डार्क ब्लू कलर में आएगा अपकमिंग Apple iPhone 15 Pro, मिल सकते हैं ये फीचर्स भी
Edited By Sunil Sharma

Edited By Sunil Sharma

Apple iPhone 15 Pro: एप्पल के नए अपकमिंग आईफोन 15 प्रो की डिटेल्स लीक हो गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार एप्पल के नेक्स्ट जनरेशन के आईफोन्स पर कई डिटेल्स और विजन प्रो जैसे अन्य एप्पल डिवाइस के बारे में काफी कुछ पता चलता है। बताया जा रहा है कि नया आईफोन 15 डार्क ब्लू कलर में उपलब्ध होगा, जिसमें ग्रे टोन का टच होगा।
मैक रुमर्स की एक रिपोर्ट के अनुसार ब्लू कलर नई टाइटेनियम मैटेरियल के साथ आएगा और इसमें स्टेनलेस स्टील के बजाय ब्रश फिनिश होगी, जो कि एप्पल के पास पहले भी थी। उल्लेखनीय है कि ब्लू कलर को आईफोन मेकर ने आईफोन 12 प्रो मॉडल के लिए इस्तेमाल किया था, लेकिन टाइटेनियम फिनिश को बेहतर ढंग से कॉम्प्लीमेंट करने के लिए इसके डार्क ग्रे होने की उम्मीद है। रिपोर्ट में कहा गया है, ब्लू कलर सिल्वर, स्पेस ग्रे/स्पेस ब्लैक और टाइटेनियम ग्रे शेड्स के साथ आने की उम्मीद है और बाद वाला कलर स्पेस ग्रे/स्पेस ब्लैक शेड की तुलना में हल्का सिल्वर-ग्रे होगा।
इसके अलावा नए Apple iPhone 15 Pro मॉडल में हाई-स्पीड डेटा ट्रांसफर के लिए थंडरबोल्ट पोर्ट के फीचर होने की उम्मीद की जा रही है। पहले माना जा रहा था कि आईफोन 15 प्रो में राउंड डिज़ाइन के साथ एक टाइटेनियम फ्रेम, नए बटन और जायंट कैमरा बम्प भी होगा। इनके अलावा भी कई नए फीचर्स अपकमिंग स्मार्टफोन में दिए जाएंगे जो यूजर्स के लिए काफी उपयोगी सिद्ध होंगे।
Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.
First published on:
Read more: About our editorial guidelines and standards here.