50MP कैमरा, 8GB रैम वाले OnePlus के इस धाकड़ 5G फोन पर भारी छूट, जल्द खरीदें
Edited By Sumit Kumar

Edited By Sumit Kumar

OnePlus 10 Pro 5G Offer: वनप्लस का नया 5जी फोन खरीदने की सोच रहे हैं, तो आपके सुनहरा मौका है। अमेजन पर चल रही समर सेल में आप वनप्लस 10 Pro 5G को भारी डिस्काउंट के साथ लिस्ट किया गया है। साथ ही फोन पर बैंक और एक्सचेंज ऑफर भी मिल रहा है, जिसके बाद इसकी कीमत और कम हो जाती है।
दरअसल, वनप्लस 10 प्रो 5जी (8GB+128GB) की एमआरपी 66,999 रुपये है, लेकिन अमेजन समर सेल में इसे 16 फीसदी डिस्काउंट के बाद 55,999 रुपये में खरीदने के लिए लिस्ट किया गया है। यानी आप इस फोन को 11 हजार रुपये सस्ते में अपना बना सकते हैं।
बैंक ऑफर का लाभ उठाकर वनप्लस के इस फोन की कीमत 1 हजार रुपये और कम की जा सकती है। डिवाइस पर 27,650 रुपये तक का एक्सचेंज ऑफर भी मिल रहा है। यानी आप एक्सचेंज और बैंक ऑफर का पूरा लाभ लेकर वनप्लस 10 प्रो 5जी को महज 27,349 रुपये (55,999-1000-27,650) में अपना बना सकते हैं।
नोटः ग्राहकों को इस बात का ध्यान रखना होगा कि एक्सचेंज ऑफर पुराने फोन की कंडीशन पर निर्भर करती है। साथ ही हम फोन खरीदने से पहले ऑफर की पूरी जानकारी प्राप्त कर लेने के की सलाह देते हैं।
वनप्लस के इस फोन में 6.7 इंच का फ्लूइड AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। यह LTPO डिस्प्ले 120Hz के रिफ्रेश रेट और कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास प्रोटेक्शन के साथ आता है। दमदार परफॉर्मेंस के लिए फोन में स्नैपड्रैगन 8 जेन 1 प्रोसेसर है, जिसे 12 जीबी तक की रैम और 256 जीबी तक के इंटरनल स्टोरेज के साथ जोड़ा गया है।
फोन में फोटोग्राफी के लिए रियर में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलता है, जिसमें 48MP के प्राइमरी कैमरा के साथ एक 50MP का अल्ट्रा-वाइड एंगल लेंस और एक 8MP का टेलिफोटो लेंस शामिल है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 32MP का फ्रंट कैमरा है।
जहां तक बैटरी की बात है तो कंपनी इसमें 5000mAh की पावरफुल बैटरी मिलती है, जो 80 वॉट की SuperVOOC चार्जिंग को सपोर्ट करती है। हैंडसेट एंड्रॉयड 12 पर आधारित Oxygen OS पर काम करता है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: