अगर आप भी अपने Netflix अकाउंट का पासवर्ड दूसरों के साथ शेयर करते हैं तो अब आपको एक्स्ट्रा पैसा देना होगा। कंपनी ने हाल ही एक नया अपडेट जारी किया है। इस अपडेट के तहत प्रत्येक एक्स्ट्रा यूजर को हर महीने 7.99 डॉलर का एक्स्ट्रा भुगतान करना होगा। इस संबंध में यूजर्स को मेल भेजना भी शुरु कर दिया गया है।
कंपनी ने मंगलवार को एक आधिकारिक बयान जारी करते हुए कहा कि हम यह ईमेल उन सदस्यों को भेजेंगे, जो संयुक्त राज्य अमेरिका में अपने घर के बाहर नेटफ्लिक्स शेयर कर रहे हैं। नेटफ्लिक्स अकाउंट एक घर के लिए प्रयोग किया जाता है। यदि कोई इससे बाहर शेयर करता है या एक्सेस करना चाहता हैं तो उसे एक्स्ट्रा पेमेंट चुकाना होगा।
यह भी पढ़ें: Motorola Razr 40 Ultra की जल्द ही होने वाली है मार्केट में एंट्री, मिलेंगे ये शानदार फीचर्स!
सिर्फ घर के मेम्बर्स के लिए ही फ्री होगा Netflix पासवर्ड शेयरिंग
Netflix द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार एक घर में रहने वाला हर कोई नेटफ्लिक्स का उपयोग कहीं भी कर सकता है। वह प्रोफाइल ट्रांसफर करना, एक्सेस और डिवाइस मैनज करना सहित अन्य कई सुविधाओं का लाभ उठा सकता है । जो लोग 4000 स्ट्रीमिंग के साथ नेटफ्लिक्स प्रीमियम पैकेज के लिए भुगतान करते हैं, उन्हें अपने पास में दो एक्स्ट्रा मेम्बर्स जोड़ने का ऑप्शन दिया जाएगा। इसके लिए यूजर्स को 7.99 डॉलर प्रतिमाह प्रति एक्स्ट्रा यूजर की फीस देनी होगी।
इसी प्रकार ब्रिटेन में भी नेटफ्लिक्स प्रत्येक एक्स्ट्रा मेम्बर के लिए अपने यूजर्स से हर महीने 4.99 पाउंड वसूलेगा। कंपनी के सबसे सस्ते प्लान्स (जिनकी कीमत क्रमश: 9.99 डॉलर और 6.99 डॉलर प्रति माह है) में फिलहाल एक्स्ट्रा मेम्बर्स को जोड़ने का फीचर उपलब्ध नहीं है।
कंपनी ने हाल ही फरवरी माह में कनाडा, न्यूजीलैंड, पुर्तगाल और स्पेन में भी पासवर्ड-शेयर फीचर लॉन्च किया था। यूएस में भी इस वर्ष की शुरूआत में ही पेड शेयरिंग फीचर शुरू किया जाना था लेकिन किन्हीं कारणों के चलते यह लेट हुआ। कंपनी ने अपनी पहली तिमाही 2023 की कमाई में कहा था, हम अमेरिका सहित, दूसरी तिमाही में एक व्यापक रोलआउट की योजना बना रहे हैं।
संबंधित खबरें
कौन-सा ऐप इस्तेमाल कर रहा आपका कैमरा और माइक? ऐसे करें चेक
21 hrs agoक्या आप भी वेबसाइट खोलते ही Cookies पर करते हैं Accept All? तो ये जान लें
23 hrs agoएप्पल-सैमसंग को टक्कर देने भारत बनाएगा अपना स्मार्टफोन ब्रांड!
1 day agoअब नोटिफिकेशन में नहीं दिखेगा OTP? TRAI ला रहा नया ये सिस्टम
1 day agoफोन में हमेशा Battery Saver ऑन रखने पर क्या होता है? ये हो सकते हैं नुकसान
1 day agoस्मार्टफोन चार्ज नहीं हो रहा? खराब बैटरी समझने से पहले चेक करें ये चीजें
1 day ago30 हजार से कम में खरीदें ये 5 धांसू स्मार्टफोन, मिलेंगे शानदार कैमरा ऑप्शन
1 day agoiPhone Duo की बिक्री शुरू, खरीदने से पहले जान लें ये ऑफर्स
2 days agoDark.ai क्या है? दीपिंदर गोयल का नया AI प्रोजेक्ट क्यों है चर्चा में
2 days agoWhatsApp- Telegram पर सरकार का नया नियम, फोन में SIM रखना होगा जरूरी!
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines