Old Model Apple Iphone Price: आईफोन 15 सीरीज लॉन्च के बाद से ही ट्रेंड में है। भारी डिमांड के चलते आईफोन सीरीज के कुछ मॉडल स्टॉक से बाहर और कथित तौर पर कहा ये डिवाइस दिसंबर तक उपलब्ध हो सकते हैं। ऐसे में अगर आप आईफोन को खरीदने के लिए ज्यादा इंतजार नहीं करना चाहते हैं तो आप पुराने आईफोन को खरीद सकते हैं। आईफोन 15 के लॉन्च के बाद कंपनी ने पुराने आईफोन की कीमत में कटौती की है। यहां हम पुराने आईफोन की कीमत के बारे में बता रहे हैं।
Apple iPhone 14
आईफोन 14 को तीन 3 स्टोरेज मॉडल के साथ पेश किया गया था लेकिन कंपनी ने आईफोन 15 के लॉन्च के बाद इसकी कीमत में 10 हजार रुपये कम कर दी है। कीमत में कटौती के बाद आईफोन 14 के 128 जीबी वेरिएंट कीमत 79,900 रुपये से घटकर 69,000 रुपये हो गई है।
वहीं, आईफोन 14 के 256 वेरिएंट की कीमत घटकर 79,900 रुपये और 512 जीबी वेरिएंट कीमत घटकर 99,900 रुपये हो गई है। इन दोनों मॉडल को शुरुआत में क्रमशः 89,000 हजार और 1,09,900 रुपये में पेश किया गया था। आप इस आईफोन 14 को कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट सहित अन्य जगहों से खरीद सकते हैं।
Apple iPhone 14 Plus Price
ऐप्पल ने आईफोन 14 प्लस की कीमत में भी 10 हजार रुपये की कटौती की है। इस कटौती के बाद आईफोन 14 प्लस के 128 जीबी मॉडल की कीमत 89,000 रुपये से घटकर 79,900 रुपये हो गई है। इसी तरह इसके 256 जीबी मॉडल और 512 जीबी मॉडल की कीमत कटौती के बाद 89,900 रुपये और 89,900 रुपये हो गई है।
यह भी पढ़ेंः Google Chromebooks का प्रोडक्शन भारत में शुरू, छात्रों को मिलेगा बड़ा फायदा
Apple iPhone 13 Price
अब, बात करें आईफोन 13 की तो कंपनी ने इस फोन की कीमत में भी 20,000 रुपये की कटौती की है। इस कटौती के बाद आईफोन 13 के 128GB मॉडल को 59,990 रुपये में खरीदा जा सकता है। वहीं, आईफोन 13 के 256GB मॉडल को आप 69,900 रुपये में खरीद सकते हैं, जबकि इसे 89,900 रुपये की शुरुआती कीमत के साथ पेश किया गया है। Apple iPhone 13 के 512GB मॉडल की कीमत 1,09,900 रुपये से घटकर 89,900 रुपये हो गई है।
Apple iPhone 12 Price
सबसे सस्ते में आईफोन 12 मिल रहा है। आईफोन 12 के 64GB जीबी मॉडल 16,910 की छूट के बाद 48,900 रुपये में खरीदने के लिए उपलब्ध है, जबकि इसकी कीमत 65,900 रुपये थी। बात करें आईफोन 12 के 256 जीबी मॉडल की को तो इस डिवाइस को 64,990 रुपये में बिक्री के लिए उपलब्ध है।
(Klonopin)
संबंधित खबरें
सर्दियों में AC जितना बिल बना देगा गीजर, बिल्कुल न करें ये गलतियां
4 hrs agoApple ने जारी किया iOS 27.2 अपडेट, जानें किन iPhones पर करेगा सपोर्ट?
8 hrs agoफिर Jio ने Airtel को पछाड़ा, सितंबर में जुड़े सबसे ज्यादा नए मोबाइल ग्राहक
10 hrs agoApple का नया MacBook Pro हुआ लॉन्च, इतनी है कीमत
11 hrs agoस्विच ऑफ होने पर भी क्या ट्रैक हो सकता है मोबाइल? लोकेशन पता करने के तरीके
11 hrs agoYouTube की टक्कर में Instagram! अपलोड कर सकेंगे 90 मिनट तक का वीडियो
1 day agoखराबी वाले iPhone Duo को बदलकर नया फोन देगा Apple, जानें कैसे?
1 day agoGmail में ऐसे सेट करें ऑटो रिप्लाई, अपने आप जाएगा ईमेल का जवाब
1 day agoApple ने लॉन्च किया नया iPad mini, जानें कीमत और फीचर्स
1 day agoदिवाली से पहले स्मार्टफोन पर बंपर ऑफर्स! सस्ते मिल रहे इन कंपनी के फोन
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines