपलब्ध है। इसमें आपको 16GB RAM + 256GB स्टोरेज मॉडल मिलता है। इस स्पेशल एडिशन वाले फोन को खरीदने वाले ग्राहक वनकार्ड के साथ 1,000 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट और 4,000 रुपये तक का एक्सचेंज बोनस ले सकते हैं। इससे फोन की कीमत काफी कम हो जाती है।

OnePlus 12R Genshin Impact Edition

रिटेल बॉक्स में मिलेंगी ये खास चीजें

वनप्लस 12आर जेनशिन इम्पैक्ट एडिशन के रिटेल बॉक्स में एक पर्पल कलर का चार्जर, एक फोन केस, एक रीडिजाइन किया गया सिम इजेक्टिंग टूल, एक रीडिजाइन किया गया फास्ट चार्जिंग केबल, एक फोन स्टैंड, केकिंग-थीम वाले कस्टम स्टिकर मिलने वाले हैं। स्मार्टफोन में यूआई के मामले में भी कंपनी ने खास आइकन, नए वॉलपेपर, स्पेशल  रिंगटोन जैसे कई खास एलिमेंट्स को ऐड किया है।

विज्ञापन

OnePlus 12R Genshin Impact Edition

विज्ञापन

वनप्लस 12आर जेनशिन इम्पैक्ट एडिशन के फीचर्स

वनप्लस 12आर में 6.78-इंच ओरिएंटल AMOLED LTPO डिस्प्ले मिलता है, जो 1.5k पिक्सल रिजॉल्यूशन ऑफर करता है। पैनल में 4,500 निट्स की पीक ब्राइटनेस , 360Hz टच सैंपलिंग रेट और 120Hz एडेप्टिव रिफ्रेश रेट मिलता है। डिस्प्ले एचडीआर को सपोर्ट करती है और कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास विक्टस 2 का प्रोटेक्शन मिलता है। डिवाइस में एक एल्यूमीनियम फ्रेम और पीछे एक ग्लास बॉडी डिजाइन है।

OnePlus 12R Genshin Impact Edition

विज्ञापन

कैसा है प्रोसेसर?

खास बात यह है कि वनप्लस 12आर के इस स्पेशल एडिशन फोन में स्नैपड्रैगन 8 जेन 2 प्रोसेसर मिलता है, जिसका यूज 2023 के कई फ्लैगशिप फोन में किया गया है। साथ ही फोन UFS 4.0 के साथ 16GB तक LPDDR5x RAM और 1TB स्टोरेज सपोर्ट के साथ आता है। डिवाइस लेटेस्ट android 14 ओएस सॉफ्टवेयर पर रन करता है।

OnePlus 12R Genshin Impact Edition Price

विज्ञापन

कैमरा में भी जबरदस्त

फोटोग्राफी के लिए डिवाइस में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मौजूद है। प्राइमरी सेंसर 50-मेगापिक्सल Sony IMX890 है जिसमें f/1.8 लेंस और ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन मिलता है। साथ ही फोन में 8-मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड-एंगल सेंसर और 2-मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा भी मिलता है। फोन में सामने की तरफ सेल्फी और वीडियो के लिए 16-मेगापिक्सल का कैमरा मिलता है। डिवाइस 5,500mAh बैटरी और रैपिड 100W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग को भी सपोर्ट करता है।

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ