Apple Event की डेट कन्फर्म, इस दिन लॉन्च होंगे iPhone 14 Series समेत कई नए प्रोडक्ट्स
Edited By Simran Singh

Edited By Simran Singh

Apple Event Date 2022: क्या आप भी आईफोन 14 का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं? तो अब ये इंतजार जल्द ही खत्म हो सकता है। ऐप्पल (Apple) ने अपने आगामी इवेंट (Apple upcoming Event) की सूचा दे दी है। उम्मीद है कि कंपनी अपने आगामी इवेंट में कई नए प्रोडक्ट्स को पेश कर सकती है। इनमें से एक ऐप्पल का आईफोन 14 सीरीज (iPhone 14 Series) भी है। आइए जानते हैं कि आईफोन 14 कब पेश हो सकता है।
अभी पढ़ें – 5G in India: इन शहरों में सबसे पहले शुरू होगी 5जी सर्विस! जानिए
कंपनी द्वारा आधिकारिक तौर पर अपने इवेंट की घोषणा कर दी गई है। इसके अनुसार 14 सितंबर, 2022 को ऐप्पल का इवेंट आयोजित होगा। इस दौरान आईफोन 14 के अलावा ऐप्पल वॉच 8 सीरीज, 10th जेनरेशन का iPad और iPad Pro समेत Apple Mac Pro को भी पेश किया जा सकता है।
ऐप्पल का इवेंट हर साल की तरह इवेंट केलिफॉर्निया के क्यूपरटिनो शहर स्थित Apple Park में ही आयोजित किया जाएगा। 07 सितंबर को 10:00 am PT यानी भारतीय समय के मुताबिक रात 10:30 बजे Apple Event होगा, जिसकी जानकारी भी कंपनी ने दी है।
आईफोन 14 सीरीज को लेकर लगातार खबरें सामने आ रही हैं। पहले कहा जा रहा था कि आईफोन 14 मिनी इस सीरीम में शामिल नहीं होगा। हालांकि, कुछ दिनों से कई रिपोर्ट सामने आई हैं जिनमें आईफोन 14 मिनी के लॉन्च की भी जानकारी है। ऐसे में अब आईफोन 14 में सीरीज में आईफोन 14 (iPhone 14), आईफोन 14 मैक्स (iPhone 14 Max), आईफोन 14 प्रो (iPhone 14 Pro), आईफोन 14 प्रो मैक्स (iPhone 14 Pro Max) और आईफोन 14 मिनी (iPhone 14 Mini) है।
अभी पढ़ें – गैजेट्स से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: