हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

OnePlus 11 5G Price: 7 फरवरी को लॉन्च होगा वनप्लस 11, कीमत और सेल डेट हुई लीक!

विज्ञापन

OnePlus 11 5G Price: भारत में सैमसंग गैलेक्सी S23 सीरीज आधिकारिक तौर पर लॉन्च हो गया है, जिसके बाद से सभी की नजरें आगामी वनप्लस 11 5जी फोन पर टिकी हुई हैं, जो कि फ्लैगशिप वनप्लस फोन वनप्लस 11आर (OnePlus 11R Launch Date) के साथ 7 फरवरी 2023 को लॉन्च होगा। लॉन्च से कुछ दिन पहले ही वनप्लस 11 की भारतीय कीमत और बिक्री की डेट ऑनलाइन लीक हो गई है। आइए आपको इस फोन की लीक कीमत और बिक्री डेट के साथ कुछ स्पेसिफिकेशन्स के बारे में बताते हैं।

OnePlus 11 5G Price Leaked in India

टिप्स्टर अभिषेक यादव ट्विटर पर दावा कर रहे हैं कि वनप्लस 11 5जी को दो कॉन्फिगरेशन में पेश किया जाएगा। इसके 16GB RAM + 256GB स्टोरेज मॉडल की कीमत 61,999 रुपये रखी गई है। इसके अलावा फोन का 8GB रैम मॉडल भी पेश होगा, लेकिन इसकी कीमत फिलहाल अज्ञात है।

और पढ़िए –WhatsApp Calling करनी होगी अब आसान! आ रहा है ये नया फीचर

OnePlus 11 5G Sale Date and Availability in India

भारतीय बाजार में वनप्लस 11 के बेस मॉडल की कीमत 60,000 रुपये से कम होने की उम्मीद है। टिपस्टर दावा कर रहा है कि वनप्लस 11 5जी की अर्ली सेल 11 फरवरी से शुरू होगी जबकि ओपन सेल 14 फरवरी को होगी। संभावना है कि फोन को कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट के अलावा अमेजन और फ्लिपकार्ट पर भी बिक्री के लिए उपलब्ध किया जाएगा।

OnePlus 11 5G Specifications

बता दें कि चीन में पहले से ही वनप्लस 11 मौजूद है जिससे फोन के स्पेसिफिकेशन्स का पता लगाया जा सकता है। बताया जा रहा है कि आगामी फोन 6.7-इंच QHD+ सैमसंग LTPO 3.0 AMOLED डिस्प्ले के साथ हो सकता है। ये फोन एंड्रॉइड 13 पर ColorOS 13.0 के साथ टॉप पर काम करता है जो 12GB और 16GB LPDDR5x रैम ऑप्शन के साथ है।

और पढ़िए –Oppo Reno 8T भारत में लॉन्च के साथ बिक्री के लिए उपलब्ध, जानें कीमत और फीचर्स

OnePlus 11 5G Camera and Battery 

इस फोन में 50MP Sony IMX890 प्राइमरी सेंसर के साथ ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप हो सकता है। इसके फ्रंट में 16MP का सेल्फी कैमरा हो सकता है। इसमें 100W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग सपोर्ट की 5,000mAh की डुअल-सेल बैटरी होगी।

और पढ़िए – गैजेट्स से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ेंं

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें