दिवाली पर Jio का बड़ा तोहफा! 60 दिन फ्री मिलेगा इंटरनेट, TV और Netflix-Hotstar जैसे 11 OTT प्लेटफॉर्म का कंटेट

दिवाली से पहले Reliance Jio ने अपने ग्राहकों को बड़ा तोहफा दिया है. कंपनी ने Jio Home ब्रांड के तहत 60 दिन का फ्री ट्रायल ऑफर पेश किया है. बहुत कुछ बिल्कुल मुफ्त मिलेगा. आइए जानते हैं क्या है ये डील.

jio

jio का दिवाली धमाका

Jio Offer: दिवाली से ठीक पहले रिलायंस जियो ने अपने ग्राहकों को एक बड़ा गिफ्ट दिया है. कंपनी ने Jio Home ब्रांड के तहत 60 दिन का फ्री ट्रायल ऑफर लॉन्च किया है. इस ऑफर में न सिर्फ तेज इंटरनेट मिलेगा, बल्कि घर बैठे टीवी और OTT कंटेंट का पूरा कॉम्बो भी बिल्कुल मुफ्त दिया जाएगा. खास बात यह है कि इसका फायदा नए और पुराने दोनों यूजर्स को मिलेगा.

विज्ञापन

Jio Home ऑफर में क्या-क्या मिलेगा

इस ऑफर के तहत कंपनी JioFiber और AirFiber सेवाओं पर दो महीने का मुफ्त एक्सेस दे रही है. इस दौरान ग्राहकों को राउटर, सेट-टॉप बॉक्स और इंस्टॉलेशन जैसी सभी सुविधाएं बिना कोई चार्ज दिए मिलेंगी. कंपनी का मकसद लोगों को बिना रिस्क लिए अपनी सर्विस का अनुभव कराने का है ताकि वे भरोसे के साथ इसे अपनाएं. पहले यह ऑफर 50 दिन का था, लेकिन दिवाली को ध्यान में रखते हुए इसे बढ़ाकर 60 दिन कर दिया गया है.

विज्ञापन

ऐसे काम करता है 60 दिन का फ्री ट्रायल

Jio Home सेवा के लिए साइन अप करने के बाद ग्राहकों को राउटर और STB मुफ्त में इंस्टॉल कर दिया जाता है. 60 दिन पूरे होने के बाद, आपका कनेक्शन ऑटोमैटिक रूप से ₹599 प्रति माह वाले पोस्टपेड प्लान में शिफ्ट हो जाएगा. अगर आप इस ट्रांजिशन को रोकना चाहते हैं या कोई दूसरा प्लान चुनना चाहते हैं, तो ट्रायल खत्म होने से पहले बदलाव कर सकते हैं.

फ्री में मिलेगा एंटरटेनमेंट का पूरा पैकेज

इस ऑफर के तहत जियो अपने ग्राहकों को सिर्फ इंटरनेट ही नहीं, बल्कि 1000+ डिजिटल टीवी चैनल्स और 11 से ज्यादा OTT ऐप्स का एक्सेस भी फ्री में दे रहा है. यानी अलग-अलग सब्सक्रिप्शन पर खर्च करने की कोई जरूरत नहीं. सिर्फ एक Jio Home बॉक्स में टीवी, OTT और Wi-Fi तीनों सुविधाएं एक साथ मिलेंगी.

विज्ञापन

अपने एरिया में सर्विस ऐसे करें चेक

Jio Home ऑफर का फायदा पाने के लिए सबसे पहले आपको यह जांचना होगा कि क्या आपके एरिया में यह सेवा उपलब्ध है. इसके लिए जियो की ऑफिशियल वेबसाइट या ऐप पर जाकर PIN Code और Installation Address डालना होता है. अगर आपके पिन कोड पर सेवा अवेलेबल है तो आप कुछ ही मिनटों में यह ऑफर एक्टिव कर सकते हैं.

ऑफर एक्टिव करने का आसान तरीका

  • Jio Home ऑफर पेज पर जाएं.
  • अपना PIN Code दर्ज करें.
  • Installation Address भरें.
  • अगर सर्विस आपके क्षेत्र में उपलब्ध है तो Confirm Interest पर क्लिक करें.

    बस, आपका 60 दिन का फ्री ट्रायल शुरू हो जाएगा और आप बिना कोई पैसा दिए हाई-स्पीड इंटरनेट, टीवी और प्रीमियम OTT कंटेंट का मजा ले सकेंगे.

    विज्ञापन

    त्योहारों में लोग घर पर ज्यादा समय बिताते हैं और परिवार संग एंटरटेनमेंट का मजा लेते हैं. ऐसे में Jio Home का यह ऑफर आपके घर को स्मार्ट, कनेक्टेड और मनोरंजन से भरपूर बना सकता है. इस दिवाली अगर आप बिना किसी झंझट के हाई-स्पीड इंटरनेट और टीवी की सुविधा चाहते हैं, तो यह 60 दिन का फ्री ट्रायल आपके लिए एक बढ़िया ऑप्शन हो सकता है.

    विज्ञापन

    न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

    First published on:

    और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

    लेख समाप्त

    लेखक के बारे में

    Mikita Acharya

    Mikita Acharya

    मिकिता आचार्य News24 में ऑटो एंड टेक राइटर हैं. पत्रकारिता में उन्हें 6 साल से ज्यादा का अनुभव है. मूल रूप से मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले की रहने वाली मिकिता ने इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के स्कूल और जर्नलिज्म एंड मास कम्यनिकेशन (SJMC, DAVV) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म किया है. वहीं श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, इंदौर से बीएससी की डिग्री ली है. अपने करियर की शुरुआत मिकिता ने 2019 में ईटीवी भारत, हैदराबाद से की, जहां उन्होंने कई ऑटो, टेक के अलावा न्यूज के लिए कॉटेंट लिखा. इसके बाद दैनिक भास्कर सब-एडिटर के तौर पर उन्होंने न्यूज के साथ इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म के लिए भी काम किया. साइंस बैकग्राउंड होने की वजह से ऑटोमोबाइल और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरें लिखने में मिकिता की गहरी रूचि है. News24 में इस पद पर रहते हुए वे ऑटो और टेक्नोलॉजी से जुड़ी प्रोडक्ट लॉन्च, इंडस्ट्री ट्रेंड्स और रिव्यूज पर रोजाना लेख लिख रही हैं. मिकिता ने ऑटो और टेक से जुड़े कई बड़े इवेंट में ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है. वह ऑटो और टेक इंडस्ट्री से जुड़े एक्सपर्ट्स के संपर्क में रहती हैं. कितने साल का अनुभव: 6+ योग्यता : SJMC, DAVV से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में बीएससी पिछला अनुभव: दैनिक भास्कर, ETV भारत
    ... और पढ़ें
    विज्ञापन
    होम पेज पर वापस जाएँ