OnePlus 11 5G and OnePlus Buds Pro 2 Launch Date: वनप्लस के कई स्मार्टफोन मार्केट में उपलब्ध हैं। हर साल की तरह इस साल 2022 भी कंपनी के स्मार्टफोन्स को लोगों ने पसंद किया है। अब कंपनी की तैयारी आगामी साल में अपने शानदार प्रोडक्ट्स को लाने की है, जिनमें में वनप्लस 11 5जी (OnePlus 11 5G) और वनप्लस बड्स प्रोड्स प्रो 2 (OnePlus Buds Pro 2) के आने की पुष्टी हो चुकी है। आइए जानते हैं कि ये प्रोडक्ट्स कब तक लॉन्च हो सकते हैं और इनमें क्या खास देखने को मिल सकता है।
और पढ़िए –WhatsApp ला रहा है “Kept Messages” फीचर, जानें खासियत और यूज करने का तरीका?
OnePlus 11 5G and OnePlus Buds Pro 2 Launch Date
अगले साल 2023 वनप्लस के क्लाउड 11 इवेंट में वनप्लस 11 5जी और वनप्लस बड्स प्रोड्स प्रो 2 लॉन्च होने वाले हैं। शेन्ज़ेन स्थित कंपनी ने एक आधिकारिक ऐलान में अपकमिंग वनप्लस क्लाउड 11 लॉन्च इवेंट के डिटेल्स का खुलासा किया, जो 7 फरवरी, 2023 को होने वाला है। इस इवेंट में OnePlus 11 5G को लॉन्च किया जाएगा, जिसे कुछ दिन पहले चीन की 3C वेबसाइट पर देखा गया था।
लॉन्च के लिए निर्धारित एक अन्य डिवाइस वनप्लस बड्स प्रो 2 हैं, जो 38 घंटे तक की बैटरी लाइफ के साथ आने की अफवाह है। वनप्लस ने एक ट्विटर पोस्ट में अपने बहुप्रतीक्षित कंपनी लॉन्च इवेंट वनप्लस क्लाउड 11 के कार्यक्रम का ऐलान की। इस दौरान लॉन्च होने वाले दो डिवाइस OnePlus 11 5G और OnePlus Buds Pro 2 के लॉन्च की पुष्टि कंपनी द्वारा पहले ही की जा चुकी है।
और पढ़िए – Jio VS Airtel VS BSNL: 500 रुपये से कम में ये हैं बेस्ट फैमली रिचार्ज प्लान, जानिए
OnePlus 11 5G Specifications (Expections)
हालांकि, कंपनी ने दोनों डिवाइस में से किसी की भी अधिक जानकारी साझा नहीं की है, लेकिन आगामी फ्लैगशिप स्मार्टफोन और ईयरबड्स दोनों के लिए कई तरह की अफवाहें चल रही हैं। वनप्लस 11 5G को कथित तौर पर कुछ दिनों पहले 3C सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर स्पॉट किया गया था। इसमें बैटरी से लेकर फोन के अन्य जानकारी का खुलासा हुआ है।
इसके तहत वनप्लस का आगामी स्मार्टफोन 100W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ हो सकता है। हालांकि, कंपनी की ओर से पहले ही पुष्टि की जा चुकी है कि वनप्लस 11 5जी में क्वालकॉम का स्नैपड्रैगन 8 जेन 2 प्रोसेसर होगा। ये स्मार्टफोन वनप्लस 10 प्रो कहलाया जा रहा है।
इस महीने की शुरुआत में फोन के कुछ अन्य लीक्स भी सामने आए थे। इसके अनुसार फोन में 6.7-इंच QHD+ AMOLED डिस्प्ले हो सकता है। फोन दो कॉन्फ़िगरेशन 8GB RAM + 128GB स्टोरेज और 16GB RAM + 256GB स्टोरेज के साथ आ सकता है। बात करें अगर वनप्लस बड्स प्रो 2 की तो इसके रेंडर्स भी ऑनलाइन लीक हुए हैं। इसका डिजाइन वनप्लस बड्स प्रो के समान देखा गया।
संबंधित खबरें
स्मार्टफोन चार्ज नहीं हो रहा? खराब बैटरी समझने से पहले चेक करें ये चीजें
3 hrs ago30 हजार से कम में खरीदें ये 5 धांसू स्मार्टफोन, मिलेंगे शानदार कैमरा ऑप्शन
5 hrs agoiPhone Duo की बिक्री शुरू, खरीदने से पहले जान लें ये ऑफर्स
7 hrs agoDark.ai क्या है? दीपिंदर गोयल का नया AI प्रोजेक्ट क्यों है चर्चा में
8 hrs agoWhatsApp- Telegram पर सरकार का नया नियम, फोन में SIM रखना होगा जरूरी!
10 hrs agoChatGPT पर मिनटों में लॉक करें अपनी चैट, जानें क्या है तरीका
1 day agoApple ने iPhone खरीदने पर लगाई पाबंदी! इन मॉडलों पर लागू हुआ नया नियम
1 day agoTruecaller से अपना मोबाइल नंबर कैसे हटाएं? जानें पूरा तरीका
1 day agoeMudhra की सिक्योरिटी में सेंध को लेकर सरकार गंभीर, जांच के लिए बनी टीम
1 day agoस्मार्ट या नॉर्मल गीजर, सर्दियों में कौन-सा रहेगा बेहतर? जानें अंतर
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines