Apple AirPods Pro 3 के साथ में नहीं मिलेगी चार्जिंग केबल, खरीदने के लिए चुकाने होंगे इतने रुपये

Apple ने iPhone 17 सीरीज के साथ AirPods Pro 3 लॉन्च किए। जिनकी की कीमत 25,900 रुपये है लेकिन इसके केबल बॉक्स में USB-C चार्जिंग केबल नहीं दी गई है।

Apple AirPods Pro 3

News 24 GFX

Apple AirPods Pro 3: Apple ने अपने iPhone 17 सीरीज के साथ-साथ AirPods Pro 3 भी पेश किए। कंपनी ने इसमें कई नए फीचर्स जोड़े हैं, जैसे लाइव ट्रांसलेश, बेहतर नॉइस कैंसिलेशन और कई Galaxy AI फीचर्स का सपोर्ट। एक चीज जो इसमें नहीं दी गई है, वह है USB-C से USB-C चार्जिंग केबल।

विज्ञापन

AirPods Pro 3 के साथ बॉक्स में AirPods 3 इयरबड्स, MagSafe चार्जिंग केस (USB-C पोर्ट वाला), 5 साइज के सिलिकॉन ईयर टिप्स और डाक्यूमेंटेशन मिलेगा। लेकिन ध्यान देने वाली बात यह है कि USB-C चार्जिंग केबल अलग से खरीदनी होगी।

विज्ञापन

कीमत और अवेलेबिटिलिटी

भारत में AirPods Pro 3 की कीमत 25,900 रखी गई है। यह Apple की ऑफिशियल वेबसाइट पर उपलब्ध हैं, जहां ग्राहक इन्हें फ्री एनग्रेविंग ऑप्शन के साथ प्री-ऑर्डर कर सकते हैं।

चार्जिंग केबल का मामला

Apple ने इस बार AirPods Pro 3 के साथ चार्जिंग केबल नहीं दी है। यानी अगर आपके पास पहले से USB-C केबल नहीं है, तो आपको इसे अलग से खरीदना पड़ेगा। अच्छी बात यह है कि आप iPhone 15 या उसके बाद के मॉडल्स वाली USB-C केबल से भी AirPods Pro 3 चार्ज कर सकते हैं। Apple की ओर से ऑफिशियल USB-C चार्जिंग केबल (1m, 60W) की कीमत 1,900 है।

विज्ञापन

फीचर्स और अपग्रेड

AirPods Pro 3 में बेहतर नॉइस कैंसिलेशन, लाइव ट्रांसलेशन फीचर और मैगसेफ चार्जिंग केस जैसी खूबियां दी गई हैं। यह इन्हें पिछले जेनरेशन के मुकाबले काफी बेहतर और प्रैक्टिकल बनाते हैं।

विज्ञापन

AirPods Pro 3 Vs AirPods 4

Apple ने हाल ही में AirPods 4 भी पेश किए हैं। इनमें बेसिक वेरिएंट की कीमत 12,900 है, जबकि एक्टिव नॉइस कैंसिलेशन  वाले वेरिएंट की कीमत 17,900 रखी गई है। इस लिहाज से AirPods Pro 3 की कीमत दोनों के बीच आती है और ये उन यूजर्स के लिए सही विकल्प हैं जो AirPods Max (59,900) जितना खर्च नहीं करना चाहते। आखिर में AirPods Pro 3 प्रीमियम फीचर्स के साथ आते हैं, लेकिन USB-C केबल का न होना ग्राहकों को थोड़ा निराश कर सकता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Mikita Acharya

Mikita Acharya

मिकिता आचार्य News24 में ऑटो एंड टेक राइटर हैं. पत्रकारिता में उन्हें 6 साल से ज्यादा का अनुभव है. मूल रूप से मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले की रहने वाली मिकिता ने इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के स्कूल और जर्नलिज्म एंड मास कम्यनिकेशन (SJMC, DAVV) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म किया है. वहीं श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, इंदौर से बीएससी की डिग्री ली है. अपने करियर की शुरुआत मिकिता ने 2019 में ईटीवी भारत, हैदराबाद से की, जहां उन्होंने कई ऑटो, टेक के अलावा न्यूज के लिए कॉटेंट लिखा. इसके बाद दैनिक भास्कर सब-एडिटर के तौर पर उन्होंने न्यूज के साथ इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म के लिए भी काम किया. साइंस बैकग्राउंड होने की वजह से ऑटोमोबाइल और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरें लिखने में मिकिता की गहरी रूचि है. News24 में इस पद पर रहते हुए वे ऑटो और टेक्नोलॉजी से जुड़ी प्रोडक्ट लॉन्च, इंडस्ट्री ट्रेंड्स और रिव्यूज पर रोजाना लेख लिख रही हैं. मिकिता ने ऑटो और टेक से जुड़े कई बड़े इवेंट में ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है. वह ऑटो और टेक इंडस्ट्री से जुड़े एक्सपर्ट्स के संपर्क में रहती हैं. कितने साल का अनुभव: 6+ योग्यता : SJMC, DAVV से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में बीएससी पिछला अनुभव: दैनिक भास्कर, ETV भारत
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ