Cheapest Plan: अगर आप 28 दिन वाले प्लान की बजाय पूरे 1 महीने की वैलिडिटी वाला प्रीपेड प्लान लेना चाहते हैं, तो Jio, Airtel, Vi और BSNL के पास कई विकल्प मौजूद हैं. मंथली प्लान का सबसे बड़ा फायदा यह है कि आपको हर महीने एक ही तारीख को रिचार्ज करना होगा. उदाहरण के लिए, अगर आपने 20 तारीख को रिचार्ज किया है, तो अगली महीने भी 20 तारीख को ही रिचार्ज करना होगा. ऐसे प्लान्स खासकर उन लोगों के लिए अच्छे हैं, जो हर महीने एक फिक्स रिचार्ज की सुविधा चाहते हैं.
BSNL का 229 रुपये वाला प्रीपेड प्लान
BSNL का यह प्लान सिर्फ 229 में उपलब्ध है और इसमें पूरे 1 महीने की वैलिडिटी मिलती है. इस प्लान में ग्राहकों को सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉल्स, डेली 100 SMS और डेली 2GB डेटा मिलता है. यह प्लान उन लोगों के लिए परफेक्ट है जो कम बजट में ज्यादा इस्तेमाल करना चाहते हैं.
Airtel का 319 रुपये वाला मंथली प्लान
Airtel का 319 वाला प्लान भी पूरे 1 महीने की वैलिडिटी के साथ आता है. इसमें ग्राहकों को अनलिमिटेड कॉल्स, डेली 100 SMS और डेली 1.5GB डेटा मिलता है. इसके अलावा, इस प्लान में Apple Music, Google One 30GB क्लाउड स्टोरेज और हैलोट्यून्स जैसी सुविधाएँ भी शामिल हैं.
Jio का 319 रुपये वाला मंथली प्लान
Jio का 319 वाला प्लान भी 1 महीने के लिए वैलिड है. इसमें ग्राहकों को अनलिमिटेड कॉल्स, डेली 100 SMS और डेली 1.5GB डेटा मिलता है. साथ ही, इस प्लान में Jio TV और Jio AI Cloud जैसी सुविधाओं का भी लाभ लिया जा सकता है.
Vi का 379 रुपये वाला प्रीपेड प्लान
Vi का यह प्लान थोड़ा महंगा है, 379, लेकिन फीचर्स की लिस्ट लंबी है. इसमें अनलिमिटेड कॉल्स, डेली 300 SMS, और डेली 2GB डेटा मिलता है. इसके अलावा, प्लान में हाफ-डे अनलिमिटेड डेटा, वीकेंड डेटा रोलओवर, डेटा डिलाइट और अनलिमिटेड 5G डेटा जैसी बेनिफिट्स भी शामिल हैं.
अगर आप पूरे 1 महीने की वैलिडिटी वाला सस्ता प्रीपेड प्लान तलाश रहे हैं, तो इन चार कंपनियों के प्लान्स आपके लिए सबसे बढ़िया विकल्प हैं. आपकी जरूरत और बजट के हिसाब से आप BSNL, Airtel, Jio और Vi में से किसी का भी प्लान चुन सकते हैं. इन प्लान्स के साथ आपको कॉलिंग, डेटा और SMS तीनों की सुविधा मिलती है.
ये भी पढ़ें- Jio का बड़ा तोहफा! 60 दिन फ्री मिलेगा इंटरनेट, TV और Netflix-Hotstar जैसे 11 OTT प्लेटफॉर्म का कंटेट
संबंधित खबरें
दिवाली से पहले स्मार्टफोन पर बंपर ऑफर्स! सस्ते मिल रहे इन कंपनी के फोन
9 hrs agoदिवाली-छठ पर चाहिए कन्फर्म ट्रेन टिकट? नोट कर लें ये बातें
10 hrs agoफोन का स्टोरेज हो गया फुल? इन 4 तरीकों से मिनटों में खाली करें मेमोरी
13 hrs agoइस हफ्ते लॉन्च होंगे 5 धांसू स्मार्टफोन, लिस्ट 200MP का कैमरा फोन भी शामिल
14 hrs ago4.5 लाख का iPhone Duo कितना मजबूत? ड्यूरेबिलिटी टेस्ट में खुली पोल
16 hrs agoकौन-सा ऐप इस्तेमाल कर रहा आपका कैमरा और माइक? ऐसे करें चेक
2 days agoक्या आप भी वेबसाइट खोलते ही Cookies पर करते हैं Accept All? तो ये जान लें
2 days agoएप्पल-सैमसंग को टक्कर देने भारत बनाएगा अपना स्मार्टफोन ब्रांड!
2 days agoअब नोटिफिकेशन में नहीं दिखेगा OTP? TRAI ला रहा नया ये सिस्टम
2 days agoफोन में हमेशा Battery Saver ऑन रखने पर क्या होता है? ये हो सकते हैं नुकसान
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines