चाइनीज स्मार्टफोन कंपनी Infinix ने अपने नए GT10 Pro स्मार्टफोन को अगले सप्ताह भारत में लॉन्च करने की घोषणा की है। कंपनी द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार 3 अगस्त को फोन देश में लॉन्च किया जाएगा। यह एक बजट फ्रेंडली 5G सर्विस एनेबल्ड स्मार्टफोन होगा जिसमें प्रीमियम फीचर्स उपलब्ध कराए जाएंगे। नया स्मार्टफोन दो वर्जन GT10 Pro और GT10 Pro Plus में उपलब्ध होगा।
ये होंगे Infinix GT10 Pro के स्पेसिफिकेशंस
नया फोन यूथ्स को टारगेट करते हुए डिजाईन किया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार नए फोन में सुपरफास्ट स्पीड के लिए MediaTek Dimensity 1300 SoC प्रोसेसर होगा जो Android 13 पर आधारित boot XOS ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करेगा। फोन में फुल एचडी प्लस रिजोल्यूशन मिलेगा। Infinix GT10 Pro में AMOLED डिस्प्ले भी दिया जाएगा जिसकी रिफ्रेश रेट 120Hz होगी।
यह भी पढ़ें: Apple से हो गई बड़ी चूक! iPhone 15 Pro सीरिज के सबसे बड़े फीचर का कर दिया खुलासा
यदि कैमरा सेटअप की बात करें तो फोन के रियर में 108 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर कैमरा होगा जिसके साथ दो 8MP सेंसर कैमरा भी दिए जाएंगे। शानदार वीडियो कॉलिंग और सेल्फी के लिए इसमें फ्रंट में 32MP सेंसर वाला कैमरा दिया जा सकता है। फोन में 5000mAh बैटरी मिलेगी जो इसे लंबे समय तक चलने में मदद करेगी। जीटी10 प्रो में एक्स्ट्रा सेफ्टी के लिए फिंगरप्रिंट सेंसर भी होगा।
फोन खरीदने पर मिलेंगे ये बेनिफिट्स भी
Infinix ने कहा है कि नया स्मार्टफोन 3 अगस्त से खरीदा जा सकेगा और भारत में इसकी कीमत 20 हजार रुपए से कम होगी। इसके साथ ही फोन की प्री-बुकिंग करवाने वाले पहले 5000 यूजर्स को स्पेशल प्रो गेमिंग किट भी उपलब्ध कराई जाएगी। इनके अलावा Axis Bank के कार्ड होल्डर्स को मोबाइल खरीदारी पर एस्क्ट्रा बेनिफिट्स भी दिए जाएंगे।
संबंधित खबरें
कौन-सा ऐप इस्तेमाल कर रहा आपका कैमरा और माइक? ऐसे करें चेक
1 day agoक्या आप भी वेबसाइट खोलते ही Cookies पर करते हैं Accept All? तो ये जान लें
1 day agoएप्पल-सैमसंग को टक्कर देने भारत बनाएगा अपना स्मार्टफोन ब्रांड!
1 day agoअब नोटिफिकेशन में नहीं दिखेगा OTP? TRAI ला रहा नया ये सिस्टम
1 day agoफोन में हमेशा Battery Saver ऑन रखने पर क्या होता है? ये हो सकते हैं नुकसान
1 day agoस्मार्टफोन चार्ज नहीं हो रहा? खराब बैटरी समझने से पहले चेक करें ये चीजें
2 days ago30 हजार से कम में खरीदें ये 5 धांसू स्मार्टफोन, मिलेंगे शानदार कैमरा ऑप्शन
2 days agoiPhone Duo की बिक्री शुरू, खरीदने से पहले जान लें ये ऑफर्स
2 days agoDark.ai क्या है? दीपिंदर गोयल का नया AI प्रोजेक्ट क्यों है चर्चा में
2 days agoWhatsApp- Telegram पर सरकार का नया नियम, फोन में SIM रखना होगा जरूरी!
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines