Realme Narzo N55 को सस्ते में खरीदने का मौका! जल्दी जान लें ऑफर्स
Edited By Simran Singh

Edited By Simran Singh

Realme Narzo N55 Price Discounts: अभी तक रियलमी नार्जो एन55 को सबसे ज्यादा बिकने वाला फोन माना जा रहा है। अमेजन पर ये फोन बेस्ट सेलर लिस्ट में भी आता है। इसके अलावा लोगों द्वारा भी रियलमी का ये फोन काफी पसंद किया जा रहा है। अगर आप भी कोई ऐसा फोन खरीदने का प्लान बना रहे हैं जो फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आता हो तो रियलमी नार्जो को ले सकते हैं। आइए इस पर मिल रहे ऑफर्स के बारे में विस्तार से जानते हैं।
रियलमी नार्जो एन55 को अमेजन के माध्यम से सस्ते में बेचा जा रहा है। इसके 4GB+64GB वेरिएंट को आप असल कीमत से कम में खरीद सकते हैं। अमेजन पर फोन को 12,999 रुपये की जगह 10,999 रुपये में लिस्ट किया गया है। 15 प्रतिशत छूट के साथ लिस्टेड इस फोन को अन्य ऑफर्स के जरिए कम में खरीदा जा सकता है।
अमेजन पर रियलमी नार्जो एन55 को अधिक डिस्काउंट के साथ खरीदने के लिए आपको बैंक और एक्सचेंज ऑफर अप्लाई करना होगा। चुनिंदा कार्ड से पेमेंट करके आप 500 रुपये की छूट पा सकते हैं। इसके अलावा फोन पर 10,350 रुपये का एक्सचेंज डिस्काउंट दिया जा रहा है।
ये भी पढ़ेंः Wi-Fi Using Tips: कहीं इस तरह से तो नहीं कर रहे हैं वाईफाई का इस्तेमाल? हो सकता है खतरा!
इसके लिए एक्सचेंज किया जा रहा फोन एक अच्छे कंडिशन के साथ होना चाहिए। साथ में अगर वो लेटेस्ट मॉडल की लिस्ट में आता हो तो ऑफर्स का पूरा लाभ मिलने की संभवाना काफी बढ़ जाती है। सफलता पूर्वक एक्सचेंज छूट का फायदा मिलने पर आपके लिए फोन की कीमत सिर्फ 649 रुपये पड़ सकती है।
रियलमी नार्जो एन55 में 6.72 इंच का IPS LCD फुल HD+ रेजोल्यूशन डिस्प्ले है, जो 90Hz के रिफ्रेश रेट के साथ आता है। ये फोन मीडियाटेक हेलियो जी88 एसओसी द्वारा संचालित है, जिसे 6GB LPDDR4X रैम और 128 GB UFS 2.2 स्टोरेज के साथ जोड़ा गया है। बॉक्स के बाहर ये फोन Android 13 पर आधारित Realme UI पर चलता है।
ये फोन डुअल रियर कैमरा सेटअप के साथ आता है। इसमें मुख्य कैमरा 64 मेगापिक्सल और 2 मेगापिक्सल का कैमरा है। इसमें सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। फोन में 33W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग की 5,000mAh बैटरी है।
ये भी पढ़ेंः गैजेट्स से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ेंं
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: