UPI AutoPay इस्तेमाल करने वालों के लिए बड़ी राहत मिलने वाली है. अगर आपने PhonePe, Google Pay या किसी दूसरे UPI ऐप पर OTT सब्सक्रिप्शन, म्यूचुअल फंड SIP, इंश्योरेंस प्रीमियम या लोन की किस्त के लिए AutoPay सेट किया हुआ है, तो ऐप बदलने पर अब पुराना मैंडेट कैंसिल करने और दोबारा नया सेट करने की झंझट कम हो सकती है. NPCI अब UPI AutoPay को इंटरऑपरेबल बनाने की तैयारी कर रहा है. यानी फ्यूचर में आपका AutoPay किसी एक UPI ऐप तक सीमित नहीं रहेगा और आप दूसरे ऐप से भी उसे मैनेज कर सकेंगे.
क्या ऐप बदलने पर करना होगा नया AutoPay सेट?
इस सवाल का जवाब है- नहीं. अभी अगर किसी UPI ऐप पर AutoPay मैंडेट बनाया गया है और यूजर किसी दूसरे ऐप पर जाना चाहता है तो उसे पुराने मैंडेट को कैंसिल करके नए ऐप पर दोबारा मैंडेट बनाना पड़ सकता है. लेकिन नया सिस्टम लागू होने के बाद इसे प्रोसेस में बदलाव हो जाएगा.यूजर अपने मौजूदा AutoPay मैंडेट को दूसरे UPI ऐप से भी मैनेज कर सकेगा.
एक ही जगह दिखेंगे सभी एक्टिव मैंडेट
इस बदलाव के बाद यूजर्स को अपने सभी एक्टिव मैंडेट, आने वाले डेबिट और पुरानी सब्सक्रिप्शन को एक ही स्क्रीन पर देखने और ट्रैक करने की सुविधा मिल सकती है. सबसे खास बात ये होगी कि इसके लिए यूजर को हर बार उसी UPI ऐप पर जाने की जरूरत नहीं होगी, जहां उसने शुरुआत में AutoPay सेट किया था.
पैसे उसी बैंक खाते से कटेंगे
UPI ऐप बदलने का मतलब ये नहीं होगा कि AutoPay से जुड़ा बैंक खाता भी बदल जाएगा. अगर यूजर मैंडेट को किसी दूसरे ऐप पर पोर्ट करता है तो पेमेंट उसी बैंक अकाउंट से कटेगी, जिसे उसने शुरुआत में ऑथराइज किया था. आसान भाषा में समझें तो ऐप बदलने से सिर्फ मैंडेट करने का तरीका बदलेगा, पेंमेंट की मूल बैंकिग रूटिंग नहीं.
ये भी पढ़ें- PhonePe, Google Pay और Paytm की UPI हिस्ट्री एक जगह ऐसे देखें, हर पेमेंट का मिल जाएगा रिकॉर्ड
सब्सक्रिप्शन और लोन पेमेंट में मिलेगी राहत
इस चेंज का सबसे सीधा फायदा उन लोगों को होगा जो बार-बार UPI ऐप बदलते हैं. अभी ऐप बदलने के बाद OTT सब्सक्रिप्शन, SIP, इंश्योरेंस प्रीमियम या लोन रीपेमेंट जैसे ऑटोमैटिक पेमेंट को दोबारा रजिस्टर करने की जरूरत पड़ सकती है. लेकिन इंटरऑपरेबल ऑटोपे आने के बाद इस तरह की परेशानी की कम हो सकती है.
पेमेंट गेटवे भी कर सकेंगे मैंडेट माइग्रेट
इस बदलाव का असर सिर्फ आम यूजर्स तक सीमित नहीं रहेगा. पेमेंट गेटवे के लेवल पर भी बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा. मर्चेंट अपने पुराने और नए सभी एक्टिव मैंडेट को एक पेमेंट गेटवे से दूसरे पेमेंट गेटवे पर माइग्रेट कर सकेंगे. इसके लिए कस्टमर को दोबारा नया ऑथराइजेशन देने की जरूरत नहीं होगी.
इस सुविधा को लागू करने के लिए सभी कंज्यूमर-फेसिंग UPI ऐप्स को अपने टेक्निकल सिस्टम में जरूरी बदलाव करने होंगे. थर्ड-पार्टी ऐप्लिकेशन प्रोवाइडर्स को ऐसा सिस्टम तैयार करना होगा, जिससे AutoPay मैंडेट किसी एक ऐप के साथ लॉक न रहे और यूजर जरूरत के मुताबिक दूसरे ऐप से भी उसे मैनेज कर सके.
अगले महीने हो सकता है बड़ा ऐलान
रिपोर्ट्स के मुताबिक NPCI इस इंटरऑपरेबल UPI AutoPay फीचर का ऐलान अगले महीने मुंबई में होने वाले ग्लोबल फिनटेक फेस्ट में कर सकता है. हालांकि, इसकी पूरी प्रक्रिया और इसे लागू करने की टाइमलाइन से जुड़ी जानकारी आधिकारिक ऐलान के बाद ही साफ होगी.
ये भी पढ़ें- अब बिना इंटरनेट और स्मार्टफोन होगा UPI पेमेंट, फीचर फोन के लिए PhonePe लाया कमाल की सुविधा
संबंधित खबरें
eMudhra की सिक्योरिटी में सेंध को लेकर सरकार गंभीर, जांच के लिए बनी टीम
10 hrs agoस्मार्ट या नॉर्मल गीजर, सर्दियों में कौन-सा रहेगा बेहतर? जानें अंतर
15 hrs agoबैटरी फटने से पहले फोन में दिखते हैं ये 5 संकेत, भूलकर भी न करें नजरअंदाज
17 hrs agoApple 28 अक्टूबर को करेगा बड़ा धमाका, लॉन्च करेगा ये नए प्रोडक्ट
20 hrs agoक्या दो सिम और 5G से जल्दी खत्म होती है फोन की बैटरी? जानिए क्या है सच
22 hrs agoकहीं आपके फोन में तो नहीं चल रही जासूसी? इन तरीकों करें चेक
1 day agoChatGPT में आया मल्टी-एजेंट फीचर, जानिए यूजर्स को इससे क्या फायदा?
1 day agoTemple की प्री-बुकिंग 1 नवंबर से शुरू, जानें कितनी होगी कीमत?
1 day agoफोल्डेबल iPhone की बैटरी कितनी दमदार? सेल से पहले सामने आई बड़ी जानकारी
1 day agoस्विच बंद करने के बाद भी LED बल्ब देता है रोशनी? वजह जानकर हो जाएंगे हैरान
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines