Nothing Phone 2 Launch Date: नथिंग के दूसरे फोन का कई लोगों को इंतजार है, जिसे जुलाई में वैश्विक स्तर पर लॉन्च किया जा सकता है। साल 2022 में जारी किए गए नथिंग फोन 1 उत्तराधिकारी के रूप में नथिंग फोन 2 को पेश किया जाएगा।
नथिंग सीईओ और पूर्व वनप्लस सह-संस्थापक कार पेई द्वारा पहले नथिंग फोन 2 के कुछ प्रमुख स्पेसिफिकेशन्स की पुष्टी की थी, अब इसका डिजाइन भा सामने आ चुका है। कंपनी द्वारा नथिंग फोन 2 के डिस्प्ले साइज और कुछ अन्य जानकारियों का भी खुलासा किया गया है। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।
ये भी पढ़ेंः अब Android Smartphone यूजर्स भी उपयोग कर पाएंगे Apple Music Classical ऐप
Nothing Phone 2 Specifications
कंपनी की ओर से पहले ही पुष्टी कर दी गई है कि उनका आगामी स्मार्टफोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8+ Gen 1 SoC द्वारा संचालित होगा। इसमें 4,700mAh की बैटरी कका सपोर्ट मिलेगा। ट्विटर पर साझा की गई डिटेल्स से पता चलता है कि फोन नथिंग फोन 2 का डिस्प्ले नथिंग फोन 1 की तुलना में 0.15 इंच बड़ा होगा।
कंपनी की पहली पीढ़ी के स्मार्टफोन में 6.55 इंच का फुल-एचडी+ (2400 x 1080 पिक्सल) डिस्प्ले है। जबकि, फोन 2 में 6.7 इंच की स्क्रीन होगी। दावा किया जा रहा है कि नथिंग फोन 2 अपने पहले मॉडल नथिंग फोन 1 की तुलना में दोगुना तेज है। ऐसा कहा जाता है कि यह अपने पूर्ववर्ती की तुलना में लगभग 80 प्रतिशत अधिक उत्पादक है।
कंपनी ने ये भी घोषणा की कि वो नथिंग फोन 2 के लिए 3 साल के एंड्रॉइड अपडेट और 4 साल के सुरक्षा अपडेट की पेशकश करेगी। इसमें 50MP के प्राइमरी के साथ ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप होगा। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 32MP का फ्रंट कैमरा होगा।
ये भी पढ़ेंः Realme Narzo N55 को सस्ते में खरीदने का मौका! जल्दी जान लें ऑफर्स
Nothing Phone 2 Launch Date in India
भारत में नथिंग फोन 2 को 19 जुलाई 2023 को पेश किया जा सकता है। इसकी शुरुआती कीमत 39,990 रुपये होने की उम्मीद है। ये फोन दो कलर ऑप्शन्स- ब्लैक और गोल्ड में आ सकता है। इसका बेस वेरिएंट 8GB रैम/128GB इंटरनल स्टोरेज के साथ हो सकता है।
ये भी पढ़ेंः गैजेट्स से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ेंं
संबंधित खबरें
सर्दियों में AC जितना बिल बना देगा गीजर, बिल्कुल न करें ये गलतियां
8 hrs agoApple ने जारी किया iOS 27.2 अपडेट, जानें किन iPhones पर करेगा सपोर्ट?
12 hrs agoफिर Jio ने Airtel को पछाड़ा, सितंबर में जुड़े सबसे ज्यादा नए मोबाइल ग्राहक
14 hrs agoApple का नया MacBook Pro हुआ लॉन्च, इतनी है कीमत
15 hrs agoस्विच ऑफ होने पर भी क्या ट्रैक हो सकता है मोबाइल? लोकेशन पता करने के तरीके
15 hrs agoYouTube की टक्कर में Instagram! अपलोड कर सकेंगे 90 मिनट तक का वीडियो
1 day agoखराबी वाले iPhone Duo को बदलकर नया फोन देगा Apple, जानें कैसे?
1 day agoGmail में ऐसे सेट करें ऑटो रिप्लाई, अपने आप जाएगा ईमेल का जवाब
1 day agoApple ने लॉन्च किया नया iPad mini, जानें कीमत और फीचर्स
1 day agoदिवाली से पहले स्मार्टफोन पर बंपर ऑफर्स! सस्ते मिल रहे इन कंपनी के फोन
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines