OnePlus 12 5G White Colour: चीनी स्मार्टफोन मेकर कंपनी वनप्लस जल्द ही भारत में वनप्लस 12 5जी का एक नया शेड लॉन्च करने के लिए पूरी तरह तैयार है। एक्स पर वनप्लस इंडिया के ऑफिशियल हैंडल से इस फ्लैगशिप की पहली झलक देखने को मिली है। कंपनी ने फोन का एक नया कलर टीज किया है। पिछले कुछ वक्त से कंपनी लगातार OnePlus 12 के बाकी कलर वैरिएंट्स पर छूट दे रही है। अब देखना ये होगा कि कंपनी इस नए कलर वेरिएंट को किस प्राइस पर पेश करेगी और कब तक इसे लॉन्च किया जाएगा।
OnePlus 12 5G ग्लेशियर व्हाइट
ज्यादातर यूजर्स इस पोस्ट के कमेंट सेक्शन में कह रहे हैं कि कंपनी इसे ‘ग्लेशियर व्हाइट’ के नाम से पेश करेगी। आपको बता दें कि कंपनी पहले से चीन में डिवाइस का व्हाइट शेड बेच रही है। पहले टीजर के बाद यह रंग अब भारत में आ सकता है। ब्रांड द्वारा शेयर की गई तस्वीर में, हासेलब्लैड ब्रांडिंग के साथ डिवाइस का रियर कैमरा मॉड्यूल दिखाई दे रहा है। ऐसा कहा जा रहा है कि कलर के अलावा, फोन के बाकी फीचर्स में कोई बदलाव नहीं होगा। साथ ही कंपनी फोन का सही कलर बताने वाले को फ्री में फोन जीतने का मौका भी दे रही है। इसके लिए आपको बस नीचे दिए गए ट्वीट में जाकर फोन का सही कलर बताना है। चलिए डिवाइस की वेरिएंट-वाइज कीमतें और स्पेसिफिकेशन जान लेते हैं।
ये भी पढ़ें: Xiaomi ला रहा है दो Selfie Camera वाला स्मार्टफोन
OnePlus 12 5G के स्पेसिफिकेशन
वनप्लस 12 में 6.82-इंच QHD+ OLED LTPO 120Hz डिस्प्ले मिलता है जिसमें 4,500nits तक की पीक ब्राइटनेस और गोरिल्ला ग्लास विक्टस 2 प्रोटेक्शन मिलता है। डिवाइस स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 प्रोसेसर और एड्रेनो 750 जीपीयू ऑफर करता है। यह फोन Android 14 पर बेस्ड OxygenOS 14 पर चलता है। स्मार्टफोन में 100W वायर्ड और 50W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,400mAh की बैटरी मिलती है।
OnePlus 12 5G के कैमरा फीचर्स
कैमरे की बात करें तो, फ्लैगशिप में पीछे की तरफ 50MP OIS प्राइमरी + 48MP अल्ट्रावाइड + 64MP टेलीफोटो लेंस और 32MP सेल्फी कैमरा मिलता है। कनेक्टिविटी के लिए, IP65-रेटेड हैंडसेट में वाई-फाई 7, ब्लूटूथ 5.4, एनएफसी, अलर्ट स्लाइडर, आईआर सेंसर और एक यूएसबी टाइप-सी 3.2 जेन 1 पोर्ट मिलता है। वनप्लस 12 की स्क्रीन पर एक इन-स्क्रीन फिंगरप्रिंट सेंसर भी है।
OnePlus 12 5G की कीमत
स्मार्टफोन दो स्टोरेज वेरिएंट 12GB + 256GB और 16GB + 512GB में आता है, जिनकी कीमत 64,999 रुपये और 69,999 रुपये है। आप डिवाइस को Amazon और OnePlus के ऑफिशियल चैनल से खरीद सकते हैं।
संबंधित खबरें
भारत में लॉन्च हुआ Vivo का नया फोन V80, जानें कितनी है कीमत
8 hrs agoसर्दियों में AC ऑफ करने से पहले कर लें ये 3 काम, आगे नहीं होगी परेशानी
10 hrs agoOnePlus पर आ रही तगड़ी सेल, इन डिवाइस पर मिलेगा बंपर डिस्काउंट
12 hrs agoAirtel का धांसू फैमिली प्लान, एक रिचार्ज में चलेंगी दो सिम, जानें कीमत
12 hrs agoiPhone यूजर्स की मौज! जल्द आ रहा iOS 27.2, मिलेंगे ये धांसू फीचर्स
15 hrs agoWhatsApp यूजर्स के लिए काम की खबर, स्कैम चैट का तुरंत मिलेगा अलर्ट
1 day agoiPhone की वारंटी खत्म हो गई या एक्टिव है? ऐसे करें चेक
1 day agoJio, Airtel या Vi 200 रुपये के कम में किसका प्रीपेड प्लान सबसे फायदेमंद?
1 day agoWhatsApp में नंबर बदलने से पहले इन 5 बातों का रखें ध्यान, वरना...
3 days agoAndroid फोन हो गया स्लो? ये छिपी सेटिंग बदलते ही पहले से तेज चलेगा फोन!
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines