35h प्लेबैक टाइम के साथ pTron Bassbuds NEO Earbuds भारत में लॉन्च, कीमत मात्र 899 रुपये
Edited By Sumit Kumar

Edited By Sumit Kumar

pTron Bassbuds NEO Earbuds: pTron ने भारतीय बाजार में अपने नए TWS ईयरबड्स लॉन्च की है। इन नए बड्स का नाम pTron Bassbuds NEO है। ये ईयरबड्स 13mm डायनेमिक ड्राइवर के साथ आते हैं। चलिए इसकी कीमत और खासियतों पर विस्तार से जानते हैं…
ये वायरलेस ईयरबड्स महज 899 रुपये की विशेष कीमत के साथ शॉपिंग प्लेटफॉर्म अमेजन पर खरीदने के लिए उपलब्ध है। इसे स्लीक ईयरबड ब्लैक, ब्लू और ग्रे कलर ऑप्शन में खरीदा जा सकता है।
कंपनी की ये ईयरबड्स 13mm डायनेमिक ड्राइवर के साथ आते हैं, जो बेहतर ऑडियो अनुभव प्रदान करते हैं। इसके साथ ही ये ईयरबड्स TruTalk ENC (एनवायरनमेंटल नॉइज कैंसलेशन) तकनीक से लैस से लैस आते हैं।
कनेक्टिविटी के लिए बड्स में ब्लूटूथ 5.3 है जिसके जरिए स्मार्टफोन, लैपटॉप और अन्य डिवाइसेस से कनेक्ट हो जाते हैं। यह कनेक्टिविटी के लिए 10 मीटर की रेंज प्रदान करती है।
बैटरी को लेकर कहा गया है कि ये केवल 10 मिनट की चार्जिंग में 150 मिनट तक का प्लेटाइम देते हैं, जबकि टाइप-सी फास्ट चार्जिंग से लैस पोर्टेबल चार्जिंग केस कुल प्लेटाइम को प्रभावशाली 35 घंटे तक बढ़ा देता है। ये ईयरबड्स IPX5 वाटर-रेसिस्टेंट हैं, जो उन्हें वर्कआउट और बाहरी गतिविधियों के लिए उपयुक्त बनाते हैं।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: