Old Smartphone Selling Tips to Remember: आजकल मार्केट में एक से बढ़कर एक फीचर्स के साथ विभिन्न कीमत में स्मार्टफोन खरीदने के लिए उपलब्ध है। ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर पुराने फोन को खरीदने की सुविधा भी उपलब्ध है। ऐसे में यूजर्स भी अपने पुराने फोन रखने की बजाए बेच देना ज्यादा पसंद करते हैं। तरह की वेबसाइट पर अपने पुराने फोन की कीमत चेक करते हैं। जबकि, कुछ यूजर्स एक्सचेंज बोनस पाने के चक्कर में भी अपना पुराना फोन बेचकर नया खरीदने की सोचते हैं।
पुराने फोन को बेचना या पुराना फोन बेचकर नया फोन खरीदना कोई गलत काम नहीं है लेकिन हां, इसे बेचने के दौरान की गई गलती जरूर आपको खतरे में डाल सकती है। इसलिए अगर आप अपना पुराना फोन बेचने की सोच रहे हैं तो पहले ये जान लें कि वो कौन सी बातें हैं जिनका हमें खासतौर पर ध्यान रखना चाहिए? आइए फोन बेचने के दौरान किन बातों का ध्यान रखना चाहिए? जानते हैं।
-
लेना न भूलें फोन का Backup
अपने फोन को बेचने से पहले सभी जरूरी डेटा को अपने पास स्टोर कर लें। कॉन्टेक्ट नंबर्स, फोटो, वीडियो, व्हाट्सएप चैट बैकअप, सोशल मीडिया अकाउंट आईडी पासवर्ड आदि चाजों का बैकअप ले लें।
-
बेचने से पहले फोन को करें Reset
फोन का बैकअप लेने के बाद अपने फोन को पहले रीसेट कर लें। इससे आपके फोन में मौजूद सभी डेटा डिलीट हो जाएगा और फिर आपके फोन से डेटा लेकर कोई गलत काम नहीं कर सकेगा। हैकर्स या किसी फ्रॉडस्टर के हाथ आपका पर्सनल डेटा लगने से बच सकेगा। पूरी तरह से डेटा डिलीट हो जाने पर आपके डेटा का इस्तेमाल करके कोई फ्रॉड नहीं कर सकेगा।
ये भी पढ़ें- गर्मियों में नहीं फट सकेगा आपका फोन! बस अपनाएं ये 5 ट्रिक
-
वेरिफिकेशन भी जरूरी
अगर आप एक पुराने फोन खरीदने वाली भरोसेमंद कंपनी को अपना मोबाइल फोन बेच रहे हैं तो वेरिफिकेशन की जरूरत नहीं है। हालांकि, अगर आप किसी व्यक्ति को किसी प्लेटफॉर्म या अन्य तरह के संपर्क से जानते हैं और अपना फोन बेच रहे हैं, तो पहले उस व्यक्ति के बारे में जानकारी हासिल कर लीजिए। इतना ही नहीं, उस व्यक्ति से एक पेपर पर साइन भी करा लीजिए। आप कब और किसे फोन सेल कर रहे हैं उसकी जानकारी पेपर पर लिखें और उस व्यक्ति से साइन करा लें। ऐसे में बेचने वाला अगर खरीदे गए फोन से कोई गलत हरकत करता है तो उससे वो व्यक्ति फंसेगा आप पर कोई नाम नहीं आएगा।
ये भी पढ़ें- Password या PIN न बन जाए बैंक खाता खाली होने की वजह?
संबंधित खबरें
Google का नया AI ऐप Dreambeans क्या है? जानिए कैसे करेगा काम
1 hr agoAirPods में क्या है Adaptive Audio फीचर? कैसे करें इस्तेमाल
2 hrs agoWhatsApp पर आया कमाल का फीचर! बस एक टैप में होंगे ये काम
4 hrs agoशुभमन गिल के माथे पर चिपका ये डिवाइस क्या है? जानिए क्या है इसका काम?
5 hrs agoJio यूजर्स की मौज! कंपनी ने लॉन्च किए 6 नए वॉयस ओनली रिचार्ज
6 hrs agoहार्ट रेट ट्रैकिंग में Apple वॉच से बेहतर है Temple डिवाइस!
2 days agoतैयार कर लें बजट! नवंबर में लॉन्च हो रहे ये शानदार फोन, देखें लिस्ट
2 days agoअब AI बताएगा आज क्या पहनें! Meta ने लॉन्च किया गजब का फैशन ऐप
2 days agoWhatsApp का बड़ा अपडेट! यूजर्स को ग्रुप में अब मिलेंगे ये 4 धांसू फीचर्स
2 days agoअनजान नंबर से कॉल आने पर दिखेगा कॉलर का नाम, 1 नवंबर से नियम लागू
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines