Jio VS Airtel VS BSNL: 500 रुपये से कम में ये हैं बेस्ट फैमली रिचार्ज प्लान, जानिए
Edited By Simran Singh

Edited By Simran Singh

Jio VS Airtel VS BSNL Family Recharge Plan: अगर आपको भी कोई ऐसे प्लान चाहिए जो आपके अलावा घर के अन्य मेंबर्स को भी कॉलिंग, डेटा बेनिफिट्स दे सके? सरल भाषा में कहें तो आप किसी फैमली रिचार्ज प्लान की तलाश में हैं तो बीएसएनएल, जियो या एयरटेल का प्लान अपना सकते हैं। ये तीनों कंपनी अपने ग्राहकों 500 रुपये से कम में कई बेनिफिट्स के साथ आने वाले प्लान देती है। आइए आपको इन तीनों कंपनी के बेस्ट फैमली रिचार्ज प्लान बताते हैं।
और पढ़िए – iPhone 14 Scam: सस्ते में आईफोन 14 प्रो मैक्स खरीदना पड़ा महंगा! बॉक्स खोलते ही दंग रह गया ग्राहक
जियो की तरह बीएसएनएल भी ब्रॉडबैंड प्लान देता है जिसकी कीमत 329 रुपये हैं। इसमें 20Mbps की स्पीड से 1000GB डाटा मिलता है। डाटा लिमिट खत्म होने के बाद इंटरनेट की स्पीड 2Mbps तक कम हो जाती है। इसकी वैधता 1 महीने की है।
जियो फाइबर का 399 रुपये वाला ब्रॉडबैंड प्लान अनलिमिटेड डाटा देता है जिसकी स्पीड 30 Mbps होती है। इसमें अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग की भी सुविधा मिलती है। बात करें वैधता की तो ये 30 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है। जीएसटी लगने के बाद इसकी कीमत ज्यादा हो सकती है।
एयरटेल की ओर से भी 499 रुपये का ब्रॉडबैंड प्लान दिया जाता है। इसमें अनलिमिटेड कॉलिंग और डाटा का लाभ मिलता है। इसके अलावा Airtel Thanks का भी बेनिफिट मिलता है। इसमें डाटा 40Mbps की स्पीड के साथ अनलिमिटेड दिया जाता है। इसके साथ फ्री वाई-फाई राउटर भी मिलता है। ये प्लान 1 महीने की वैधता के साथ है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: