Nokia Magic Max 2023 Launch Date: नोकिया काफी सालों से लोगों के बीच एक भरोसेमंद कंपनियों में से एक मानी जाती है। हालांकि, बीच में कहीं न कहीं नोकिया गायब सा हो गया था, लेकिन अब कंपनी फिर से धीरे-धीरे भारतीय बाजार में अपने पैर पसार रही है। सिर्फ फीचर फोन ही नहीं कंपनी के स्मार्टफोन भी मार्केट में लेटेस्ट फीचर्स के साथ आ रहे हैं।
अगर आप 30 से 40 हजार के बजट में फोन लेने की तैयारी कर रहे हैं, तो कुछ ही महीनों में नोकिया का नया फोन आ रहा है। कंपनी अपने दमदार फोन- मैजिक मैक्स 2023 को भारत में जल्दी लॉन्च करने वाली है। फोन पेश होने से पहले ही कई अफवाहों से घिर चुका है। इससे नोकिया मैजिक मैक्स 2023 की कीमत और स्पेसिफिकेशन का पता चला है। आइए इसके बारे में जानते हैं।
Nokia Magic Max Launch Date Price in India
नोकिया का दमदार फोन भारत में जल्द ही लॉन्च होने वाला है। बताया जा रहा है कि भारत में नोकिया मैजिक मैक्स अगस्त 24, 2023 को लॉन्च हो सकता है। इसका वेस वेरिएंट 8 जीबी रैम और 256 जीबी इंटरनल स्टोरेज के साथ हो सकता है। फोन की शुरुआती कीमत 32,990 रुपये हो सकती है।
ये भी पढ़ेंः Airtel दे रहा है 1 महीने की वैधता वाला सस्ता रिचार्ज प्लान! जानें बेनिफिट्स
Nokia Magic Max 2023 Specifications
नोकिया मैजिक मैक्स 6.9 में 144 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट और 1440 x 3200 पिक्सल रेजोल्यूशन के साथ सुपर एमोलेड फुल टच स्क्रीन है। इसमें कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास की बनावट नजर आएगी। फोन 12GB रैम विकल्प और 256GB और 512GB के दो आंतरिक स्टोरेज विकल्पों के साथ आ सकता है। मोबाइल के ऑपरेटिंग सिस्टम और CPU की बात करें तो इसमें Android 13 ऑपरेटिंग सिस्टम और स्नैपड्रैगन 8 Gen 2 प्रोसेसर हो सकता है।
Nokia Magic Max 2023 का बैटरी और कैमरा
नोकिया मैजिक मैक्स 2023 स्मार्टफोन में 6900 एमएएच ली-पॉलीमर गैर-हटाने योग्य बैटरी मिलेगी, जो 65W चार्जिंग सपोर्ट के साथ आएगी। फोन के कैमरे की बात करें तो इसमें ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा। इसमें 144MP मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा हो सकता है। जबकि, फोन में अन्य दो कैमरे- 32 MP अल्ट्रा-वाइड लेंस + 5 MP डेप्थ सेंसर के साथ हो सकते हैं। सेल्फी के लिए 64 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।
ये भी पढ़ेंः गैजेट्स से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ेंं
संबंधित खबरें
फेस्टिव सेल में स्मार्ट टीवी खरीदते समय इन 4 बातों का रखें ध्यान
13 hrs agoटेलीकॉम कंपनियों के लिए AI पर नए नियम, TRAI ने जारी किया ड्राफ्ट
14 hrs ago54,990 रुपये में मिल रहा iPhone 17 Pro! यहां मिल रही iPhones पर धांसू डील
16 hrs agoiPhone Air 2 को लेकर सामने आया अपडेट, जानें कब होगा लॉन्च
19 hrs agoWi-Fi Router बार-बार हो रहा है गर्म? कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलतियां
1 day agoमोबाइल यूजर्स के लिए 1 नवंबर से लागू होगा नया नियम, जानें क्या बदलेगा?
1 day agoJio का धांसू प्लान, मिलता है 3GB डेली डेटा और 84 दिन की वैलिडिटी
1 day agoWhatsApp पर आया धासूं फीचर, Status में हुई छोटी गलती अब ऐसे होगी ठीक
1 day agoसरकार ने Apple यूजर्स को चेताया! iPhone, iPad और MacBook तुरंत करें अपडेट
2 days agoपानी गर्म करने के लिए रॉड सही या गीजर? किससे आएगा ज्यादा बिजली बिल
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines