News24 हिंदी
न्यूज 24 डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।
Read More---विज्ञापन---
Google Chromebooks: पीसी निर्माता HP ने 2 अक्टूबर यानी आज से भारत में क्रोमबुक की मैन्युफैक्चरिंग के लिए Google के साथ हाथ मिलाया है, कंपनी ने हाल ही में इसकी जानकारी दी थी। अब क्रोमबुक डिवाइस की मैन्युफैक्चरिंग चेन्नई के पास फ्लेक्स फैसिलिटी में होगी, जहां एचपी अगस्त 2020 से लैपटॉप और डेस्कटॉप की एक सीरीज का प्रोडक्शन कर रहा है। इससे छात्रों को काफी फायदा होगा। आइये जानते हैं कैसे
वहीं गूगल के सीईओ सुदंर पिचाई ने आज सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट शेयर किया है। जिसमे उन्होने बताया कि हम HP के साथ मिलकर भारत में क्रोमबुक्स की मैन्यूफैक्चरिंग स्टार्ट करने जा रहे हैं। कहा जा रहा है कि ये भारत में बनने वाली पहली क्रोमबुक्स होगी। देश में मैन्यूफैक्चरिंग से छात्रों को सीधा फायदा होने वाला है। इससे देश में इसकी कीमतें कम होने की उम्मीद है।
ये भी पढ़ें : अब व्हाट्सएप, इंस्टाग्राम और फेसबुक यूज करने का मजा होगा दोगुना, मेटा ने पेश किया अपना पहला Generative AI Product
देश में क्रोमबुक लैपटॉप के मैन्यूफैक्चरिंग पर एचपी इंडिया के वरिष्ठ निदेशक विक्रम बेदी ने भी बताया कि भारत में क्रोमबुक लैपटॉप के बनने से भारतीय छात्रों को सस्ते पीसी उपलब्ध होंगे। भारत में मैन्युफैक्चरिंग से सरकार के मेक इन इंडिया को भी बढ़ावा मिलेगा।
बता दें कि नोटबुक की तुलना में क्रोमबुक कम कीमत पर आते हैं। जो Google के ChromeOS पर रन करते हैं। HP 2020 से भारत में अपने मैन्युफैक्चरिंग को लगातार बढ़ा रहा है। दिसंबर 2021 से भारत में HP EliteBooks, HP ProBooks और HP G8 सीरीज नोटबुक सहित लैपटॉप की एक सीरीज का प्रोडक्शन कर रहा है।
न्यूज 24 पर पढ़ें गैजेट्स, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।