Airtel Recharge Plan Under Rs 200: एयरटेल को देश की दूसरी प्रसिद्ध टेलीकॉम कंपनी माना जाता है। जियो के बाद इस कंपनी के ग्राहक सबसे ज्यादा हैं जो सेवाओं का लाभ उठा रहे हैं। एयरटेल के पास सस्ते और महंगे हर तरह के प्लान हैं। अपने ग्राहकों को बनाएं रखने के लिए कंपनी द्वारा कई किफायती प्लानों को पेश भी किया जाता है।

विज्ञापन

इनमें से एक किफायती प्लान के बारे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं जो 200 रुपये से कम कीमत में आते हैं। एक महीने की वैधता के साथ आने वाले ये किफायती प्लान की सुविधाओं के साथ आते हैं। आइए आपको एयरटेल के इस सस्ते प्लान के बारे में बताते हैं।

विज्ञापन

Airtel का 200 रुपये से कम का प्लान

एयरटेल अपने ग्राहकों को 200 रुपये से कम कीमत का प्लान ऑफर करता है, जिसकी कीमत 155 रुपये है। इस प्लान में यूजर्स को 28 दिनों की वैधता मिलती है। जबकि, बेनिफिट्स कई सार मिलते हैं।

विज्ञापन

बात करें बेनिफिट्स की तो ये प्लान अनलिमिटेड कॉलिंग का फायदा देता है। इसके अलावा प्लान में इंटरनेट की सुविधा भी दी जाती है। इसमें कुल 1 GB इंटरनेट की सुविधा मिलती है।

विज्ञापन

हालांकि, ये प्लान रोजाना डेटा बेनिफिट के साथ नहीं आता है। आप 1 GB इंटरनेट डाटा का इस्तेमाल 1 ही दिन में कर सकते हैं या चाहें तो इसे 28 दिनों तक की वैलिडिटी तक यूज कर सकते हैं। डाटा  के लिए रहेगी। डाटा की समाप्ति होने पर यूजर को डाटा एड ऑन प्लान्स को रिचार्ज करने का भी विकल्प दिया गया है।

अनलिमिटेड कॉलिंग के अलावा यूजर्स 28 दिन के कुल 300 SMS की सुविधा प्राप्त कर सकते हैं। इसके अलावा प्लान में मिलने वाले फ्री हेलोट्यून और विंक म्यूजिक का भी मुफ्त में लाभ उठा सकते हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ