Big Billion Days Sale से पहले Vivo के 64MP कैमरा वाले धांसू फोन पर भारी-भरकम छूट, जल्द खरीदें
Edited By Sumit Kumar

Edited By Sumit Kumar

Smartphone Offer on Flipkart: ई कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट पर आज रात 12 बजे से बिग बिलियन डेज सेल शुरु हो रही है। सेल में आनेकों मोबाइल फोन्स भारी-भरकम छूट के साथ उपलब्ध होंगे। लेकिन सेल शुरु होने से पहले वीवो के एक धांसू स्मार्टफोन को बंपर डिस्काउंट के साथ लिस्ट किया गया है। फ्लिपकार्ट पर इस समय वीवो के जिस डिवाइस पर छूट मिल रहा है, वह Vivo T2 Pro 5G है। इस धांसू फीचर्स वाले डिवाइस को फ्लिपकार्ट पर 11 फीसदी की फ्लैट डिस्काउंट के साथ साथ उपलब्ध कराया गया है।
ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म फ्लिपकार्ट पर इस पावरफुल 5G स्मार्टफोन को 11 फीसदी डिस्काउंट के साथ 23,999 की कीमत के साथ लिस्ट किया गया है। यह कीमत इसके 128 जीबी वेरिएंट की है, जबकि इस फोन के 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 10 फीसदी की छूट के साथ 24,999 रुपये में उपलब्ध कराया गया है। इसके साथ ही वीवो के इस फोन पर ईएमआई ऑप्शन के साथ-साथ बैंक ऑफर्स भी उपलब्ध है।
वीवो का यह स्मार्टफोन 8 GB रैम और 128GB/256GB स्टोरेज के साथ आता है। फोन Dimensity 7200 Processor द्वारा संचालित है। इस स्मार्टफोन में 6.78 inch का Full HD+ AMOLED Display दिया गया है, जो 2400 x 1080 Pixels रेजॉल्यूशन के साथ आता है। यह डिवाइस 4600 mAh की पावरफुल बैटरी से लैस है, जो 66W फ्लैश चार्जिंग को सपोर्ट करता है।
कैमरे की बात करें तो वीवो टी 2 प्रो 5जी में डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलता है, जिसमें 64MP के प्राइमरी कैमरा के साथ एक 2MP का कैमरा शामिल है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस फोन में 16MP का फ्रंट कैमरा मिलता है
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: