Nokia C12 Plus Launch Price in India: हैंडसेट निर्माता कंपनी नोकिया ने भारतीय बाजार में अपने ग्राहकों के लिए एक नया बजट स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है। नए हैंडसेट को सी सीरीज के तहत पेश किया गया है। नोकिया C12 Plus नामक स्मार्टफोन 10 हजार रुपये से कम सेगमेंट में जोड़ा गया है। आइए नोकिया सी12 प्लस की कीमत और खासियत के बारे में जानते हैं।
Nokia C12 Plus Launch Price in India
नोकिया सी12 प्लस का एक ही वेरिएंट लॉन्च किया गया है, जो 2GB रैम और 32GB की इंटरनल स्टोरेज के साथ आता है। कंपनी ने इस मॉडल की कीमत 7,999 रुपये तय की है। इसमें माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से स्टोरेज को 256 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।
और पढ़िए – OPPO Reno7 5G पर 9 हजार रुपये की भारी छूट, यहां से जल्द खरीदें
Nokia C12 Plus Specifications
नोकिया सी12 प्लस में 60Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.3 इंच का IPS LCD डिस्प्ले है जो 720 x 1512 पिक्सल एचडी + रिज़ॉल्यूशन प्रदान करता है। इसमें स्पीड और मल्टीटास्किंग के लिए Unisock SC9863A1 प्रोसेसर दिया गया है, यह चिपसेट एंट्री लेवल स्मार्टफोन्स में देखने को मिलता है।
बैटरी की बात करें तो फोन में 4000mAh की बैटरी है, जो माइक्रोएसडी 2.0 पोर्ट के जरिए 10W चार्ज सपोर्ट करती है। इस फोन के बैक पैनल पर एलईडी फ्लैश के साथ 8 मेगापिक्सल का रियर कैमरा सेंसर दिया गया है। फ्रंट में 5 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा सेंसर दिया गया है।
और पढ़िए – सब देखते रहे IPL और Vivo ने चुपके से लॉन्च कर दिया धांसू फोन, मिलेगा 8GB तक रैम
कनेक्टिविटी के लिए फोन में सिंगल स्पीकर, 3.5 एमएम हेडफोन जैक, वाई-फाई और ब्लूटूथ वर्जन 5.2 सपोर्ट है। लेकिन एक बात गौर करने वाली है कि सिक्योरिटी के लिए फोन में फिंगरप्रिंट सेंसर नहीं है।
जानकारी के लिए बता दें कि नोकिया सी12 प्लस इस साल नोकिया सी सीरीज के तहत लॉन्च होने वाला तीसरा फोन बन गया है। याद दिला दें कि Nokia C12 Plus से पहले Nokia C12 और Nokia C12 Pro को लॉन्च किया गया था।
और पढ़िए – गैजेट्स से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ेंं
संबंधित खबरें
इस हफ्ते लॉन्च होंगे 5 धांसू स्मार्टफोन, लिस्ट 200MP का कैमरा फोन भी शामिल
26 mins ago4.5 लाख का iPhone Duo कितना मजबूत? ड्यूरेबिलिटी टेस्ट में खुली पोल
2 hrs agoकौन-सा ऐप इस्तेमाल कर रहा आपका कैमरा और माइक? ऐसे करें चेक
1 day agoक्या आप भी वेबसाइट खोलते ही Cookies पर करते हैं Accept All? तो ये जान लें
1 day agoएप्पल-सैमसंग को टक्कर देने भारत बनाएगा अपना स्मार्टफोन ब्रांड!
1 day agoअब नोटिफिकेशन में नहीं दिखेगा OTP? TRAI ला रहा नया ये सिस्टम
2 days agoफोन में हमेशा Battery Saver ऑन रखने पर क्या होता है? ये हो सकते हैं नुकसान
2 days agoस्मार्टफोन चार्ज नहीं हो रहा? खराब बैटरी समझने से पहले चेक करें ये चीजें
2 days ago30 हजार से कम में खरीदें ये 5 धांसू स्मार्टफोन, मिलेंगे शानदार कैमरा ऑप्शन
2 days agoiPhone Duo की बिक्री शुरू, खरीदने से पहले जान लें ये ऑफर्स
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines