Nokia C12 Launch Price in India: आखिरकार नोकिया का लेटेस्ट स्मार्टफोन भारत में लॉन्च हो गया है। पिछले काफी समय से नोकिया सी12 स्मार्टफोन की लॉन्च डेट मई बताई जा रही थी, लेकिन सभी लीक्स पर रोक के साथ फोन को आधिकारिक तौर पर लॉन्च कर दिया गया है।
भारतीय बाजार में नोकिया सी12 स्मार्टफोन को लॉन्च कर दिया गया है। Android 12 Go Edition के साथ फोन 10000 रुपये से काफी कम के बजट में लॉन्च कर दिया गया है। आइए नोकिया सी12 की कीमत, उपलब्ध और खासियत के बारे में जानते हैं।
Nokia C12 Launch Price & Availability India
नोकिया सी12 को भारत में 5,999 रुपये में लॉन्च किया गया है। फोन को दो वेरिएंट में लॉन्च किया गया है। अमेजन के माध्यम से ग्राहक फोन को खरीद सकेंगे। इस लेटेस्ट बजट फ्रेंडली स्मार्टफोन की सेल अमेजन पर 17 मार्च से शुरू है। फोन को इसी दिन से खरीदने के लिए उपलब्ध किया जाएगा। इसके डार्क सियान, चारकोल और लाइट मिनी कलर ऑप्शन हैं। फोन के साथ कंपनी 2 साल तक सिक्यॉरिटी पैच अपडेट देगी।
Nokia C12 Specifications
नोकिया सी12 में 6.3 इंच के एचडी प्लस डिस्प्ले है जिसमें 60 हर्ट्ज का रिफ्रेश रेट सपोर्ट मिलता है। फोन में ऑक्टाकोर (यूनिसोक 9863A1) प्रोसेसर मिलता है, जिसमें आपको 2GB रैम और 64GB इंटरनल स्टोरेज का सपोर्ट दिया गया है। इसमें 4GB तक रैम बढ़ाने की सुविधा भी है। हालांकि, कंपनी कब तक एंड्रॉयड ओएस का सपोर्ट देगी इसकी जानकारी अभी सामने नहीं आई है। ये फोन धूल और पानी से खराब नहीं होगा क्योंकि इसे ip52 की रेटिंग भी मिली है।
Nokia C12 Camera & Battery
स्मार्टफोन में पीछे की तरफ 8 मेगापिक्सल का कैमरा और सेल्फी के लिए आगे की तरफ 5 मेगापिक्सल का कैमरा है। फ्रंट कैमरा पोर्ट्रेट और नाइट मोड को सपोर्ट करता है। स्मार्टफोन 3000 एमएएच की बैटरी के साथ आता है जो 5W चार्जिंग को सपोर्ट करती है। दावा है कि ये स्मार्टफोन एक बार चार्ज करने पर पूरा दिन चल सकता है।
और पढ़िए – गैजेट्स से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ेंं
(Diazepam)
संबंधित खबरें
फोन का स्टोरेज हो गया फुल? इन 4 तरीकों से मिनटों में खाली करें मेमोरी
2 hrs agoइस हफ्ते लॉन्च होंगे 5 धांसू स्मार्टफोन, लिस्ट 200MP का कैमरा फोन भी शामिल
3 hrs ago4.5 लाख का iPhone Duo कितना मजबूत? ड्यूरेबिलिटी टेस्ट में खुली पोल
5 hrs agoकौन-सा ऐप इस्तेमाल कर रहा आपका कैमरा और माइक? ऐसे करें चेक
1 day agoक्या आप भी वेबसाइट खोलते ही Cookies पर करते हैं Accept All? तो ये जान लें
2 days agoएप्पल-सैमसंग को टक्कर देने भारत बनाएगा अपना स्मार्टफोन ब्रांड!
2 days agoअब नोटिफिकेशन में नहीं दिखेगा OTP? TRAI ला रहा नया ये सिस्टम
2 days agoफोन में हमेशा Battery Saver ऑन रखने पर क्या होता है? ये हो सकते हैं नुकसान
2 days agoस्मार्टफोन चार्ज नहीं हो रहा? खराब बैटरी समझने से पहले चेक करें ये चीजें
2 days ago30 हजार से कम में खरीदें ये 5 धांसू स्मार्टफोन, मिलेंगे शानदार कैमरा ऑप्शन
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines