New Year 2024 Recharge Plan Offers: साल 2023 लगभग समाप्त होने की तैयारी में है और इससे पहले कई कंपनियों द्वारा अपने प्रोडक्ट्स पर ईयर एंड सेल के जरिए छूट का फायदा दिया जा रहा है। इन्हीं में से देश की सबसे पहले नंबर पर आने वाली टेलीकॉम कंपनी रिलायंस जियो अपने ग्राहकों को सस्ता रिचार्ज प्लान ऑफर कर रही है। कंपनी की ओर से अपने ग्राहकों को सस्ता रिचार्ज और कैशबैक ऑफर दिया जा रहा है। आइए जानते हैं कि 168 जीबी वाला डाटा प्लान आप कितने रुपये में खरीद सकते हैं?
लंबी वैधता वाला रिचार्ज प्लान
अगर आप किसी ऐसे प्लान की तलाश में हैं जिसकी वैधता लंबे समय तक की हो तो आप जियो का 84 दिनों वाला प्लान अपना सकते हैं। इस प्लान के साथ कुल 168 GB Data का फायदा मिलता है। इसके अलावा रिचार्ज करने पर आप 50 रुपये का कैशबैक भी हासिल कर सकते हैं।
क्या है रिचार्ज प्लान की कीमत?
जियो का 84 दिनों वाला किफायती रिचार्ज प्लान 866 रुपये में आता है। इस प्लान के साथ ग्राहक को कॉलिंग, डाटा और एसएमएस समेत अन्य बेनिफिट्स भी मिलते हैं। इस प्लान को लंबी वैधता वाले प्लानों में से बेस्ट माना जाता है। रिचार्ज करने पर आपको 50 रुपये का कैशबैक और 3 महीने के लिए स्विगी वन लाइट का सब्सक्रिप्शन बेनिफिट मिलेगा।
वीडियो के जरिए आप रिलायंस जियो के मंथली और सालाना रिचार्ज प्लान (Monthly Recharge Plans vs Annual Recharge Plans) में कौन सा ज्यादा फायदेमंद है? ये जान सकते हैं।
Jio Rs 866 Plan Benefits in Hindi
जियो अपने ग्राहकों को 866 रुपये में अनलिमिटेड कॉलिंग, डेली 100SMS और 168GB डेटा का फायदा दे रहा है। हालांकि, 168GB डेटा का बेनिफिट रोजाना 2GB डेटा के तहत दिया जा रहा है। इस प्लान के साथ एडिशनल बेनिफिट दिया जा रहा है। आप प्लान के साथ जियो टीवी, जियो सिनेमा समेत अन्य जियो ऐप का फायदा उठा सकते हैं।
ये भी पढ़ें- Airtel का 90 दिनों वाला किफायती रिचार्ज प्लान
ये भी पढ़ें- Jio का 389 दिनों वाला नया रिचार्ज प्लान
संबंधित खबरें
हार्ट रेट ट्रैकिंग में Apple वॉच से बेहतर है Temple डिवाइस!
1 day agoतैयार कर लें बजट! नवंबर में लॉन्च हो रहे ये शानदार फोन, देखें लिस्ट
1 day agoअब AI बताएगा आज क्या पहनें! Meta ने लॉन्च किया गजब का फैशन ऐप
1 day agoWhatsApp का बड़ा अपडेट! यूजर्स को ग्रुप में अब मिलेंगे ये 4 धांसू फीचर्स
1 day agoअनजान नंबर से कॉल आने पर दिखेगा कॉलर का नाम, 1 नवंबर से नियम लागू
2 days agoफेस्टिव सेल में स्मार्ट टीवी खरीदते समय इन 4 बातों का रखें ध्यान
3 days agoटेलीकॉम कंपनियों के लिए AI पर नए नियम, TRAI ने जारी किया ड्राफ्ट
3 days ago54,990 रुपये में मिल रहा iPhone 17 Pro! यहां मिल रही iPhones पर धांसू डील
3 days agoiPhone Air 2 को लेकर सामने आया अपडेट, जानें कब होगा लॉन्च
3 days agoWi-Fi Router बार-बार हो रहा है गर्म? कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलतियां
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines