NFC Payments via Smartphone: अब डेबिट या क्रेडिट कार्ड को हर जगह ले जाने से मुक्ति! ऐसे फोन से कहीं भी करें एनएफसी पेमेंट
Edited By Simran Singh

Edited By Simran Singh

NFC Payments via Smartphone: पेटीएम यूजर्स को भुगतान करने के लिए अलग-अलग तरीके प्रदान करता है और फिनटेक कंपनी ने हाल ही में अपने एंड्रॉइड स्मार्टफोन का यूज करके बैंक कार्ड से भुगतान करने के लिए टैप टू पे फीचर (Tap to Pay Feature) का समर्थन जोड़ा है।
ये फीचर सैमसंग पे (Samsung Pay) और गूगल पे (Google Pay) की तरह ही काम करता है, जिससे यूजर्स एनएफसी के जरिए प्वाइंट ऑफ सेल (PoS) मशीनों से खरीदारी कर सकते हैं। बिना डेबिट या क्रेडिट कार्ड के भुगतान किया जा सकता है।
अभी पढ़ें – UPI payment Offline: फोन में नहीं है इंटरनेट या नेटवर्क? इस स्टेप से कर सकेंगे यूपीआई पेमेंट
टैप टू पे फीचर फोन में इंटरनेट कनेक्शन ना होने पर भी काम करता है। ऐसे में अगर आपके फोन में इंटरनेट या नेटवर्क नहीं है तब भी पेमेंट कर सकेंगे। iPhone यूजर्स इस सुविधा का उपयोग नहीं कर पाएंगे, क्योंकि NFC भुगतान Apple Pay पर बंद है जिसे अभी भारत में लॉन्च किया जाना है।
एनएफसी-आधारित टैप टू पे सुविधा का उपयोग खुदरा दुकानों, रेस्तरां, किराने की दुकानों और किसी भी अन्य स्थान पर किया जा सकता है जो एनएफसी-सक्षम कार्ड भुगतान मशीनों को स्वीकार करता है। यूजर्स को अपने बैंक कार्ड को पेटीएम ऐप में जोड़ना होगा जिसके बाद कार्ड को ‘टोकन’ कर दिया जाता है, जिससे इसका यूज भुगतान मशीनों पर किया जा सके।
टैप टू पे सर्विस का यूज करने के द्वारा यूजर को हर जगह साथ में बैंक कार्ड लेकर जाने की जरूरत नहीं होती है। इसके अलावा एक और फायदा है कि यूजर को किसी व्यापारी के साथ अपने कार्ड की डिटेल्स साझा भी नहीं कर पड़ती है।
अभी पढ़ें – Telegram पर आया नया फीचर! मैसेज भेजने के बाद भी ऐसे कर पाएंगे एडिट, जानें स्टेप बाय स्टेप प्रोसेस
अभी पढ़ें – गैजेट्स से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: