Flipkart पर जबरदस्त डील, मात्र 1,999 रुपये में मिल रहा Nothing Phone (1)! मौका जानें न दें
Edited By Sumit Kumar

Edited By Sumit Kumar

Nothing Phone (1) Discount Offer: नया फोन खरीदने की सोच रहे हैं, तो आपके लिए सुनहरा मौका है। फ्लिपकार्ट पर Nothing Phone (1) को भारी डिस्काउंट के साथ लिस्ट किया गया है। साथ ही फोन पर बैंक और एक्सचेंज ऑफर भी मिल रहा है। ग्राहक अपने पुराने फोन को एक्सचेंज कर के फोन (1) को दो हजार रुपये से भी कम में खरीद सकते हैं। चलिए बताते हैं कैसे?
नथिंग फोन (1) के 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की एमआरपी 39,999 रुपये है। लेकिन, इस समय फ्लिपकार्ट पर इसे 20 फीसदी डिस्काउंट के बाद 31,999 रुपये में लिस्ट किया गया है। साथ ही बैंक ऑफर के तहत 1250 रुपये का डिस्काउंट दिया जा रहा है। ग्राहक इस फोन को 5,334 रुपये मंथली ईएमआई ऑप्शन में भी खरीद सकते हैं।
नथिंग के इस फोन पर सबसे बड़ा डिस्काउंट एक्सचेंज ऑफर के तहत दिया जा रहा है। ग्राहक अपने पुराने फोन को एक्सचेंज कर के 30,000 रुपये तक की भारी-भरकम छूट पा सकते हैं। इस तरह सिर्फ एक्सचेंज ऑफर का पूरा लाभ मिलने के बाद नथिंग फोन (1) की कीमत महज 1,999 रुपये रह जाती है।
नोटः ग्राहक इस बात का ध्यान रखें कि एक्सचेंज ऑफर पुराने फोन की कंडीशन पर निर्भर करती है। यानी आपका पुराना डिवाइस जितना अच्छा होगा उतने ही ज्यादा डिस्काउंट का लाभ मिलेगा। साथ ही हम सलाह देते हैं कि फोन खरीदने से पहले एक बार खुद ऑफर की पूरी जानकारी जरूर प्राप्त कर लें।
स्पेसिफिकेशन की जहां तक बात है तो फोन (1) में 6.55 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले देखने को मिलता है। इसके साथ ही फोटोग्राफी के लिए डिवाइस में ड्यूल रियर कैमरा सेटअप मिलता है। जिसमें दोनों कैमरा 50MP का है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है।
दमदार परफॉर्मेंस के लिए फोन में Qualcomm Snapdragon 778G+ चिपसेट का इस्तेमाल किया गया है। हैंडसेट 4500 mAh की लिथियम ऑयन बैटरी के साथ आता है। कुल मिलाकर आपको स्पेसिफिकेशन से कोई शिकायत नहीं मिलेगा।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: