WhatsApp Calling करनी होगी अब आसान! आ रहा है ये नया फीचर
Edited By Simran Singh

Edited By Simran Singh

WhatsApp Calling Feature: दुनियाभर में प्रसिद्ध व्हाट्सएप इस साल कई जबरदस्त फीचर्स पेश करने वाला है। इनमें से काफी फीचर्स यूजर्स के लिए एप को चलाने का मजा दुगना कर सकता है। इसमें मैसेज, कॉलिंग, प्राइवेसी समेत कई फीचर्स शामिल हो सकते हैं। वहीं, अब एक नई जानकारी सामने आई जिससे पता चला है कि व्हाट्सएप एक नए फीचर पर काम कर रहा है।
व्हाट्सएप के अपकमिंग फीचर में कॉलिंग शॉर्टकट शामिल हो सकता है। बताया जा रहा है कि व्हाट्सएप अपने यूजर्स के लिए कॉलिंग शॉर्टकट की अनुमति देगा। Wabetainfo की रिपोर्ट की मानें तो इस फीचर के साथ कॉन्टेक्ट्स सूची में सिर्फ कॉन्टैक्ट सेल पर टैप कर कॉलिंग का शॉर्टकट मिल सकेगाा।
व्हाट्सएप पर कॉलिंग शॉर्टकट फीचर आने के बाद यूजर्स को होम स्क्रीन पर शॉर्टकट मिल जाएगा। इस फीचर की मदद से उस यूजर को फायदा हो सकेगा, जो एक ही शख्स को बार-बार फोन करता है। इसके अलावा उनके लिए भी ये फीचर का काम का हो सकता है जो बार-बार एक ही प्रक्रिया से नहीं गुजरना चाहते हैं। इसका मतलब ये हुआ कि इस अपडेट के आने पर यूजर को एप्लिकेशन ओपन करके कॉन्टेक्ट सर्च नहीं करना पड़ेगा और वो कॉल कर सकेंगे।
एक रिपोर्ट की मानें तो व्हाट्सएप पर बहुत जल्द कॉलिंग शॉर्टकट फीचर आ सकता है। इससे पहले प्लेटफॉर्म को लेकर जानकारी आई थी कि इस पर ऑरिजनल क्वालिटी में फोटो भेजने की अनुमति देने वाला फीचर जारी होने वाला है। इस फीचर के तहत यूजर ऑरिजनल क्वालिटी की फोटो सेड करने में सक्षम रहेगा।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: