Nothing Phone 2 Launch Date in India: नथिंग स्मार्टफोन निर्माता कंपनी ने अपना पहला फोन 1 पिछले साल जुलाई में पेश किया था। वहीं, अब कंपनी का दूसरा फोन नथिंग फोन 2 आकर्षक और शक्तिशाली डिवाइस के तौर पर आने के लिए तैयार है।
फोन को फ्लिपकार्ट पर टीज कर दिया गया है और कंपनी ने भी इसकी आधिकारिक घोषणा कर दी है। साथ ही कुछ स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी लीक के जरिए सामने आ गई है। संभावना है कि नथिंग का दूसरा फोन भी भारत में जुलाई महीने में लॉन्च हो सकता है। आइए नथिंग फोन 2 की लॉन्च डेट, कीमत, स्पेसिफिकेशन्स और अन्य जानकारी जानते हैं।
Nothing Phone 2 के स्पेसिफिकेशन्स
नथिंग फोन 2 में 6.67-इंच का ओएलईडी डिस्प्ले हो सकता है, जो 395ppi पिक्सेल डेंसिटी और 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट के साथ हो सकता है। इसमें क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 प्लस जेन 1 चिपसेट मिल सकता है, जिसे 8 जीबी रैम और 128GB की इंटरनल स्टोरेज के साथ जोड़ा जाएगा।
ये भी पढ़ेंः Budget Friendly Smartphone: ये हैं 15 हजार से कम के बेस्ट 5जी फोन! देखें लिस्ट
Nothing Phone 2 की लॉन्च डेट और कीमत
नथिंग फोन 2 को भारत में 19 जुलाई 2023 को पेश किया जा सकता है। इसकी शुरुआती कीमत 39,990 रुपये होने की उम्मीद है। नथिंग फोन 2 का बेस वेरिएंट 8GB रैम/128GB इंटरनल स्टोरेज के साथ हो सकता है। फोन को दो कलर ऑप्शन्स ब्लैक और गोल्ड में हो सकता है।
Nothing Phone 2 का कैमरा और बैटरी
नथिंग फोन 2 में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप होगा, जिसमें 50MP का मुख्य कैमरा और एलईडी फ्लैश मिलेगा। इसका कैमरा एचडीआर मोड, फेस डिटेक्शन, ऑटो फ्लैश और आईएसओ कंट्रोल जैसे फीचर्स के साथ होगा। फोन में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 32MP का फ्रंट कैमरा होगा।
ये भी पढ़ेंः iPhone 14 आया 35 हजार के नीचे! फिर नहीं मिलेगी ऐसी डील, जानें ऑफर्स
इस फोन में4700mAh की Li-Polymer बैटरी होने की उम्मीद है, जो लंबे समय तक इस्तेमाल की जा सकेगी। इस फोन के साथ 66W फास्ट और वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट मिलने की संभावना है।
अन्य फीचर्स की बात करें तो फोन में वाई-फाई, USB टाइप-सी, A-GPS, NFC, 5G और 4G VoLTE, ब्लूटूथ v5.2 और मोबाइल हॉटस्पॉट जैसी एडवांस्ड कनेक्टिविटी फीचर्स भी होंगे।
ये भी पढ़ेंः गैजेट्स से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
दिवाली से पहले स्मार्टफोन पर बंपर ऑफर्स! सस्ते मिल रहे इन कंपनी के फोन
6 hrs agoदिवाली-छठ पर चाहिए कन्फर्म ट्रेन टिकट? नोट कर लें ये बातें
7 hrs agoफोन का स्टोरेज हो गया फुल? इन 4 तरीकों से मिनटों में खाली करें मेमोरी
10 hrs agoइस हफ्ते लॉन्च होंगे 5 धांसू स्मार्टफोन, लिस्ट 200MP का कैमरा फोन भी शामिल
11 hrs ago4.5 लाख का iPhone Duo कितना मजबूत? ड्यूरेबिलिटी टेस्ट में खुली पोल
13 hrs agoकौन-सा ऐप इस्तेमाल कर रहा आपका कैमरा और माइक? ऐसे करें चेक
2 days agoक्या आप भी वेबसाइट खोलते ही Cookies पर करते हैं Accept All? तो ये जान लें
2 days agoएप्पल-सैमसंग को टक्कर देने भारत बनाएगा अपना स्मार्टफोन ब्रांड!
2 days agoअब नोटिफिकेशन में नहीं दिखेगा OTP? TRAI ला रहा नया ये सिस्टम
2 days agoफोन में हमेशा Battery Saver ऑन रखने पर क्या होता है? ये हो सकते हैं नुकसान
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines