Oakter Studio AC 5000: गर्मी हर साल नए रिकॉर्ड तोड़ रही है और अब छोटे कमरों में भी बिना AC रहना मुश्किल होता जा रहा है. लेकिन कई लोग बड़े और महंगे एयर कंडीशनर खरीदने से बचते हैं, क्योंकि उनकी कीमत और बिजली खर्च दोनों ज्यादा होते हैं. ऐसे में इंडियन कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स ब्रैंड Oakter ने एक ऐसा कॉम्पैक्ट AC लॉन्च किया है, जो छोटे कमरों, स्टडी रूम और वर्कस्पेस के लिए खास तौर पर डिजाइन किया गया है. कंपनी का दावा है कि यह कम बिजली खर्च में शानदार कूलिंग देगा और इसे सामान्य 6A पावर सॉकेट पर भी आसानी से चलाया जा सकेगा.
Oakter ने लॉन्च किया नया कॉम्पैक्ट AC
Oakter ने भारतीय बाजार में अपना नया Oakter Studio AC 5000 (2026) मॉडल लॉन्च कर दिया है. यह 0.5 टन का 3 स्टार इनवर्टर विंडो AC है, जिसे खासतौर पर छोटे कमरों और वर्कस्पेस को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है. कंपनी ने इसमें इनवर्टर कूलिंग टेक्नोलॉजी दी है, जो पारंपरिक फिक्स्ड स्पीड AC के मुकाबले बिजली की बचत करने में मदद करती है.
कीमत और उपलब्धता
कंपनी ने इस AC की शुरुआती कीमत 14,999 रुपये रखी है. हालांकि, इसमें GST अलग से जोड़ा जाएगा, जिसके बाद इसकी कीमत करीब 16,999 रुपये हो जाएगी. ग्राहक इस AC को कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट के अलावा Amazon और Flipkart से भी खरीद सकेंगे.
छोटे कमरों के लिए खास डिजाइन
Oakter का कहना है कि यह AC करीब 75 स्क्वायर फीट तक की जगह को ठंडा करने के लिए डिजाइन किया गया है. इसका वजन लगभग 22 किलोग्राम है, जिससे इसे जरूरत के हिसाब से आसानी से शिफ्ट भी किया जा सकता है. खास बात यह है कि इसे चलाने के लिए किसी बड़े पावर कनेक्शन की जरूरत नहीं होगी, क्योंकि यह सामान्य 6A सॉकेट पर भी काम कर जाएगा.
ये भी पढ़ें- Cooler को लगातार कितने घंटे चलाना चाहिए, क्या रातभर कूलर चलाने से फुंक सकती है मोटर?
सिर्फ 4 रुपये प्रति घंटे का खर्च
कंपनी के मुताबिक यह AC लगभग 500W बिजली खर्च करता है. यानी दो घंटे चलाने पर करीब एक यूनिट बिजली की खपत होगी. रिपोर्ट्स के अनुसार इसे चलाने का खर्च लगभग 4 रुपये प्रति घंटे तक पड़ सकता है. यही वजह है कि इसे कम बिजली खर्च वाले AC के तौर पर भी देखा जा रहा है.
मिलते हैं कई उपयोगी फीचर्स
इस नए मॉडल में एंटी डस्ट फिल्टर दिया गया है, जिससे हवा साफ बनी रहती है. इसके अलावा इसमें लो-नॉइज ऑपरेशन फीचर भी मिलता है, यानी यह कम आवाज में काम करेगा. कंपनी ने इसमें CWRC कूलिंग सिस्टम भी दिया है, जो यूनिट के बाहर पानी टपकने की समस्या को कम करने में मदद करता है.
गर्म और उमस वाले मौसम के लिए तैयार
कंपनी का कहना है कि यह AC भारत के अलग-अलग मौसम को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है. ज्यादा गर्मी और नमी वाले इलाकों में भी यह बेहतर कूलिंग देने में सक्षम होगा. ऐसे में यह उन लोगों के लिए अच्छा विकल्प बन सकता है, जिन्हें छोटे कमरे के लिए कम बिजली खर्च वाला AC चाहिए.
वारंटी और बॉक्स में क्या मिलेगा?
Oakter Studio AC 5000 के साथ कंपनी रिमोट कंट्रोल और माउंटिंग फ्रेम भी दे रही है. इसके अलावा यूनिट पर 1 साल की वारंटी और कंप्रेसर पर 5 साल की वारंटी मिलेगी, जिससे यूजर्स को लंबे समय तक भरोसेमंद इस्तेमाल का फायदा मिल सकेगा.
ये भी पढ़ें- क्या पूरी रात AC ऑन रखना सुरक्षित है, या ये रातभर चलाने से जल्दी खराब हो जाता है?
संबंधित खबरें
ChatGPT पर मिनटों में लॉक करें अपनी चैट, जानें क्या है तरीका
15 hrs agoApple ने iPhone खरीदने पर लगाई पाबंदी! इन मॉडलों पर लागू हुआ नया नियम
17 hrs agoTruecaller से अपना मोबाइल नंबर कैसे हटाएं? जानें पूरा तरीका
19 hrs agoeMudhra की सिक्योरिटी में सेंध को लेकर सरकार गंभीर, जांच के लिए बनी टीम
1 day agoस्मार्ट या नॉर्मल गीजर, सर्दियों में कौन-सा रहेगा बेहतर? जानें अंतर
1 day agoबैटरी फटने से पहले फोन में दिखते हैं ये 5 संकेत, भूलकर भी न करें नजरअंदाज
1 day agoApple 28 अक्टूबर को करेगा बड़ा धमाका, लॉन्च करेगा ये नए प्रोडक्ट
1 day agoक्या दो सिम और 5G से जल्दी खत्म होती है फोन की बैटरी? जानिए क्या है सच
1 day agoकहीं आपके फोन में तो नहीं चल रही जासूसी? इन तरीकों करें चेक
2 days agoChatGPT में आया मल्टी-एजेंट फीचर, जानिए यूजर्स को इससे क्या फायदा?
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines