Nubia Red Magic 8 Pro Series: नूबिया रेड मैजिक 8 प्रो सीरीज के गेमिंग स्मार्टफोनों को चीन मार्केट में लॉन्च कर दिया गया है। इसके सीरीज में नूबिया रेड मैजिक 8 प्रो और नूबिया रेड मैजिक 8 प्रो प्लस शामिल हैं। नूबिया के लेटेस्ट स्मार्टफोन रेड मैजिक 7 प्रो सीरीज के अनुवर्ती हैं। आइए नूबिया रेड मैजिक 8 प्रो सीरीज की कीमत, उपलब्धता और खासियत के बारे में बताते हैं।
Nubia Red Magic 8 Pro Price
नूबिया रेड मैजिक 8 प्रो के डार्क नाइट एडिशन के लिए 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज, 8 जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज और 12 जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज कॉन्फ़िगरेशन में उपलब्ध है। इन वेरिएंट की कीमत CNY 3,999 (लगभग 47,500 रुपये), CNY 4,399 (लगभग 52,200 रुपये) और CNY 4,799 (लगभग 57,000 रुपये) है।
नूबिया रेड मैजिक 8 प्रो का पारदर्शी एडिशन 12GB रैम + 256GB स्टोरेज वेरिएंट में आता है, और इसकी कीमत CNY 4,999 (लगभग 59,300 रुपये) होगी।
और पढ़िए – Jio 5G in Andhra Pradesh: इस शहर में भी जियो ट्रू 5G सेवा शुरू, जानिए कितनी होगी इंटरनेट स्पीड?
Nubia Red Magic 8 Pro Plus Price
नूबिया रेड मैजिक 8 प्रो प्लस दो अलग-अलग एडिशन- डार्क नाइट और ड्यूटेरियम ट्रांसपेरेंट में उपलब्ध है। डार्क नाइट एडिशन के 12GB रैम + 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत CNY 5,199 (लगभग 61,700 रुपये) है, जबकि 16GB रैम + 512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत CNY 5,799 (लगभग 68,900 रुपये) है।
नूबिया रेड मैजिक 8 प्रो प्लस का पारदर्शी एडिशन 12GB RAM + 256GB स्टोरेज, 16GB RAM + 512GB स्टोरेज और 16GB RAM + 1TB स्टोरेज वेरिएंट में उपलब्ध है, जिसकी कीमत CNY 5,399 (लगभग 64,100 रुपये), CNY 5,999 (लगभग 71,200 रुपये) CNY 6,999 (लगभग 83,100 रुपये) है।
Nubia Red Magic 8 Pro Series Availability
नूबिया रेड मैजिक 8 प्रो और नूबिया रेड मैजिक 8 प्रो प्लस को नूबिया वेबसाइट के जरिए सेल किया जा रहा है। दोनों फोन की प्री-बुकिंग शुरू है। हालांकि, 28 दिसंबर से दोनों फोनों को बिक्री के लिए भी उपलब्ध कर दिया जाएगा।
Nubia Red Magic 8 Pro specifications
नूबिया रेड मैजिक 8 प्रो में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप और अंडर-डिस्प्ले फ्रंट कैमरा भी है। यह 12GB रैम और 256GB इंटरनल स्टोरेज के साथ उपलब्ध है। बड़े बदलाव बैटरी विभाग में हैं। स्मार्टफोन 6,000mAh की बैटरी पैक करता है और 80W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है।
और पढ़िए – Flipkart Year End 2022 Sale: आईफोन समेत कई Phones पर भारी छूट! जानिए डील्स…
Nubia Red Magic 8 Pro+ specifications
नूबिया रेड मैजिक 8 प्रो+ में 6.8-इंच AMOLED डिस्प्ले है, जो 1,116×2,480-पिक्सेल रिज़ॉल्यूशन, 120Hz रिफ्रेश रेट और 20:9 आस्पेक्ट रेशियो के साथ है। ये एंड्रॉइड 13-आधारित रेडमैजिक ओएस 6.0 आउट-ऑफ-द-बॉक्स पर चलता है। स्मार्टफोन स्नैपड्रैगन 8 जेन 2 SoC द्वारा संचालित है। इसमें 16GB तक LPDDR5 रैम और 1TB तक UFS 4.0 इंटरनल स्टोरेज है।
फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है, जिसमें 50 मेगापिक्सल का सैमसंग GN5 मुख्य सेंसर, 8-मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड लेंस और 2-मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा है। सेल्फी के लिए फोन में 16 मेगापिक्सल का अंडर डिस्प्ले फ्रंट कैमरा है। इसमें 165W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5000mAh की बैटरी है।
कनेक्टिविटी विकल्पों में वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन/एसी/एएक्स, ब्लूटूथ 5.3, जीपीएस और एक यूएसबी टाइप-सी पोर्ट शामिल हैं। इसमें 3.5 मिमी हेडफोन जैक और इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर भी है।
और पढ़िए – गैजेट्स से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
सर्दियों में AC जितना बिल बना देगा गीजर, बिल्कुल न करें ये गलतियां
3 hrs agoApple ने जारी किया iOS 27.2 अपडेट, जानें किन iPhones पर करेगा सपोर्ट?
7 hrs agoफिर Jio ने Airtel को पछाड़ा, सितंबर में जुड़े सबसे ज्यादा नए मोबाइल ग्राहक
9 hrs agoApple का नया MacBook Pro हुआ लॉन्च, इतनी है कीमत
10 hrs agoस्विच ऑफ होने पर भी क्या ट्रैक हो सकता है मोबाइल? लोकेशन पता करने के तरीके
10 hrs agoYouTube की टक्कर में Instagram! अपलोड कर सकेंगे 90 मिनट तक का वीडियो
1 day agoखराबी वाले iPhone Duo को बदलकर नया फोन देगा Apple, जानें कैसे?
1 day agoGmail में ऐसे सेट करें ऑटो रिप्लाई, अपने आप जाएगा ईमेल का जवाब
1 day agoApple ने लॉन्च किया नया iPad mini, जानें कीमत और फीचर्स
1 day agoदिवाली से पहले स्मार्टफोन पर बंपर ऑफर्स! सस्ते मिल रहे इन कंपनी के फोन
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines