Aazon Great Indian Festival Sale 2023: प्राइम मेंबर्स के लिए अमेजन ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल लाइव हो गई है। अन्य लोगों के लिए यह सेल आज रात 12 बजे से लाइव होगी। इस अमेजन सेल में स्मार्टफोन्स को बंपर ऑफर्स के साथ लिस्ट किए गए हैं। ऐसे में अगर आप एक नया मोबाइल फोन खरीदने की सोच रहे हैं तो आपके लिए यह सुनहरा अवसर हो सकता है। वनप्लस 11 5G स्मार्टफोन को मौजूदा अमेजन ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल 2023 के दौरान अब तक की सबसे कम कीमत पर उपलब्ध है। ऐसे में अगर आप एक अमेजन के प्राइम मेंबर हैं तो आप अभी ही इस फोन को बुक कर सकते हैं। वहीं अगर आप प्राइम मेंबर नहीं तो वनप्लस 11 5जी को सस्ते में खरीदने के लिए आज रात 12 बजे तक इंतजार करना होगा।
Amazon Great Indian Festival Sale में OnePlus 11 5G पर भारी छूट
वनप्लस 11 5G को इस साल की शुरुआत में 8GB रैम और 128GB स्टोरेज मॉडल के लिए 56,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया था, जबकि टॉप-ऑफ-द-लाइन 16GB रैम और 256GB स्टोरेज मॉडल को 61,999 रुपये में पेश किया गया था।
अमेजन ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल के दौरान वनप्लस 11 5G की खरीद पर 4,000 रुपये का फ्लैट कूपन डिस्काउंट मिल रहा है और फिर 3,000 रुपये का इंस्टेंट बैंक डिस्काउंट उपलब्ध है। इस ऑफर का लाभ लेने के बाद इसके बेस वेरिएंट की कीमत घटकर 50,000 रुपये से कम हो गई है। इतना ही नहीं वनप्लस 11 5जी की खरीद पर 4,999 रुपये की कीमत वाला वनप्लस बड्स Z2 भी मुफ्त में मिल रहा है।
यह भी पढ़ेंः Big Billion Days Sale से पहले Vivo के 64MP कैमरा वाले धांसू फोन पर भारी-भरकम छूट, जल्द खरीदें
OnePlus 11 5G के स्पेसिफिकेशन्स
वनप्लस का यह स्मार्टफोन स्नैपड्रैगन 8 जेन 2 SoC प्रोसेसर के साथ आता है, जिसे 16 जीबी तक रैम और 256 जीबी तक की इंटरनल स्टोरेज के साथ जोड़ा गया है। इस स्मार्टफोन में 120Hz रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले मिलता है, जो बेहतर विजुअल अनुभव प्रदान करता है। इसमें डॉल्बी विजन एचडीआर और डॉल्बी एटमॉस सपोर्ट जैसे फ्लैगशिप फीचर्स हैं। फोन में 100W सुपरवूक फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5000mAh की पावरफुल बैटरी मिलती है।
फोटोग्राफी के लिए भी वनप्लस का यह डिवाइस एक बेहतर ऑप्शन हो सकता है। इसके रियर में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलता है, जिसमें 50-मेगापिक्सल सोनी IMX581 सेंसर के साथ 48-मेगापिक्सल अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 32-मेगापिक्सल का टेलीफोटो सेंसर शामिल है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस फोन में 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलता है।
संबंधित खबरें
फोटो असली है या AI से बनी? Google के इस टूल से खुलेगा पूरा राज
8 hrs agoJioHotstar पर आने वाले Ads से हैं परेशान? एक बार ट्राई करें ये ट्रिक
10 hrs agoसिर्फ 56,990 में iPhone 17 Pro और 45,599 में खरीदें iPhone 17, जानें कैसे?
12 hrs agoसेल में जरा संभलकर! एक गलती और खाली हो सकता है बैंक अकाउंट
14 hrs agoWhatsApp में आने वाला है बड़ा बदलाव, आ रहा ये कमाल का फीचर
1 day agoसर्दियों में गीजर चलाने से पहले कर लें ये 7 काम, वरना होगी परेशानी
1 day agoAirtel यूजर्स को बड़ा झटका, कंपनी ने महंगे किए ये प्लान, इतनी बढ़ी कीमत
2 days agoGTA 6 खेलने वालों के लिए बड़ी खुशखबरी, बिना कंसोल के ऐसे खेल पाएंगे गेम
2 days agoजानें Flipkart या Amazon कहां मिलेंगी सबसे सस्ती डील्स?
2 days agoयूजर्स ध्यान दें, इन फोन्स में बंद हो सकता है WhatsApp!
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines